मेट्रो, हाईवे से कनेक्टिविटी, दिल्ली में खुद की शॉप! DDA करेगा दुकानों की ई-नीलामी, कीमत 10.46 लाख से शुरू

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपना बिजनेस शुरू करने के लिए दुकान का सपना देख रहे लोगों के लिए डीडीए बड़ा मौका लेकर आया है. डीडीए शॉप और डिपार्टमेंटल स्टोर की ई-नीलामी करने जा रहा है. जानिए डीटेल्स.
मेट्रो, हाईवे से कनेक्टिविटी, दिल्ली में खुद की शॉप! DDA करेगा दुकानों की ई-नीलामी, कीमत 10.46 लाख से शुरू

DDA करेगा दुकानों की ई नीलामी (प्रतिकात्मक इमेज/AI Generated/Gemini)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपनी दुकाने, डिपार्टमेंटल स्टोर खोलकर स्वरोजगार करना चाहते हैं तो दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) शानदार मौका लेकर आया है. डीडीए दिल्ली की कई प्राइम लोकेशन में 57 कमर्शियल यूनिट्स की ई-नीलामी करने जा रहा है. खास बात है कि इस नीलामी में दुकानों की शुरुआती कीमत महज 10.46 लाख रुपए से शुरू हो रही है. ई-ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए बयाना राशि (EMD) और जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने की आखिरी तारीख शुक्रवार, 22 मई शाम 6 बजे तक है. ई नीलामी की तारीख डीडीए द्वारा वेसाइट के जरिए अलग से बताई जाएगी.

इन लोकेशन में होगी दुकानों की ई-नीलामी

डीडीए के आधिकारिक डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक 57 बिल्ट अप कमर्शियल यूनिट्स दिल्ली के नरेला, वसंत कुंज (नर्मादा अपार्टमेंट्स के पास), शालीमार बाग और कड़कड़डूमा (हिमाद्री और कंजनजंगा टावर) जैसी लोकेशन में हैं.

10.46 लाख रुपए से कीमत शुरू

  • कमर्शियल यूनिट्स में छोटे निवेशकों के लिए सबसे अच्छा मौका नरेला के पॉकेट-3 (सेक्टर-A10) में है. यहां पर दुकान नंबर 15,8,7 और 5 ग्राउंड फ्लोर जैसे यूनिट्स का बेस प्राइस ऑक्शन में सबसे कम महज 10.46 लाख रुपए है.
  • बड़े निवेशकों के लिए सबसे प्रीमियम प्रॉपर्टी वसंत कुंज (सेक्टर D) में है. यहां 192 वर्ग मीटर कारपेट एरिया वाले एक डिपार्टमेंटल स्टोर (F-101) का रिजर्व प्राइस सबसे ज्यादा 6.30 करोड़ रुपए है.
  • साइज के हिसाब से सबसे छोटी दुकानों में वसंत कुंज की G-14, G-12 और G-11 शामिल हैं, जिनका कारपेट एरिया महज 4.88 वर्ग मीटर है.

प्रमुख दुकानों का साइज, कीमत और EMD डिटेल्स

यूनिट लोकेशनसाइज (कारपेट एरिया)रिजर्व प्राइस (कीमत)1st स्टेज EMD (25%)
दुकान नं. 8पॉकेट-3, सेक्टर A10, नरेला8.41 sqmRs. 10,46,044Rs. 2,61,511
दुकान नं. 6ब्लॉक-B(C), शालीमार बाग5.54 sqmRs. 18,41,180Rs. 4,60,295
शॉप नं. G-14नर्मदा अपार्टमेंट, वसंत कुंज4.88 sqmRs. 31,81,505Rs. 7,95,376
ऑफिस नं. 3पॉकेट-3, सेक्टर A10, नरेला49.95 sqmRs. 70,07,358Rs.17,51,839
डिपार्टमेंटल स्टोर F-101वसंत कुंज192 sqmRs.6,30,01,100Rs.1,57,50,275

EMD के तौर पर जमा करने होंगे 25% हिस्सा

ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए बिडर को अपनी पसंद की प्रॉपर्टी का रिजर्व प्राइस का 25 फीसदी हिस्सा पहली स्टेज की EMD के रूप में ऑनलाइन जमा करना होगा.

