DDA फ्लैट्स की नीलामी में ये गलती पड़ेगी भारी, फ्लैट पसंद न आने पर 15 लाख रुपए हो जाएंगे स्वाहा

DDA Flats E Auction: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी की प्रीमियम हाउसिंग स्कीम के तहत ई नीलामी 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चलेगी. जानिए वह खास नियम जिससे नजरअंदाज करने से डूब सकते हैं आपके 15 लाख रुपए.
DDA फ्लैट्स की नीलामी में ये गलती पड़ेगी भारी, फ्लैट पसंद न आने पर 15 लाख रुपए हो जाएंगे स्वाहा

DDA Flats E Auction: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025 ते तहत HIG, LIG और EWS फ्लैट्स की ई-नीलामी की शुरुआत 6 अक्टूबर 2025 से होगी और यह 8 अक्टूबर 2025 तक चलेगी. वहीं, 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक ई-नीलामी का डेमो प्रैक्टिस सेक्शन होगा. इस नीलामी में यदि आप भाग ले रहे हैं तो एक खास नियम को जरूर ध्यान से जान लें. क्योंकि यदि आपने कोई गलती की तो आपको लाखों रुपए का भारी नुकसान हो सकता है. साथ ही आपकी पूरी बयाना राशि भी जब्त हो सकती है.

डिपॉजिट मनी हो जाएगी जब्त

डीडीए के ब्रोशर के मताबिक यदि किसी बोली लगाने वाले को ई नीलामी में H1 बिडर घोषित कर दिया जाता है और वह बाद में फ्लैट को सरेंडर कर देता है तो उसकी डिपॉजिट मनी जब्त कर ली जाएगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

फैसले से पीछे नहीं हट सकते

  • नियम के मुताबिक बोली जीतने के बाद आप अपने फैसले से पीछे नहीं हट सकते हैं. नियम फ्लैट और गैराज सभी तरह की संपत्तियों पर लागू होता है.
  • नियम इस कारण महत्वपूर्ण है क्योंकि बयाना राशि काफी ज्यादा है. HIG फ्लैट की बयाना राशि 15 लाख रुपए है. MIG फ्लैट के लिए 10 लाख रुपए बयाना राशि चुकाए हैं.
  • LIG/EHS फ्लैट और कार गैराज की की बयाना राशि 4 लाख रुपए है. स्कूटर गैराज के लिए बयाना राशि 1 लाख रुपए है.

जब्त होने वाली EMD राशि

फ्लैट/गैराज का प्रकार

जब्त होने वाली EMD राशि

HIG₹15,00,000/-
MIG/SFS Cat. II₹10,00,000/-
LIG/EHS₹4,00,000/-
कार गैराज₹4,00,000/-
स्कूटर गैराज₹1,00,000/-

डीडीए ने दी घर खरीदारों को सलाह

डीडीए ने सभी आवेदकों को सलाह दी है कि वह बोली लगाने से पहले प्रॉपर्टी की लोकेशन, कीमत और आसपास की सुविधाओं से पूरी तरह से संतुष्ट हो जाएं.

  • डीडीए प्रीमियम हाउसिंग स्कीम की सभी संपत्तियां जैसा है, जहां है के आधार पर बेची जा रही है. यानी बाद में डीडीए प्रॉपर्टी की डिजाइन, मटीरियल या किसी भी दूसरी कमी को लेकर कोई शिकायत नहीं सुनेगा.
  • लोगों को सुविधा के लिए डीडीए ने वसंत कुंज, द्वारका और जसोला जैसी जगहों पर सैंपल फ्लैट तैयार किए हैं, जिन्हें हफ्ते के सातों दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक देखा जा सकता है.

फ्लैट्स का बेस प्राइस (शुरुआती कीमत)

फ्लैट का प्रकारइलाका

आरक्षित मूल्य (लाख रुपए में)

HIGजसोला₹234.28 से शुरू
MIGद्वारका (सेक्टर 16-B)₹138.92 से शुरू
LIGरोहिणी (सेक्टर 16)₹39.35 से शुरू

दो सेशन में होगी ई नीलामी

संपत्तियो के लिए ई-नीलामी 6,7 और 8 अक्टूबर को आयोजित क जाएगी. यह नीलामी हर दिन दो सेशन में होगी. पहला सेशन सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे होगा. दूसरा सेशन 3 बजे से शाम 4 बजे तक होगी. इसके अलावा 3,4,5 अक्टूबर को डेमो सेशन होगा. इससे बोली लगाने वालों को लाइव नीलामी का अभ्यास करने का मौका मिलेगा. शेड्यूल में किसी भी तरह बदलाव की सूचना केवल डीडीए की ऑफिशियल वेबसाइट dda.gov.in और ई टेंडरिंग पोर्टल dda.etender.sbi पर दी जाएगी.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: DDA की नीलामी में बोली जीतने के बाद क्या मैं अपना फैसला बदल सकता हूं?

जवाब: आप फैसला बदल सकते हैं, लेकिन यदि आप सबसे ऊंची बोली लगाने वाले (H1) हैं, तो फ्लैट सरेंडर करने पर आपकी पूरी EMD राशि जब्त कर ली जाएगी.

सवाल: फ्लैट सरेंडर करने पर कितना जुर्माना लगेगा?

जवाब: आपकी पूरी बयाना राशि (EMD) जब्त हो जाएगी. HIG फ्लैट के लिए यह जुर्माना ₹15 लाख, MIG के लिए ₹10 लाख और LIG के लिए ₹4 लाख है.

सवाल: EMD क्या होता है?

जवाब: EMD (Earnest Money Deposit) वह बयाना राशि है जो किसी संपत्ति की नीलामी में भाग लेने के लिए जमा करनी पड़ती है.

सवाल: अगर मैं नीलामी में नहीं जीतता तो क्या मेरी EMD वापस मिलेगी?

जवाब: हां, नीलामी में असफल रहे आवेदकों की EMD बिना किसी ब्याज के उनके बैंक खाते में वापस कर दी जाएगी.

सवाल: बोली लगाने से पहले मुझे क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

जवाब: DDA की सलाह है कि आप बोली लगाने से पहले सैंपल फ्लैट्स को जाकर देखें, जो हफ्ते के सातों दिन खुले रहते हैं, और स्कीम के सभी नियमों को ध्यान से पढ़ें.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6