₹18.35 लाख में दिल्ली के इस इलाके में मिलेंगे 1BHK DDA फ्लैट्स, ₹1 लाख में बुकिंग, जल्द आने वाली है मेट्रो

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में सस्ते घर ढूंढ रहे घर खरीदारों के लिए डीडीए नए फ्लैट्स की सौगात लेकर आया है. डीडीए ने नागरिक आवास योजना के तहत 1944 LIG फ्लैट्स जोड़े हैं. जानिए फ्लैट से जुड़ी हर एक डीटेल.
₹18.35 लाख में दिल्ली के इस इलाके में मिलेंगे 1BHK DDA फ्लैट्स, ₹1 लाख में बुकिंग, जल्द आने वाली है मेट्रो

DDA Flats

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ज्यादातर प्राइवेट बिल्डर्स का फोकस महंगे प्रीमियम घरों पर है. ऐसे में दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने घर खरीदारों को बड़ी राहत दी है. DDA ने अपनी नागरिक आवास योजना के तहत नरेला में 1944 नए लो इनकम ग्रुप (LIG) फ्लैट्स जोड़े हैं. ये सभी फ्लैट्स नरेला में स्थित होंगे और 27 मार्च 2026 से बुकिंग के लि उपलब्ध होंगे. डीडीए के ताजा सर्कुलर के मुताबिक नए फ्लैट्स 1BHK होंगे. इन फ्लैट्स की कीमत 18.35 लाख रुपए से शुरू है. फ्लैट के लिए बुकिंग अमाउंट 1 लाख रुपए तय किया गया है. आपको बता दें कि नरेला में जल्द ही मेट्रो आने वाली है.

इस लोकेशन में होंगे LIG फ्लैट्स

DDA के ताजा सर्कुलर के मुताबिक यह नए LIG फ्लैट्स नरेला के पॉकेट 6 (सेक्टर G-7 और G-8), पॉकेट 7 (सेक्टर G-7 और G-8), पॉकेट 11 (सेक्टर G-7 और G-8) में स्थित है. ये फ्लैट्स पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवंटित किए जाएंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source

18.35 लाख रुपए से 18.43 लाख रुपए कीमत

  • DDA के सर्कुलर के मुताबिक सभी फ्लैट्स का प्लिंथ एरिया लगभग 49.9 वर्ग मीटर है. इसमें कॉमन एरिया और बालकनी शामिल हैं.
  • 25 फीसदी डिस्काउंट के बाद इन फ्लैट्स की कीमत 18.35 लाख रुपए से 18.43 लाख रुपए के बीच तय है. इसमें मेंटेनेंस चार्ज शामिल नहीं है.
  • अलॉटमेंट कम डिमांड लेटर जारी होने के वक्त आपको फ्लैट की कीमत के अलावा वाटर कनेक्शन चार्ज और कन्वर्जन चर्ज शामिल हैं.
  • अलॉटमेंट के बाद 1 लाख रुपए का मेंटेनेंस कॉर्पस भी देना होगा. साथ ही 12 महीने के लिए 1.75 रुपए प्रति वर्ग फुट के हिसाब से अपफ्रंट मंथली चार्ज भी एडवांस में जमा करना होगा.

फ्लैट्स की लोकेशन, साइज और कीमत

लोकेशनपॉकेटफ्लैट्स की संख्याप्लिंथ एरिया (वर्ग मीटर में)डिस्काउंटकीमत (लाख रुपये में)
सेक्टर G-7/G-8नरेला पॉकेट 638149.925%18.43
सेक्टर G-7/G-8नरेला पॉकेट 738949.925%18.43
सेक्टर G-7/G-8नरेला पॉकेट 11117449.925%18.35

UER-II से डायरेक्ट कनेक्टिविटी

नरेला से कनेक्टिविटी की बात करें तो यह NH 44 पर स्थित है. साथ ही 6 लेन वाली अर्बन एक्सटेंशन रोड-II के जरिए नरेला से डायरेक्ट रोहिणी, द्वारका, IGI एयरपोर्ट से डायरेक्ट कनेक्टिविटी है.

रेड लाइन एक्सटेंशन को मिली मंजूरी

  • नरेला रेलवे स्टेशन सब सिटी सेंटर से महज 2 किलोमीटर दूर है. यहां से शटल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी चलती हैं.
  • नरेला जल्द ही मेट्रो से भी जुड़ने जा रहा है. रिठाला-नरेला-कुंडली (रेड लाइन) एक्सटेंशन को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है.
  • नरेला में कुल पांच मेट्रो स्टेशन बनेंगे. यह प्रोजेक्ट साल 2028 तक पूरा हो सकता है.
  • इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नरेला से 42 से 48 किलोमीटर की दूरी पर है. फिलहाल यहां से 50 मिनट की ड्राइविंग में पहुंचा जा सकता है.
  • UER-II प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद 40 मिनट में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दूरी केवल 40 मिनट रह जाएगी.

बुकिंग से जुड़ी अहम डीटेल्स

नियम / चार्जडीटेल्स
बुकिंग की शुरुआत27 मार्च 2026, दोपहर 12 बजे से
आवंटन का आधारपहले आओ, पहले पाओ (FCFS)
बुकिंग अमाउंट1 लाख रुपये
मेंटेनेंस कॉर्पस1 लाख रुपये
मासिक मेंटेनेंस चार्ज1.75 रुपये प्रति वर्ग फुट (12 महीने का एडवांस).

ये लोग होंगे बुकिंग के लिए पात्र

LIG फ्लैट्स की बुकिंग के लिए DDA के आवास पोर्टल eservices.dda.org.in के जरिए ऑनलाइन होगी. बुकिंग 27 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. ऐसे आवेदक जो डीडीए हाउसिंग डिपार्टमेंट की किसी भी पहले आओ, पहले पाओ योजना के तहत पहले से ही रजिस्टर्ड हैं, वह भी इस योजना के तहत फ्लैट्स की बुकिंग के लिए पात्र माने जाएंगे. योग्यता की दूसरी सभी शर्तें और नियम 23 जनवरी 2026 को जारी किए गए पुराने सर्कुलर जैसी ही रहेंगी.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: दिल्ली में DDA LIG फ्लैट्स कहां पर मिल रहे हैं?

जवाब: दिल्ली में 1944 DDA LIG फ्लैट्स बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं.

सवाल: फ्लैट्स की बुकिंग अमाउंट क्या है?

जवाब: आप 1 लाख रुपए में डीडीए फ्लैट्स बुक कर सकते हैं.

सवाल: DDA LIG फ्लैट्स की शुरुआती कीमत क्या है?

जवाब: DDA LIG फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 18.35 लाख रुपए है.

सवाल: DDA LIG फ्लैट्स की लोकेशन क्या है?

जवाब:
DDA LIG फ्लैट्स नरेला के पॉकेट 6, पॉकेट 7 और पॉकेट 11 में स्थित हैं.

सवाल: फ्लैट का आवंटन कैसा होगा?

जवाब:
फ्लैट का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6