&format=webp&quality=medium)
Representative Image
देश की राजधानी दिल्ली में एक बड़ी रियल एस्टेट डील हुई है. राष्ट्रीय राजधानी के सबसे महंगे और पॉश इलाकों में से एक गोल्फ लिंक्स में यशवंत सिंह ने 100 करोड़ रुपए का एक आलीशान बंगला खरीदा है. यशवंत सिंह राजास्थान के शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं. डील की जानकारी CRE मैट्रिक्स द्वारा देखे गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के डॉक्यूमेंट्स में सामने आई है. इस बंगले को बेचने वाली अनु जिंदल हैं, जो गुरुग्राम की सबसे महंगी सोसाइटी द कैमेलियाज में रहते हैं.
CRE मैट्रिक्स के डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक गोल्फ लिंक्स में स्थित ये बंगला 6340 वर्ग फुट के प्लॉट पर बना हुआ है. इसका कुल निर्मित क्षेत्र 867.33 वर्ग मीटर है. इस सौदे का रजिस्ट्रेशन 12 जून 2025 को किया गया. यशवंत सिंह ने इस डील के लिए स्टांप ड्यूटी और कॉर्पोरेशन टैक्स के तौर पर सात करोड़ रुपए की भारी-भरकम रकम चुकाई गई है. डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक यशवंत सिंह का पता एपीजे अब्दुल कलाम रोड नई दिल्ली के तौर पर दर्ज है.
गोल्फ लिंक स्थित ये बंगला कुल ढाई मंजिला बड़ा है, इसमें एक बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर हैं. इसके अलावा नौकरों के लिए कमरे भी बने हुए हैं. आपको बता दें कि गोल्फ लिंक्स में इसी साल प्राइवेट इक्विटी फर्म क्रिस कैपिटल के संजय कुकरेजा और उनकी वाइफ श्वेता शर्मा ने 155 करोड़ रुपए का बंगला खरीदा था. आपको बता दें कि गोल्फ लिंक्स का इलाका दिल्ली के प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक लुटियंस बंगला जोन का हिस्सा है. इसके अलावा पूर्व अटर्नी जनरल मुकुल रोहतगी की वाइफ वसुधा रोहतगी ने यहां 160 करोड़ रुपए का बंगला खरीदा था.
गोल्फ लिंक्स एक हेरिटेज एरिया है. यहां पर निर्माण के नियम बेहद सख्त हैं. बंगले की ऊंचाई, फ्लोर एरिया रेशियो और रिडेवलपमेंट को लेकर सख्त नियम है. यशवंत सिंह की बात करें तो वह अलवर के कांग्रेस नेता भंवर जीतेंद्र सिंह के चाचा हैं. इससे पहले यशवंत सिंह का औरंगजेब रोड स्थित बंगला था. हालांकि, उन्होंने ये बंगला बेच दिया था.