₹13 लाख में मिलेगा दिल्ली में फ्लैट, DDA ने लॉन्च की ये स्कीम, रजिस्ट्रेशन, बुकिंग अमाउंट समेत जानें हर डीटेल

DDA Apna Ghar Awaas Yojana: दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने अपना घर आवास योजना को लॉन्च कर दिया है. इसके तहत हर वर्ग को किफायती घर मिलेगा. जानिए कैसे करें अप्लाई और बुकिंग में कितनी मिलेगी छूट.
₹13 लाख में मिलेगा दिल्ली में फ्लैट, DDA ने लॉन्च की ये स्कीम, रजिस्ट्रेशन, बुकिंग अमाउंट समेत जानें हर डीटेल

DDA Apna Ghar Awaas Yojana: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपनी छत का सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है. दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने 'अपना घर आवास योजना 2025'लॉन्च कर दी है. इसके तहत नरेला, लोकनायकपुरम व सिरसपुर में हर वर्ग के लिए किफायती दरों पर घर उपलब्ध होंगे यही नहीं,बुकिंग पर 25% तक की छूट मिलेगी. डीडीए की इस स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन 20 मई से शुरू हो गए हैं. वहीं, फ्लैट की बुकिंग 27 मई 2025 दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी. इस योजना के तहत 7500 सस्ते फ्लैट्स की बुकिंग की जाएगी. फ्लैट की कीमत 13 लाख रुपए से शुरू है.

DDA ने जारी किया वॉट्सऐप नंबर

DDA ने इस स्कीम की जानकारी के लिए वॉट्सऐप नंबर भी जारी किया है. ग्राहक वॉट्सऐप नंबर 7289802626 पर मैसेज कर योजना की सभी जानकारी ले सकते हैं. इसके अलावा वेबसाइट https://eservices.dda.org.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. स्कीम 26 अगस्त 2025 को बंद हो जाएगा. डीडीए के मुताबिक इस स्कीम को सबसे ज्यादा उन लोगों को फायदा होगा, जो किराए के घर में रहते हैं. डीडीए के मुताबिक इस स्कीम को सबसे ज्यादा उन लोगों को फायदा होगा, जो किराए के घर में रहते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

DDA Housing Scheme: ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

  • अप्लाई करने के लिए सबसे DDA की आधिकारिक वेबसाइट eservices.dda.org.in पर विजिट करना होगा.
  • वेबसाइट पर डीटेल्स और लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉग इन करना होगा.
  • रजिस्ट्रेशन के लिए 2500 रुपए का भुगतान करना होगा. यह नॉन रिफंडेबल राशि है.
  • जिन आवेदकों ने पहले ही रिजस्टर किया हो, उन्हें दोबारा रजिस्टर करने की जरूरत नहीं है.
  • 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर फ्लैट बुक करने का ऑप्शन चुन सकते हैं.

DDA के मुताबिक कोई फ्लैट ऑनलाइन चुन लिया जाता है उसे ऑनलाइन मोड के जरिए बुकिंग राशि जमा करने के लिए 15 मिनट का वक्त दिया जाएगा. इस दौर वह फ्लैट किसी दूसरी व्यक्ति द्वारा चयन के लिए उपलब्ध नहीं होगा. ऐसे में अपने बैंक खाते में पर्याप्त धनराशि रखें.

DDA Housing Scheme: कितनी है बुकिंग अमाउंट

DDA की अपना घर आवास योजना में आवेदन करने के लिए आपको भारतीय नागरिक होना जरूरी है. फ्लैट्स चार कैटेगरी- LIG, MIG, HIG और EWS में उपलब्ध होंगे. EWS में आवेदन करने में आवदेक के साथ और संयुक्त और सह-आवेदक के परिवार की आय की जानकारी देनी होगी. वहीं, आवेदकों के पास पैन कार्ड होना जरूरी है. बुकिंग राशि की बात करें तो LIG के लिए 1 लाख रुपए, MIG के लिए 4 लाख रुपए, HIG के लिए 10 लाख रुपए और EWS के लिए 50 हजार रुपए है.

डीडीए की इस योजना के तहत यदि सैंपल फ्लैट देखना है तो सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक ये उपलब्ध हैं. वहीं, सभी फ्लैट का अलॉटमेंट फ्री होल्ड के आधार पर होंगे. ऐसे में फ्लैट का साइज, जगह और कीमत को जाकर आप वेरिफाई कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6