DDA पहली बार लाया बिल्डर वाली स्कीम, इन खास फ्लैट्स के लिए 75:25 में करें भुगतान, मिलेगा डेढ़ साल का वक्त

DDA Towering Heights: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी की प्रीमियम हाउसिंग स्कीम लॉन्च कर दी है. डीडीए पहली बार प्राइवेट बिल्डर की तरह 75:25 प्लान लेकर आया है. जानिए क्या है नियम और शर्तें.
DDA पहली बार लाया बिल्डर वाली स्कीम, इन खास फ्लैट्स के लिए 75:25 में करें भुगतान, मिलेगा डेढ़ साल का वक्त

DDA Towering Heights: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने अपनी सबसे प्रीमियम हाउसिंग स्कीम में से एक डीडीए टावरिंग हाइट्स को लॉन्च कर दिया है. यह प्रोजेक्ट ईस्ट दिल्ली के कड़कड़डूमा में स्थित है. यह दिल्ली का ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) प्रोजेक्ट है. इस स्कीम में डीडीए कुल 1026 जल्द ही पूरे वाले 2 BHK फ्लैट्स की ई-नीलामी करेगा. इस स्कीम में डीडीए अभी तक का अपना सबसे अनोखा पेमेंट प्लान पेश किया है. डीडीए प्राइवेट बिल्डर्स की तरह पेमेंट प्लान का नाम 75-25 है. डीडीए की पहले की योजना में अभी तक पूरी रकम एक साथ जमा करनी होती थी.

100% रकम नहीं करनी होगी जमा

DDA टावरिंग हाइट्स प्रोजेक्ट के इस नए पेमेंट प्लान के तहत, सफल बोली लगाने वाले (H1 बिडर) को अलॉटमेंट के तुरंत बाद 100 फीसदी पैसा जमा नहीं करना होगा.

डिमांड कम अलॉटमेंट लेटर किया जाएगा जारी

  • ब्रॉशर के मुताबिक, सफल आवेदकों को पहले एक डिमांड कम अलॉटमेंट लेटर (DAL) जारी किया जाएगा. यह लैट फ्लैट की कुल कीम के 75 फीसदी हिस्से और दूसरे अन्य लालू शुल्क के लिए होगा.

60 दिन के अंदर 75% रकम

  • लेटर जारी होने के दो महीने यानी 60 दिनों के अंदर 75 फीसदी रकम को जमा करना होगा. बाकी बची 25 फीसदी रकम का भुगतान फ्लैट के पूरी तरह से बन जाने और कब्जे के लिए तैयार होने पर मांगा जाएगा.

नया पेमेंट प्लान (75:25)

भुगतान का चरणदेय राशिभुगतान अवधि
पहला चरणफ्लैट की कुल कीमत का 75% + अन्य शुल्क

डिमांड लेटर जारी होने के 60 दिनों के भीतर

दूसरा चरणफ्लैट की कुल कीमत का शेष 25%

फ्लैट के पूरी तरह बन जाने और कब्जे के लिए तैयार होने पर

जुलाई 2026 तक मिलेगा कब्जा

DDA ब्रोशर के मुताबिक फ्लैट्स का निर्माण फिलहाल अंतिम चरण में हैं. इन्हें जुलाई 2026 तक हैंडओवर किए जाने की उम्मीद है. डीडीए के ब्रोशर के मुताबिक खरीदारों को शुरुआती DAL में ही साफ तौर पर बता दी जाएगी.

मिलेगा डेढ़ साल का समय

  • खरीदारों को 75 फीसदी पेमेंट देने के बाद 25 फीसदी चुकाने के लिए लगभग डेढ़ साल का समय मिल सकता है.
  • डीडीए का यह प्लान प्राइवेट बिल्डर्स के कंस्ट्रक्शन-लिंक्ड प्लान जैसा है. यह उन खरीदारों के लिए बड़ी राहत है, जिन्हें पूरे पैसों का इंतजाम एक साथ नहीं करना पड़ेगा.

10 लाख रुपए की बयाना राशि

डीडीए की यह स्कीम 25 अक्टूबर 2025 को लॉन्च हो चुकी है. ई-नीलामी में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन और बयाना राशि 31 अक्टूबर से 21 नवंबर 2025 तक जमा की जा सकती है. हर फ्लैट के लिए अलग से 10 लाख रुपए की बयाना राशि जमा करनी होगी. बयाना राशि के अलावा आपको हर फ्लैट के लिए 2500 रुपए की नॉन रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस भी देनी होगी. फ्लैट्स की ई-नीलामी 1 दिसंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी.

स्कीम की महत्वपूर्ण तारीखें

कार्यक्रम (Event)तारीख
स्कीम लॉन्च25.10.2025
रजिस्ट्रेशन और EMD जमा करना शुरू31.10.2025
रजिस्ट्रेशन और EMD की आखिरी तारीख

21.11.2025 (शाम 6 बजे तक)

ई-नीलामी की तारीखें (संभावित)

01.12.2025 से 04.12.2025

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: DDA का नया 75-25 पेमेंट प्लान क्या है?

जवाब: इस प्लान के तहत, आपको बोली जीतने के 60 दिनों के भीतर फ्लैट की कुल कीमत का 75% देना होगा. बाकी 25% रकम तब देनी होगी जब फ्लैट कब्जे के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगा.

सवाल: बाकी 25% पैसा कब तक देना होगा?

जवाब: DDA के मुताबिक, फ्लैट्स जुलाई 2026 तक हैंडओवर होने की उम्मीद है. इसलिए, 25% भुगतान की मांग भी उसी समय के आसपास की जाएगी.

सवाल: यदि कोई 60 दिनों में 75% राशि जमा नहीं कर पाता है तो क्या होगा?

जवाब: यदि अलॉटी समय पर 75% राशि का भुगतान नहीं करता है, तो अलॉटमेंट रद्द कर दिया जाएगा और पूरी EMD (10 लाख रुपये) जब्त कर ली जाएगी.

सवाल: इस स्कीम के लिए EMD कितनी है?

जवाब: आपको हर फ्लैट पर बोली लगाने के लिए 10,00,000 रुपये (दस लाख रुपये) की EMD जमा करनी होगी.

सवाल: क्या यह 75-25 पेमेंट प्लान सभी के लिए है?

जवाब: यह प्लान सभी आवेदकों के लिए है, सिवाय दिव्यांगजन श्रेणी के, जिन्हें कैश डाउन के अलावा किश्तों पर भी भुगतान करने का विकल्प दिया गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6