दिल्ली में बड़े घर की टेंशन खत्म, DDA का ऑफर, दो फ्लैट जोड़कर बना सकते है बंगला, बस माननी होंगे ये शर्तें

सरकारी कर्मचारियों के लिए डीडीए ने कर्मयोगी आवास योजना शुरू की है. योजना के ब्रोशर के मुताबिक आप अब दो फ्लैट को जोड़कर एक बड़ा घर बना सकते हैं. जानिए क्या हैं इससे जुड़ी नियम और शर्तें.
दिल्ली में बड़े घर की टेंशन खत्म, DDA का ऑफर, दो फ्लैट जोड़कर बना सकते है बंगला, बस माननी होंगे ये शर्तें

नए साल में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपने घर का सपना देख रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) कर्मयोगी आवास योजना 2025 लेकर आई है. इस योजना के तहत नरेला के सेक्टर A1-A4 (पॉकेट 9) में 1BHK से लेकर 3 BHK फ्लैट्स लाए जा रहे हैं. साथ ही 25 फीसदी का सीधा डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस योजना की सबसे खास बात है कि आप अपने साधारण फ्लैट्स को एक बड़े बंगले जैसा रूप दे सकते हैं. दरअसल डीडीए ने अपने पुराने अमलगमेशन के नियमों में बड़ी ढील दी है.

ऐसे बना सकते हैं बड़ा फ्लैट

DDA कर्मयोगी आवास योजना के ब्रोशर के मुताबिक आप एक साथ दो फ्लैट खरीदकर बीच की दीवार में दरवाजा खोलकर उन्हें जोड़ सकते हैं और उसे एक बड़े घर में बदल सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

माननी होंगी ये सभी शर्तें

  • DDA के ब्रोशर के क्लॉज 8.1 और एनेक्सर C के मुताबिक फ्लैट्स को जोड़ने की सुविधा कुछ शर्तों के साथ मिलेगा.
  • नियमों के मुताबिक यह सुविधा तभी मिलता है जब एक ही व्यक्ति या उसके फैमिली मेंबर्स ने दो सटे हुए फ्लैट्स खरीदें हों.
  • फैमिली मेंबर्स के माता-पिता, पति-पत्नी, बच्चों या फिर खून के रिश्तेदार शामिल हैं.

DDA Flats

DDA से लेनी होगी लिखित मंजूरी

DDA के मुताबिक बदलाव करने से पहले यह देखना होगा कि यह संरचनामत्मक तौर से सुरक्षित है या नहीं. इसके लिए डीडीए से लिखित मंजूरी लेनी होगी.

देनी होगी अंडरटेकिंग

  • पजेशन लेने से पहले खरीदार को एक अंडरटेकिंग देनी होगी कि वह डीडीए की अनुमति के बिना कोई अवैध निर्माण नहीं करेंगे.
  • कर्मयोगी आवास योजना के तहत फ्लैट्स पर 25 फीसदी का सीधा डिस्काउंट दिया जा रहा है.
  • योजना खास तौर से केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों, PSU, बैंकों और सरकारी यूनिवर्सिटी के मौजूदा और रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए है.

DDA फ्लैट्स की कीमत और डिस्काउंट

कैटेगरीबिना डिस्काउंट कीमत25% डिस्काउंट के बाद कीमत
1 BHK₹45.37 लाख - ₹45.71 लाख₹34.03 लाख - ₹34.28 लाख
2 BHK₹1.06 करोड़ - ₹1.17 करोड़₹79.81 लाख - ₹88.16 लाख
3 BHK₹1.52 करोड़ - ₹1.69 करोड़₹1.14 करोड़ - ₹1.27 करोड़

बुकिंग अमाउंट

फ्लैट का प्रकारबुकिंग राशि (रुपये में)
1 BHK₹50,000
2 BHK₹4,00,000
3 BHK₹10,00,000

मकर सक्रांति से शुरू होगी बुकिंग

DDA की कर्मयोगी आवास योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 19 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुका है. इच्छुक खरीदार डीडीए के पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन और अपनी पसंद का फ्लैट चुन सकते हैं. फ्लैट्स की बुकिंग 14 जनवरी 2026 यानी मकर सक्रांति के दिन दोपहर 12 बजे से पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर शुरू होगी. यह योजना 31 मार्च 2026 तक खुली रहेगी. इस योजना का मकसद है कि सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद या नौकरी के दौरान एक ही जगह पर रह सकें.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: क्या मैं दो फ्लैट्स को जोड़ सकता हूं?

जवाब: अगर फ्लैट्स सटे हुए हैं, तो आप कॉमन दीवार में दरवाजा खोलकर उन्हें जोड़ सकते हैं (स्ट्रक्चरल मंजूरी के साथ).

सवाल: इस स्कीम में कौन आवेदन कर सकता है?

जवाब: केंद्र/राज्य सरकार, बैंक, PSUs आदि के सेवारत और रिटायर्ड कर्मचारी.

सवाल: क्या दिल्ली में पहले से घर होने पर आवेदन कर सकते हैं?

जवाब: दिल्ली या कहीं भी संपत्ति होने पर कोई रोक नहीं है.

सवाल: बुकिंग कब से शुरू होगी?

जवाब: फ्लैट बुकिंग 14 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी.

सवाल: क्या रजिस्ट्रेशन फीस वापस मिलेगी?

जवाब: नहीं, 2,500 रुपये (जीएसटी सहित) की रजिस्ट्रेशन फीस नॉन-रिफंडेबल है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6