DDA फ्लैट्स की बोली में सिर्फ एक गलत कदम, 15 लाख रुपए डूबना तय, जान लें ई-नीलामी के ये नियम

दिल्ली विकास प्राधिकरण की प्रीमियम हाउसिंग स्कीम लॉन्च कर दी है. इस स्कीम के तहत दिल्ली के पॉश इलाकों में HIG, LIG और MIG फ्लैट्स ई नीलामी के लिए उपलब्ध होंगे. जानिए ई नीलामी में किन गलतियों से डूब सकते हैं आपके पैसे.
DDA फ्लैट्स की बोली में सिर्फ एक गलत कदम, 15 लाख रुपए डूबना तय, जान लें ई-नीलामी के ये नियम

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025 को लॉन्च कर दिया है. इस स्कीम के तहत ई-नीलामी के जरिए वसंत कुंज, जसोला, रोहिणी, द्वारका 16B और 19B, पीतमपुरा में HIG, MIG, LIG फ्लैट्स और गैराज बेचे जाएंगे. नीलामी की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. ये स्कीम आपके सिर पर छत का सपना पूरा करेगी लेकिन, एक छोटी सी भूल से आपके 15 लाख रुपए तक डूब सकते हैं. खासकर यदि आप HIG फ्लैट की नीलामी में हिस्सा लेने का मन बना रहे हैं. आपको बता दें कि ई-नीलामी की शुरुआत 6 अक्टूबर 2025 से होगी और यह 08 अक्टूबर 2025 तक चलेगी.

जब्त हो जाएंगे 15 लाख रुपए

DDA ने स्कीम के ब्रॉशर में साफ कहा है कि बोली लगाने वालों को 15 लाख रुपए की बयाना राशि जमा करनी होगी. यदि आप नीलामी में H-1 बिडर घोषित हो जाते हैं और बाद में किसी कारण फ्लैट को सरेंडर करते हैं तो 15 लाख रुपए की रकम जब्त हो जाएगी. यह रकम वापस नहीं मिलेगी. ऐसे में बोली लगाने से पहले हर एक पहलुओं के बारे में अच्छी तरह सोच-विचार कर लें.

रजिस्ट्रेशन और ई नीलामी से जुड़ी अहम तारीखें

  • रजिस्ट्रेशन और EMD जमा करने की शुरुआती तारीख 26 अगस्त 2025 है.
  • रजिस्ट्रेशन और EMD जमा करने की आखिरी तारीख 24 सितंबर 2025 है.
  • ऑनलाइन ई नीलामी 06,07 और 08 अक्टूबर को होगी.

हर कैटगरी की बयाना राशि

फ्लैट/गैराज श्रेणीEMD राशि
LIG/EHS₹4,00,000/-
MIG/SFS Cat. II₹10,00,000/-
HIG₹15,00,000/-
कार गैराज₹4,00,000/-
स्कूटर गैराज₹1,00,000/-

बोली लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

डीडीए की ई नीलामी में एक बार आपने बोली लगा दी तो आप उसे वापस नहीं ले सकते हैं. इसके अलावा न ही उसे कम कर सकते हैं. ऐसे करने पर आपकी बयाना राशि जब्त हो सकती है.

1,00,000 रुपए की न्यूनतम बोली वृद्धि

  • HIG फ्लैट्स के लिए न्यूनतम बोली वृद्धि 1,00,000 रुपए है. जबकि MIG फ्लैट्स के लिए 50 हजार रुपए और LIG फ्लैट्स के लिए 25 हजार रुपए तय की है.
  • यदि नीलामी खत्म होने के आखिरी पांच मिनट में कोई बोली लगती है, तो नीलामी का वक्त अपने आप पांच मिनट के लिए बढ़ जाएगा.

दो महीने में चुकानी होगी पूरी कीमत

  • नीलामी के आखिरी में सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को सफल बिडर घोषित कर दिया जाएगा. सफल आवेदक को डिमांड-कम-अलॉटमेंट लेटर जारी होने के दो महीने के अंदर फ्लैट की पूरी कीमत चुकानी होगी.
  • फ्लैट का रिजर्व प्राइस एक अनुमानित सीमा है. इसमें मेंटनेंस चार्ज, कन्वर्जन चार्ज और वाटर कनेक्शन चार्ज जैसे दूसरे शुल्क शामिल नहीं होंगे.

फ्लैट्स का रिजर्व प्राइस और न्यूनतम बोली

श्रेणीआरक्षित मूल्य की विस्तृत श्रृंखला (लाख रुपये में)

न्यूनतम बोली वृद्धि (रुपये में)

HIG फ्लैट्स198.36 से 234.27₹1,00,000/-
MIG/SFS Cat. II60.52 से 166.66₹50,000/-
LIG/EHS फ्लैट्स29.36 से 90.25₹25,000/-
कार गैराज35.33 से 43.19₹50,000/-
स्कूटर गैराज3.16 से 5.05₹25,000/-

ई-नीलामी में कैसे हिस्सा लें?

ई-नीलामी में हिस्सा लेने के लिए सबसे पहले आपको DDA के ई-ऑक्शन पोर्टल dda.etender.sbi पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. हर फ्लैट के लिए अलग से 2500 रुपए की नॉन रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस देनी होगी. रजिस्ट्रेशन और बयाना जमा करने के बाद ही आप ऑनलाइन बोली प्रोसेस में शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा आवंटी नेशनलाइज्ड बैंकों और दूसरी लिस्टेड फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन से होम लोन ले सकते हैं. इसके लिए डीडीए की पूर्व अनुमति की जरूरत नहीं. हालांकि, DDA को सूचित करना होगा.

DDA प्रीमियम हाउसिंग स्कीम से जुड़े FAQs

सवाल: डीडीए की प्रीमियम हाउसिंग स्कीम में आवेदन करने के लिए कौन पात्र है?

जवाब: आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए और उसकी उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए. आवेदक के पास पैन कार्ड होना भी अनिवार्य है.

सवाल: क्या मैं एक से ज़्यादा फ्लैट के लिए बोली लगा सकता हूं?

जवाब: हां, आप एक से ज़्यादा फ्लैट के लिए बोली लगा सकते हैं, लेकिन आपको हर फ्लैट के लिए अलग-अलग प्रोसेसिंग फीस और EMD जमा करनी होगी.

सवाल: अगर मैं नीलामी में सफल नहीं होता हूँ तो क्या मेरी EMD वापस मिलेगी?

जवाब: हां, असफल आवेदकों की EMD बिना किसी ब्याज के उनके बैंक खाते में वापस कर दी जाएगी. इसमें आमतौर पर नीलामी की आखिरी तारीख से 30 दिन लगते हैं.

सवाल: क्या बोली लगाने से पहले फ्लैट देख सकते हैं?

जवाब: हां, DDA आवेदकों को सलाह देता है कि वे साइट पर जाकर फ्लैट्स का निरीक्षण कर लें. सैंपल फ्लैट हफ्ते के सातों दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक निरीक्षण के लिए उपलब्ध हैं.

सवाल: सफल होने के बाद पैसे चुकाने के लिए कितना समय मिलेगा?

जवाब: सफल बोली लगाने वाले को डिमांड-कम-अलॉटमेंट लेटर जारी होने की तारीख से 60 दिनों के भीतर फ्लैट की पूरी कीमत जमा करनी होगी.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6