ई-ऑक्शन का पेमेंट प्लान

  • सफल बोलीदाता को दूसरी स्टेज की EMD (कुल बिड वैल्यू) लेटर ऑफ इंटेंट जारी होने के 1 हफ्ते के अंदर चुकानी होगी.
  • सफल बिडर को अलॉटमेंट लेटर मिलने के दो महीने के अंदर बिना किसी ब्याज के बची हुई 75 फीसदी रकम चुकानी होगी.
  • बायर चाहें तो 90 दिन तक का समय ले सकते हैं, लेकिन इस स्थिति में अतिरिक्त 30 दिनों के लिए 10 फीसदी सालाना दर से ब्याज चुकाना होगा.
  • ई-ऑक्शन के लिए उपलब्ध सभी कमर्शियल संपत्तियां जैसी हैं, जहां हैं के आधार पर नीलाम होंगी. पूरी पेमेंट होने के बाद डीडीए द्वारा पजेशन लेटर जारी किया जाए. इसके 30 दिन के अंदर फिजिकल पजेशन लेना जरूरी है.

ऑक्शन की अहम तारीखें

डीटेलअहम तारीखें
ई-नीलामी नोटिस जारी होने की तारीख22.04.2026
ई-ऑक्शन पोर्टल पर डॉक्यूमेंट्स की उपलब्धता23.04.2026 (सुबह 11:00 बजे से)
EMD और अनिवार्य डॉक्यूमेंट्स जमा करने की अंतिम तारीख22.05.2026 (शुक्रवार, शाम 6:00 बजे तक)

Zee Business Live TV यहां पर देखें

NH-44, मेट्रो और एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी की बात करें तो नरेला दिल्ल-चंडीगढ़ हाईवे (NH-44) और अर्बन एक्सटेंशन रोड 2 (UER II) के बेहद करीब है. यहां पर रिठाला-नरेला रूट पर मेट्रो फेज 4 का काम भी तेजी से चल रहा है. वसंत कुंज इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से महज 7 से 9 किमी दूर स्थित है. वसंत विहार और छतरपुर मेट्रो स्टेशन इसके बेहद करीब हैं. शालीमार बाग इलाका रिंग रोड और NH-44 के चौराहे पर स्थित है. यहां पिंक लाइन मेट्रो का सीधा एक्सेस है. वहीं, कड़कड़डूमा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के एकदम करीब है. यहां से आनंद विहार टर्मिनल और ISBT महज 1.5 से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 ई-नीलामी क्या होती है?

ई-नीलामी में ऑनलाइन प्रॉपर्टी के लिए बोली लगाई जाती है. जो सबसे ज्यादा बोली लगाता है उसे प्रॉपर्टी मिलती है.

Q2 रिजर्व प्राइस किसे कहते हैं?

रिजर्व प्राइस वह न्यूनतम कीमत होती है, जिसके ऊपर ही बोली लगानी होती है.

Q3 EMD का मतलब क्या है?

यह एक तरह की सिक्युरिटी मनी होती है. यह दर्शाती है कि खरीदार गंभीर है. नीलामी में नाम न आने पर यह वापस कर दी जाती है. वहीं, नीलामी जीतने पर इस फाइनल अमाउंट में एडजस्ट किया जाता है.

Q4 H1 बिडर कौन होता है?

जो व्यक्ति नीलामी में सबसे ज्यादा बोली लगाता है उसे H1 बिडर कहते हैं.

Q5 फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी किसे कहते हैं?

फ्री होल्ड प्रॉपर्टी में जमीन पर पूरा मालिकाना हक होता है, खरीदार को मकान बनाने का पूरा अधिकार होता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6