&format=webp&quality=medium)
DDA Housing Scheme: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने अपनी बहुप्रतिक्षित DDA टाउरिंग हाइट्स हाउसिंग स्कीम को लॉन्च कर दिया है. इस स्कीम के तहत डीडीए ईस्ट दिल्ली के कड़कड़डूमा में 1026 प्रीमियम 2BHK फ्लैट्स की ई नीलामी के जरिए करेगा. यह दिल्ली का पहला ट्रांजिट ऑरिएंटेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (TOD) है. हालांकि डीडीए ने इस स्कीम में एक शर्त रखी है, जिसने खरीदारों को पहले ही सावधान कर दिया है. डीडीए ने इस स्कीम के ब्रोशर में साफ कहा है कि फ्लैट खरीदने के बाद खरीदार उसकी क्वालिटी, डिजाइन या मटेरियल को लेकर कोई भी शिकायत नहीं कर पाएंगे.
स्कीम के ब्रोशर के क्लॉज 18.4 में डीडीए ने साफ लिखा है कि डीडीए फ्लैट के डिजाइन, इस्तेमाल की गई मेटेरियल की क्वालिटी, कारीगरी या किसी दूसरी कमी के बारे में कोई शिकायत स्वीकार नहीं करेगा.
जैसा है, वैसा ही करना होगा स्वीकार
खुद साइट पर जाकर करें इन्सपेक्शन
स्कीम के ब्रोशर के मुताबिक यह माना जाएगा कि बोली लगाने वाले ने ई-नीलामी में हिस्सा लेने से पहले साइट विजिट कर ली है. साथ ही फ्लैट की स्थिति और निर्माण की स्थिति से खुद को संतुष्ट कर लिया है.
इंजीनियर से कर सकते हैं संपर्क
डेडिकेटेड कॉल सेंटर शुरू
DDA टावरिंग हाइट्स स्कीम 2025: एक नजर में
| विवरण | जानकारी |
| स्कीम का नाम | DDA टावरिंग हाइट्स, कड़कड़डूमा |
| कुल फ्लैट | 1026 |
| फ्लैट टाइप | 2-BHK |
| स्थान | ईस्ट दिल्ली हब, कड़कड़डूमा |
| नीलामी का तरीका | ई-ऑक्शन (E-Auction) |
| EMD (बयाना राशि) | ₹10,00,000 (प्रति फ्लैट) |
| अनुमानित हैंडओवर | जुलाई 2026 |
डीडीए की इस स्कीम में हिस्सा लेने के लिए खरीदारों को प्रति फ्लैट 10 लाख रुपए की बयाना राशि देनी होगी. इन 2 BHK फ्लैट्स का रिजर्व प्राइस 1.79 करोड़ रुपए से शुरू होकर 2.46 करोड़ रुपए तक है. स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन और बयाना राशि जमा करने की तारीख 31 अक्टूबर 2025 दोपहर 12 बजे से 21 नवंबर 2025 शाम 6 बजे तक है. ई नीलामी की संभावित तारीख 1 दिसंबर 2025 है. खरीदार पूरी जांचने और परखने के बाद ही नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन करें.
सवाल: यह DDA स्कीम क्या है?
जवाब: यह "DDA टावरिंग हाइट्स" हाउसिंग स्कीम 2025 है, जो कड़कड़डूमा में 1026 2-BHK फ्लैटों की ई-नीलामी कर रही है. यह दिल्ली का पहला TOD प्रोजेक्ट है.
सवाल: ई-नीलामी में भाग लेने के लिए EMD (बयाना जमा राशि) कितनी है?
जवाब: खरीदारों को हर उस फ्लैट के लिए 10,00,000 रुपये (दस लाख रुपये) की EMD ऑनलाइन जमा करनी होगी, जिसके लिए वे बोली लगाना चाहते हैं .
सवाल: इन फ्लैटों का पजेशन (कब्जा) कब तक मिलने की उम्मीद है?
जवाब: फ्लैट अभी निर्माण के अंतिम चरण में हैं और खरीदारों को जुलाई 2026 तक सौंपे जाने की उम्मीद है.
सवाल: क्या फ्लैट मिलने के बाद मैं उसकी डिजाइन या मटेरियल की क्वालिटी की शिकायत कर सकता हूं?
जवाब: नहीं, DDA के ब्रोशर के अनुसार, प्राधिकरण डिजाइन, मटेरियल की गुणवत्ता, कारीगरी या किसी अन्य कमी के बारे में कोई शिकायत स्वीकार नहीं करेगा.
सवाल: ई-नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन और EMD जमा करने की आखिरी तारीख क्या है?
जवाब: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और EMD जमा करने की आखिरी तारीख 21 नवंबर 2025 (शाम 6:00 बजे तक) है.