₹33.51 लाख में दिल्ली में अपना घर! 25% छूट के साथ मिल रहे फ्लैट्स, फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी और शानदार कनेक्टिविटी

DDA Flats: डीडीए कर्मयोगी आवास योजना के तहत 25% छूट के साथ 1 BHK ₹33.51 लाख, 2 BHK ₹75.60 लाखऔर 3 BHK ₹1.06 करोड़ से शुरू होती है. फ्लैट्स के लिए बुकिंग 26 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है.
₹33.51 लाख में दिल्ली में अपना घर! 25% छूट के साथ मिल रहे फ्लैट्स, फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी और शानदार कनेक्टिविटी

DDA कर्मयोगी योजना में 75% फ्लैट्स बुक हो चुके हैं. (प्रतीकात्मक फोटो: DDA)

DDA Karmayogi Awaas Yojana: दिल्ली में घर खरीदने का मौका फिर सामने आया है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (Delhi Development Authority- DDA) की कर्मयोगी आवास योजना 2025 के तहत नरेला में 936 नए फ्लैट्स लॉन्च किए गए हैं. खास बात यह है कि 75% फ्लैट्स पहले ही बुक हो चुके हैं. यह योजना सरकारी कर्मचारियों के लिए हैं.

डीडीए कर्मयोगी हाउसिंग स्कीम के तहत 25% छूट के साथ 1 BHK ₹33.51 लाख से, 2 BHK ₹75.60 लाख से और 3 BHK ₹106.45 लाख से शुरू होती है. फ्लैट्स के लिए बुकिंग 26 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है.

SUMMARY FIRST

Add Zee Business as a Preferred Source
  • कुल 936 फ्लैट्स लॉन्च (नरेला, पॉकेट-6 A1–A4)
  • 75% यूनिट्स पहले ही बुक
  • 25% तक छूट का ऑफर
  • शुरुआती कीमत- ₹33.51 लाख (1 BHK)
  • बुकिंग- 26 मार्च 2026 से शुरू
  • प्रक्रिया: पूरी तरह ऑनलाइन, पहले आओ-पहले पाओ

ये स्कीम इतनी तेजी से क्यों बिक रही है?

3 बड़े कारण-

  • किफायती कीमत + 25% छूट
  • रेडी-टू-मूव फ्लैट्स
  • सरकारी भरोसा (DDA प्रोजेक्ट)

यानी कम कीमत के साथ तुरंत कब्जा और सुरक्षित निवेश.

कीमत और फ्लैट डीटेल

DDA की इस योजना के तहत फ्लैट्स की कीमत 25 फीसदी डिस्काउंट के बाद 1 BHK की शुरुआती कीमत महज 33.51 लाख रुपए है. 2BHK की कीमत 75.60 लाख रुपए और 3BHK की कीमत 1.06 करोड़ रुपए है.

1-BHK25661.07 - 61.5525%33.51 लाख - 33.78 लाख रुपए
2-BHK448126.62 - 140.5625%75.60 लाख - 83.92 लाख रुपए
3-BHK232164.02 - 183.5225%1.06 करोड़ - 1.19 करोड़ रुपए
कुल936

लोकेशन और कनेक्टिविटी

  • दिल्ली का उभरता हुआ रिहायशी हब
  • मेट्रो कनेक्टिविटी विकसित हो रही
  • सड़क और इंडस्ट्रियल कनेक्ट बेहतर

भविष्य में प्रॉपर्टी वैल्यू बढ़ने की संभावना

किसके लिए यह योजना है?

यह योजना केवल सभी काम करने वाले और रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों के लिए हैं. इसमें-

  • केंद्र
  • राज्य
  • पीएसयू (PSU)
  • पब्लिक सेक्टर बैंक (PSB)
  • विश्वविद्यालय
  • ऑटोनॉमस बॉडीज के कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं.
dda flats

प्रमुख विशेषताएं

  • डीडीए के ये फ्लैट्स विशाल वन के सामने स्थित है.
  • रेडी-टू-मूव-इन फ्लैट्स हैं यानी घर खरीदें और शिफ्ट हो जाएं.
  • बेहतर कनेक्टिविटी- लोकेशन UER-II और GT करनाल रोड के पास है.
  • एयरपोर्ट महज 40 मिनट की दूरी पर स्थित
  • पूर्व सैनिकों की तैनाती से सुरक्षा और भी बेहतर
  • नरेला एक शिक्षा केंद्र तौर पर उभर रहा है
  • फ्लैट्स में बड़े बालकनी हैं
  • पार्किंग की पर्याप्त सुविधा है
  • बड़े सार्वजनिक स्थान दिए गए है
  • कम्युनिटी सेंटर/क्लब हाउस
  • नरेला जल्द ही मेट्रो रेल से जुड़ जाएगा.

पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर

  • पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया
  • रेडी-टून-मूव-इन
  • फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी
  • सैंपल फ्लैट देखने के लिए उपबल्ध है

कैसे करें आवेदन?

  • बुकिंग और पंजीकरण के लिए वेबसाइट dda.gov.in या https://eservices.dda.org.in पर विजिट करें.
  • फ्लैट कैटेगरी और बजट तय करें
  • डॉक्युमेंट्स तैयार रखें
  • जल्दी बुकिंग करें (पहले आओ-पहले पाओ)

कंक्लूजन

डीडीए की यह स्कीम सरकारी कर्मचारियों के लिए किफायती हाउसिंग का बड़ा मौका बनकर आई है. कम कीमत, सरकारी भरोसा और सीमित उपलब्धता- ये तीनों फैक्टर इसे हॉट डील बना रहे हैं.

Live TV

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. यह योजना किसके लिए है?
डीडीए की यह योजना कामकाजी और रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों के लिए है.

Q2. कुल कितने फ्लैट्स उपलब्ध हैं?
इस स्कीम के तहत 936 फ्लैट्स लॉन्च किए गए हैं.

Q3. फ्लैट्स की कीमत क्या है?
25% छूट के बाद 1 BHK की कीमत ₹33.51 लाख से, 2 BHK ₹75.60 लाख से और 3 BHK ₹1.06 करोड़ से.

Q4. बुकिंग कब से शुरू हुई है?
बुकिंग 26 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है.

Q5. क्या फ्लैट्स रेडी-टू-मूव हैं?
हां, सभी फ्लैट्स रेडी-टू-मूव हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6