बाकी शहरों में घरों की सेल पस्त, दिल्ली NCR में 16% की बंपर ग्रोथ, गुरुग्राम बना लक्जरी प्रॉपर्टी का हॉटस्पॉट

रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक फर्म प्रॉपइक्विटी ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एनसी में अप्रैल से जून तिमाही में घरों की बिक्री में 16 फीसदी उछाल का अनुमान है. जानिए क्या कहते हैं आंकड़े.
बाकी शहरों में घरों की सेल पस्त, दिल्ली NCR में 16% की बंपर ग्रोथ, गुरुग्राम बना लक्जरी प्रॉपर्टी का हॉटस्पॉट

रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक फर्म प्रॉपइक्विटी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, लग्जरी घरों और नए लॉन्च की उच्च मांग के कारण अप्रैल-जून तिमाही के दौरान दिल्ली-एनसीआर में घरों की बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 11,700 यूनिट्स से अधिक होने का अनुमान है. प्रॉपइक्विटी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में घरों की बिक्री अप्रैल-जून 2025 में 11,703 यूनिट्स रहने का अनुमान है, जो एक साल पहले की अवधि में 10,114 यूनिट्स थी.

दूसरी तिमाही में 13823 यूनिट्स न्यू सप्लाई का अनुमान

रिपोर्ट के मुताबिक साल 2025 की दूसरी तिमाही में न्यू सप्लाई 13,823 यूनिट्स रहने का अनुमान है, जो एक साल पहले की अवधि में 10,084 यूनिट्स से 37 प्रतिशत अधिक है. प्रॉपइक्विटी के संस्थापक और सीईओ समीर जसूजा ने कहा, "गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में सप्लाई में वृद्धि के कारण इस तिमाही में दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम वृद्धि देखी गई है." समीर जसूजा के मुताबिक जहां दूसरी मेट्रो सिटीज में काफी ज्यादा सप्लाई और कीमतों के दबाव के कारण गिरावट देखी जा रही है, वहीं दिल्ली-एनसीआर लचीला बना हुआ है, जिसे नीतिगत सुधारों और द्वारका एक्सप्रेसवे और न्यू गुड़गांव जैसे उभरते ग्रोथ कॉरीडोर से समर्थन मिल रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

DLF प्रिवाना नॉर्थ, ट्रंप टावर में हाथों हाथ बिकी थी यूनिट्स

वित्त वर्ष 2025 की वर्तमान तिमाही के दौरान, भारत की सबसे बड़ी रियल्टी कंपनी डीएलएफ ने गुरुग्राम में अपनी नई लक्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट डीएलएफ प्रिवाना नॉर्थ में 11,000 करोड़ रुपये में 1,164 यूनिट्स लॉन्च कीं और पूरी तरह बेच दीं. मई में स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स और ट्रिबेका डेवलपर्स ने गुरुग्राम में 'ट्रम्प' ब्रांडेड अल्ट्रा-लक्जरी आवासीय परियोजना की सभी 298 यूनिट्स 3,250 करोड़ रुपये में बेच दी थीं. पिछले मई महीने में ही व्हाइटलैंड कॉर्पोरेशन ने मैरियट इंटरनेशनल के सहयोग से वेस्टिन रेजिडेंस गुरुग्राम के शुभारंभ की घोषणा की, जो वेस्टिन रेजिडेंसेस गुरुग्राम, वेस्टिन ब्रांड के तहत भारत में पहला रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट है.

अच्छी कनेक्टिविटी, वर्ल्ड क्लास सुविधाएं से निवेश

दिल्ली-एनसीआर में मजबूत बिक्री पर व्हाइटलैंड कॉरपोरेशन के डायरेक्टर स्ट्रेटजी सुदीप भट्ट कहते है, “यह क्षेत्र तेजी से एक गतिशील पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में विकसित हुआ है, जो अच्छी कनेक्टिविटी, वर्ल्ड क्लास सुविधाएं और असाधारण निवेश के अवसर देता है. द्वारका एक्सप्रेसवे एनसीआर में लक्जरी जीवन शैली के लिए नए मानक स्थापित कर रहा है. हमने वेस्टिन रेसिडेंसेस को गुरुग्राम में लाने के लिए मैरियट इंटरनेशनल के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं."

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6