DDA फ्लैट चाहिए? बुकिंग के लिए फिर खुली विंडो! कैसे करें अप्लाई? जानिए सारी डीटेल्स!

DDA Flats Booking: डीडीए ने दो हाउसिंग स्कीमों में आवेदन की डेट 30 अप्रैल 2025 तक बढ़ाई है. नरेला, लोकनायकपुरम, सिरसपुर में EWS/LIG/MIG/HIG फ्लैट्स उपलब्ध हैं. जानिए सभी डीटेल्स.
DDA फ्लैट चाहिए? बुकिंग के लिए फिर खुली विंडो! कैसे करें अप्लाई? जानिए सारी डीटेल्स!

DDA Flats Booking: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) सबका घर आवास योजना और डीडीए श्रमिक आवास योजना के तहत दिल्ली में भारी छूट पर घर खरीदने का सुनहरा मौका दे रही है. दरअसल डीडीए ने इस योजना के तहत आवेदन करने की आखिरी डेट को 30 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दिया है. स्कीम के तहत EWS, LIG, MIG और HIG फ्लैट्स दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और सिरसपुर में उपलब्ध होंगे. इस योजना के लिए आवदेन की विंडो 09 अप्रैल 2025 दोपहर 12 बजे से खुल गई है. आप बुकिंग और रजिस्ट्रेशन के लिए www.dda.gov.in या https://eservices.dda.org.in विजिट कर सकते हैं.

DDA Flats Booking: इन फ्लैट्स पर मिलेगी 25 फीसदी छूट

DDA सबका घर आवास योजना 2025 के तहत नरेला में EWS, LIG, MIG और HIG फ्लैट्स पर, तथा सिरसपुर और लोकनायकपुरम में LIG फ्लैट्स पर 25% की विशेष छूट दी जा रही है. साथ ही,समाज के कई वंचित वर्गों के लिए लोकनायकपुरम में MIG फ्लैट्स पर 20% की विशेष छूट भी उपलब्ध है. इसके अलावा खास तौर से उन भवन और निर्माण श्रमिकों के लिए 25% की छूट दी जा रही है, जो 31.12.2024 को या उससे पहले दिल्ली बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड (DBOCWWB) के साथ रजिस्टर्ड हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

DDA Flats Booking: EWS और LIG फ्लैट्स में इन्हें मिलेगी छूट

EWS और LIG फ्लैट्स के लिए दिल्ली में चलने वाले जिन लोगों को मिलेगी छूट, उनमें नीचे दिए गए लोग शामिल हैं:

  • ऑटो रिक्शा ड्राइवर और कैब ड्राइवर जिनके पास 31.12.2024 को या उससे पहले परिवहन विभाग, GNCTD से उनके नाम पर परमिट और रजिस्ट्रेशन हो.
  • पीएम स्वनिधि योजना के तहत रजिस्टर्ड व्यक्ति जैसे स्ट्रीट वेंडर/फेरीवाले
  • महिलाएं
  • युद्ध विधवाएं
  • पूर्व सैनिक और वीरता तथा अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ता
  • दिव्यांगजन (विकलांग व्यक्ति)
  • एससी/एसटी (SC/ST) श्रेणी के व्यक्ति

DDA Flats Booking: MIG और HIG में केवल इन्हें मिलेगी छूट

नरेला और लोकनायकपुरम में MIG फ्लैट्स तथा नरेला में HIG फ्लैट्स के लिए छूट केवल महिलाएं, युद्ध विधवाएं, पूर्व सैनिक और वीरता तथा अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ता,दिव्यांगजन (विकलांग व्यक्ति), एससी/एसटी (SC/ST) श्रेणी के व्यक्ति को मिलेगी. इसके अलावा, पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत रजिस्टर्ड सभी व्यक्ति भी 25 फीसदी छूट के लिए पात्र हैं. यह लाभ नरेला के सेक्टर G2 में EWS फ्लैट्स के लिए लागू है.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6