&format=webp&quality=medium)
DDA Towering Heights: अभी तक जनता फ्लैट्स, LIG, MIG या HIG फ्लैट्स के लिए मशहूर दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने प्रीमियम हाउसिंग सेगमेंट में कदम रखा है. डीडीए ने पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा में अपने अब तक के सबसे प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट डीडीए टावरिंग हाइट्स को लॉन्च करने की घोषणा की है. यह दिल्ली का पहला ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) हाउसिंग प्रोजेक्ट है यानी इस प्रोजेक्ट में कुछ ऐसी लग्जरी सुविधाएं दी जाएगी जो अभी तक फाइव स्टार होटल या फिर बड़े प्राइवेट बिल्डर प्रोजेक्ट को टक्कर दे सकती है.
डीडीए टावरिंग हाइट्स की कीमत 1.78 करोड़ रुपए से शुरू है. वहीं, कुछ फ्लैट्स की कीमत तीन करोड़ रुपए से भी पार जाती है. इन टावर्स की ई-नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन 31 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 21 नवंबर 2025 तक चलेगी.
1026, 2BHK फ्लैट्स
मिलेंगी ये लग्जरी सुविधाएं
प्रीमियम सुविधाओं के कारण इन 30 फ्लैट्स की रिजर्व कीमत 2.10 करोड़ रुपए से शुरू होकर 3.09 करोड़ रुपए तक रखी गई है. खास बात है कि इन फ्लैट्स को लॉटरी सिस्टम से नहीं बल्कि ई-ऑक्शन के जरिए बेचेगा.
5% GST और दूसरी लागत शामिल
| टावर/फ्लैट टाइप | फ्लैट्स की संख्या | रिजर्व प्राइस (न्यूनतम) | रिजर्व प्राइस (अधिकतम) | खास सुविधा |
| कंचनजंगा टावर | 450 | ₹1.95 करोड़ | ₹2.11 करोड़ | डबल पार्किंग |
| RH-02 (सरफेस पार्किंग) | 186 | ₹1.78 करोड़ | ₹1.97 करोड़ | सोलर पैनल वाली छत |
| RH-02 (अतिरिक्त टैरेस के साथ) | 30 | ₹2.10 करोड़ | ₹3.09 करोड़ | 500+ वर्ग फुट तक का टैरेस |
डीडीए के सर्कुलर के मुताबिक इस स्कीम में कोई भी भारतीय नागरिक आवेदन कर सकता है. आवेदन के लिए पैन कार्ड होना जरूरी है. इसके लिए कोई आयु सीमा नहीं है, जो यह दर्शाता है कि डीडीए अब हाई इनकम ग्रुप को टारगेट कर रहा है. डीडीए इच्छुक खरीदारों के लिए 26 नवंबर से 28 नवंबर के बीच डेमो प्रैक्टिस सेशन भी आयोजित करने जा रहा है ताकि सभी नीलामी की प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ लें.
सवाल: DDA के ये नए फ्लैट्स कहां स्थित हैं?
जवाब: ये फ्लैट्स पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा में 'डीडीए टावरिंग हाइट्स' प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए हैं, जो दिल्ली का पहला ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) प्रोजेक्ट है.
सवाल: इन फ्लैट्स की कीमत क्या है?
जवाब: इन 2-BHK फ्लैट्स की शुरुआती रिजर्व कीमत ₹1.78 करोड़ है, जो कुछ खास फ्लैट्स के लिए ₹3.09 करोड़ तक जाती है. अंतिम कीमत ई-नीलामी में तय होगी.
सवाल: क्या कीमत के अलावा कोई और चार्ज भी देना होगा?
जवाब: हां, फ्लैट की अंतिम नीलामी कीमत पर 5% जीएसटी और अन्य शुल्क जैसे मेंटेनेंस और कनेक्शन चार्ज अलग से देने होंगे.
सवाल: इसमें क्या लग्जरी सुविधाएं मिल रही हैं?
जवाब: इन फ्लैट्स में डबल पार्किंग, सोलर पैनल वाली छत और 500 वर्ग फुट से भी बड़े प्राइवेट टैरेस जैसी प्रीमियम सुविधाएं दी जा रही हैं.
सवाल: आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है?
जवाब: ये फ्लैट्स ई-नीलामी के जरिए बेचे जाएंगे, जिसके लिए 31 अक्टूबर से 21 नवंबर 2025 के बीच ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा.