&format=webp&quality=medium)
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यदि आपकी परिवार की सालाना आय 10 लाख रुपए से कम है और आप घर खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) आपके इस सपने को सच करने के लिए शानदार मौका लेकर आई है. डीडीए ने जनता आवास योजना लॉन्च की है, जिसके तहत द्वारका मोड़ और छतरपुर जैसी प्राइम लोकेशन पर कुल 144 सस्ते रेडी टू मूव EWS फ्लैट्स बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं. इस स्कीम की खास बात है कि इसमें बुकिंग करने के लिए आपके परिवार की सालाना आय 10 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. ऐसे में अमीर खरीदार इस स्कीम में घर बुक नहीं कर सकेंगे.फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 12.63 लाख रुपए है.
डीडीए जनता आवास योजना के ब्रोशर में इनकम से जुड़े नियमों को पहले ही साफ कर दिया है.

डीडीए ने सालाना आय की लिमिट के साथ-साथ फ्लैट बेचने को लेकर भी कड़ी शर्तें लगाई है. जनता आवास योजना के EWS फ्लैट्स के लिए 5 साल का लॉक इन पीरियड होगा.
न ट्रांसफर, न बेच सकते हैं फ्लैट्स
डीडीए के इस फ्लैट का साइज 29 वर्ग मीटर से 48 वर्ग मीटर है. वहीं, द्वारका मोड़ में स्थित फ्लैट्स की कीमत 12.63 लाख रुपए से शुरू होकर 13.24 लाख रुपए तक है. छतरपुर स्थित फ्लैट्स की कीमत 23.05 लाख रुपए से शुरू होकर 24.37 लाख रुपए है. दिव्यांगजनों को 5 फीसदी की खास छूट मिलेगी. योजना के तहत रजिस्ट्रेशन 7 जनवरी से शुरू हो गए हैं. रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 07 फरवरी 2025 है. आपको 2500 रुपए की नॉन रिफंडेबल फीस जमा करनी होगी. फ्लैट्स का ड्रॉ 13 फरवरी 2026 को निकलेगा.
फ्लैट की साइज और कीमत
| लोकेशन | फ्लैट का टाइप | साइज (लगभग) | अनुमानित कीमत (GST छोड़कर) |
| द्वारका मोड़ | Type A | 29-30 Sqm | ₹ 12.63 लाख |
| द्वारका मोड़ | Type B | 29-30 Sqm | ₹ 13.24 लाख |
| छतरपुर | EWS | 45-48 Sqm | ₹ 23.05 - ₹ 24.37 लाख |
सवाल: DDA जनता आवास योजना 2025 के तहत कितने फ्लैट्स उपलब्ध हैं?
जवाब: डीडीए जनता आवास योजना के तहत 144 EWS फ्लैट्स बुकिंग के लिए उपलब्ध है.
सवाल: डीडीए जनता आवास योजना 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
जवाब: आवेदन DDA की वेबसाइट eservices.dda.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
सवाल: फ्लैट का पजेशन कब तक मिलेगा?
जवाब: फ्लैट रेडी टू मूव है. यानी आवंटन के बाद आपको तुरंत कब्जा मिल जाएगा.
सवाल: आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन फीस कितनी है?
जवाब: स्कीम के तहत आवेदन करने के लिए 2,500 रुपये नॉन रिफंडेबल फीस जमा करनी होगी.
सवाल: दिल्ली में पहले से ही प्रॉपर्टी होने पर क्या मैं आवेदन कर सकता हूं?
जवाब: दिल्ली में पहले से ही प्रॉपर्टी होने के बावजूद आप इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं.