दिल्ली में मिलेगी दुबई-सिंगापुर वाली फीलिंग, मेट्रो स्टेशन से सीधे घर में एंट्री, DDA लाया पहला ये खास आशियाना

DDA Towering Heights Projects: डीडीए ने दिवाली से ठीक पहले प्रीमियम रेजिडेंशियल योजना डीडीए टावरिंग हाइट्स लॉन्च करने का ऐलान किया है. यह टाउनशिप ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट है. जानिए क्या है इसका मतलब.
दिल्ली में मिलेगी दुबई-सिंगापुर वाली फीलिंग, मेट्रो स्टेशन से सीधे घर में एंट्री, DDA लाया पहला ये खास आशियाना

DDA Towering Heights Project: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने दिवाली से ठीक पहले अपनी अभी तक की सबसे प्रीमियम रेजिडेंशियल योजनाओं में से एक डीडीए टावरिंग हाइट्स को लॉन्च करने का ऐलान किया है. यह प्रोजेक्ट दिल्ली के कड़कड़डूमा में स्थित है, जो केवल एक हउासिंग स्कीम नहीं बल्कि दिल्ली का पहला ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) प्रोजेक्ट है. इस कॉन्सेप्ट का मकसद सिंगापुर और दुबई जैसे वर्ल्ड क्लास शहरों की तर्ज पर ऐसी लाइफस्टाइल देना है, जहां घर, ऑफिस, मार्केट और मेट्रो स्टेशन के वॉकिंग डिस्टेंस पर हो.

क्या होता है ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट

ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट दरअल एक अर्बन प्लानिंग का तरीका है, इसमें रेजिडेंशियल और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स को किसी बड़े पब्लिक ट्रांसपोर्ट हब, जैसे मेट्रो स्टेशन के आस-पास विकसित किया जाता है.

जमा से मिलेगी मुक्ति

  • प्रोजेक्ट का मुख्य लक्ष्य लोगों की प्राइवेट व्हीकल्स पर निर्भरता कम करना और पैदल चलने को बढ़ावा देना है. इससे सड़कों में जमा से मुक्ति मिलेगी. साथ ही प्रदूषण भी कम होगा.

मेट्रो कनेक्टिविटी, पैदल दूरी पर सुविधाएं

  • डीडीए टावरिंग हाइट्स प्रोजेक्ट में कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.शॉपिंग सेंटर, ऑफिस कॉम्प्लेक्स, पार्क और हॉस्पिटल जैसी सभी जरूरी सुविधाएं पैदल दूरी पर ही पूरी होगी.

1026, 2BHK फ्लैट्स

डीडीए ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की ई नीलामी के जरिए 1026 2 BHK फ्लैट्स बेचेगा. ये फ्लैट्स जल्द ही बनकर तैयार होने वाले हैं.

250.32 वर्ग मीटर तक फ्लैट्स

  • फ्लैट्स का न्यूनतम साइज 141.64 वर्ग मीटर से लेकर अधिकतम 250.32 वर्ग मीट तक है. फ्लैट के लिए न्यूनतम रिजर्व प्राइस 1.78 करोड़ रुपए है.

3.09 करोड़ रुपए तक रिजर्व प्राइस

  • फ्लैट्स की अधिकतम रिजर्व प्राइस 3.09 करोड़ रुपए तक है. यह ध्यान रखना जरूरी है कि रिजर्व कीमत में मेंटेनेंसी चार्ज, जीएसटी और दूसरी फीस शामिल नहीं है.
  • ई ऑक्शन में सफल बोलीदाता को फ्लैट की फाइनल कीमत पर 5 फीसदी अतिरिक्त जीएसटी देना होगा.

डीडीए टावरिंग हाइट्स - फ्लैट्स का विवरण

विवरण

संख्या / आकार / कीमत

कुल फ्लैट्स1026 (2 BHK)
न्यूनतम एरिया141.64 वर्ग मीटर
अधिकतम एरिया250.32 वर्ग मीटर
न्यूनतम रिजर्व प्राइस₹1.78 करोड़
अधिकतम रिजर्व प्राइस₹3.09 करोड़
अतिरिक्त शुल्क

फाइनल कीमत पर 5% जीएसटी और अन्य शुल्क लागू होंगे

स्कीम का महत्वपूर्ण शेड्यूल

आयोजनतारीख
ब्रोशर डाउनलोड

25 अक्टूबर, 2025 से

रजिस्ट्रेशन और EMD जमा

31 अक्टूबर से 21 नवंबर, 2025 तक

ऑनलाइन ई-नीलामी

1 दिसंबर से 4 दिसंबर, 2025 तक

ई-नीलामी से जुड़ी जरूरी तारीख

डीडीए फ्लैट्स का आवंटन ई-नीलामी के जरिए से होगा, जिसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है. इस स्कीम में हिस्से लेने वाले इच्छुक लोग 25 अक्टूबर 2025 से इसका ब्रोशर डाउनलोड कर सकेंगे. रजिस्ट्रेशन और बयाना राशि जमा करने की प्रक्रिया 31 अक्टूबर से शुरू होकर 21 नवंबर 2025 तक चलेगी. ऑनलाइन ई- नीलामी 1 दिसंबर से 4 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी. पूरी जानकारी और विस्तृत नियम और शर्तें ब्रोशर पर उपलब्ध होगा.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: यह प्रोजेक्ट कहां स्थित है?

जवाब: यह प्रोजेक्ट पूर्वी दिल्ली में कड़कड़डूमा में स्थित है, जो "ईस्ट दिल्ली हब" का हिस्सा है.

सवाल: फ्लैट्स की अनुमानित कीमत क्या है?

जवाब: फ्लैट्स की रिजर्व कीमत ₹1.78 करोड़ से शुरू होकर ₹3.09 करोड़ तक है, जो फ्लैट के आकार और लोकेशन पर निर्भर करती है.

सवाल: आवेदन कैसे कर सकते हैं?

जवाब:आप DDA की वेबसाइट के माध्यम से 31 अक्टूबर से 21 नवंबर, 2025 के बीच ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके और EMD (बयाना राशि) जमा करके ई-नीलामी में भाग ले सकते हैं.

सवाल: TOD प्रोजेक्ट का आम निवासी को क्या फायदा होगा?

जवाब: इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको मेट्रो, ऑफिस, स्कूल, अस्पताल और बाजार जैसी सभी सुविधाएं पैदल दूरी पर मिलेंगी, जिससे आपका समय, पैसा और ईंधन बचेगा और जीवनशैली बेहतर होगी.

सवाल: क्या कीमत में पार्किंग शामिल है?

जवाब: हां, सर्कुलर के अनुसार फ्लैट्स के साथ सिंगल या डबल पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6