क्या बिजली बिल की टेंशन होगी खत्म, DDA के इन 186 फ्लैट्स में मिलेगा यूनिक फीचर, जानिए क्या है ये नई टेक्नोलॉजी

DDA Premium Towering Heights: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट टावरिंग हाइट्स को लॉन्च किया है. इस प्रोजेक्ट में 186 फ्लैट्स ऐसे हैं जिनमें यूनिक फीचर दिया जाएगा.
क्या बिजली बिल की टेंशन होगी खत्म, DDA के इन 186 फ्लैट्स में मिलेगा यूनिक फीचर, जानिए क्या है ये नई टेक्नोलॉजी

DDA Premium Towering Heights: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने अभी तक अपने सबसे प्रीमियम रेजिडेंशियल योजनाओं में से एक लॉन्च कर दी है. डीडीए टावरिंग हाइट्स नाम का यह प्रोजेक्ट ईस्ट दिल्ली के कड़कड़डूमा में स्थित है. इसे दिल्ली का पहला ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) प्रोजेक्ट बताया जा रहा है. इस स्कीम के तहत, डीडीए जल्द ही पूरे होने वाले 1026 2 BHK फ्लैट्स की ई-नीलामी करेगा. इन सभी फ्लैट्स में कई मॉडर्न सुविधाएं हैं, लेकिन 186 फ्लैट्स ऐसे हैं जिनमें यूनिक पार्किंग फीचर दिया जाएगा.

सोलर रूफ वाली सरफेस पार्किंग

DDA सर्कुलर के मुताबिक टावर E,F,G और H में मौजूद 186 फ्लैट्स के साथ सोलर पैनल रूफ वाली सरफेस पार्किंग की सुविधा मिलेगी. इसका मतलब है कि इन 186 फ्लैट्स के निवासियों को जो सरफेस पार्किंग मिलेगी उसकी शेड पर सोलर पैनल लगे होंगे.

कॉमन मेटेनेंस चार्ज में आ सकती कमी

  • आमतौर पर ऐसे पैनल्स का इस्तेमाल कॉमन एरिया की लाइटिंग, लिफ्ट या फिर दूसरी सुविधाओं के लिए किया जाता है. यदि ऐसा होता है, तो उम्मीद है कि इससे सोसाइटी के कॉमन मेंटेंनेंस चार्ज में कमी आए.
  • इन 186 फ्लैट्स की कीमत और साइज डीडीए ने इन सोलर पार्किंग के लिए एक रिजर्व प्राइस तय किया है. इन फ्लैट्स का एरिया 141.65 वर्ग मीटर से 156.04 वर्ग मीटर के बीच होगा.

सोलर पैनल पार्किंग वाले 186 फ्लैट्स (टॉवर E, F, G, H)

विवरणजानकारी
टावर्सE, F, G & H
फ्लैट्स की संख्या186
पार्किंग टाइप

सोलर पैनल रूफ वाली सरफेस पार्किंग

पार्किंग अलॉटमेंटसिंगल पार्किंग
एरिया (Min-Max)

141.64 - 156.04 वर्ग मीटर

रिजर्व प्राइस (Min-Max)

178.36 लाख - 197.00 लाख रुपये

रिजर्व प्राइस 178.36 लाख से 197 लाख रुपए

186 फ्लैट्स की रिजर्व प्राइस 178.36 लाख रुपए से 197 लाख रुपए तक रखा गया है. इन सभी फ्लैट्स के साथ सिंगल पार्किंग की सुविधा दी जाएगी.

इस दिन तक जमा हो सकती है बयाना राशि

  • स्कीम 25 अक्टूबर को लॉन्च की जाएगी. नीलामी में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन और बयाना राशि 31 अक्टूबर से 21 नवंबर 2025 के बीच जमा की जा सकती है.
  • फ्लैट्स की लाइव ई-नीलामी 1 दिसंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगी. खरीदारों को ध्यान रखना होगा कि फ्लैट की फाइनल कीमत पर 5 फीसदी जीएसटी और दूसरे चार्ज अलग से देने होंगे.

स्कीम की महत्वपूर्ण तारीखें

इवेंटतारीख
स्कीम लॉन्च और ब्रोशर डाउनलोड25.10.2025
EMD और रजिस्ट्रेशन शुरू

31.10.2025 (दोपहर 12 बजे से)

EMD और रजिस्ट्रेशन बंद

21.11.2025 (शाम 6 बजे तक)

डेमो प्रैक्टिस सेशन (अभ्यास)

26, 27 और 28 नवंबर 2025

ई-नीलामी की तारीखें

01.12.2025 से 04.12.2025

सिंगल, डबल और सरफेस पार्किंग

DDA सर्कुलर के मुताबिक प्रोजेक्ट में सिंगल, डबल और सरफेस पार्किंग के ऑप्शन हैं. उदाहरण के लिए टावर B में 127 सिंगल और 5 डबल पार्किंग है.

सबसे बड़ा कंचनजंगा टावर

  • प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा टावर कंचनजंगा टावर है, जिसमें अकेले 450 फ्लैट्स हैं. इन सभी 450 फ्लैट्स के साथ डबल पार्किंग की सुविधा दी जाएगी.
  • 1026 फ्लैट में से 30 फ्लैट्स बेहद खास हैं, जिनके साथ 7.16 वर्ग मीटर से लेकर 48.09 वर्ग मीटर तक की अतिरिक्त टेरेस एरिया है. इसके कारण 30 खास फ्लैट्स का रिजर्व प्राइस 210 लाख से 309 लाख रुपए के बीच है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: DDA की यह नई हाउसिंग स्कीम कहां स्थित है?

जवाब: यह स्कीम पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा में "DDA टावरिंग हाइट्स" नाम के प्रोजेक्ट में लॉन्च की गई है, जो दिल्ली का पहला TOD प्रोजेक्ट है.

सवाल: सोलर पैनल वाली पार्किंग किन फ्लैट्स के साथ उपलब्ध है?

जवाब: यह खास पार्किंग सुविधा टावर E, F, G और H के कुल 186 फ्लैट्स के साथ दी जा रही है.

सवाल: इन 186 'सोलर पार्किंग' वाले फ्लैट्स का रिजर्व प्राइस क्या है?

जवाब: इनका रिजर्व प्राइस 178.36 लाख रुपये से 197.00 लाख रुपये के बीच है.

सवाल: क्या रिजर्व प्राइस ही फ्लैट की फाइनल कीमत है?

जवाब: नहीं, रिजर्व प्राइस केवल न्यूनतम बोली मूल्य है। आपको नीलामी में जीती गई कीमत (H1 Price) पर 5% GST (वर्तमान दर के अनुसार) और मेंटेनेंस चार्ज जैसे अन्य शुल्क अलग से देने होंगे.

सवाल: क्या यह स्कीम ड्रॉ पर आधारित है?

जवाब: नहीं, यह स्कीम ड्रॉ पर आधारित नहीं है। फ्लैट्स का आवंटन ई-नीलामी (e-Auction) के जरिए होगा, यानी जो सबसे ऊंची बोली लगाएगा, फ्लैट उसी को मिलेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6