मेट्रो-एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी, दिल्ली के प्राइम लोकेशन में DDA प्लॉट्स की होगी नीलामी, कीमत 83.39 लाख से शुरू

दिल्ली-एनसीआर में घर बनाने का सपना देख रहे खरीदारों के लिए डीडीए मौका लेकर आया है. डीडीए 22वें फेज की ई-नीलामी में 24 रेजिडेंशियल प्लॉट्स की ई-नीलामी करेगा. जानिए डीटेल्स.
मेट्रो-एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी, दिल्ली के प्राइम लोकेशन में DDA प्लॉट्स की होगी नीलामी, कीमत 83.39 लाख से शुरू

DDA रेजिडेंशियल प्लॉट्स की करेगा ई-नीलामी (प्रतीकात्मक इमेज/Gemini)

दिल्ली एनसीआर में अपना घर बनाने का सपना देख रहे होम बायर्स के लिए दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) बड़ा मौका लेकर आया है. DDA 22वें फेज की ई-नीलामी में 24 रेजिडेंशियल प्लॉट्स की ई-नीलामी करने जा रहा है. यह प्लॉट्स रोहिणी, द्वारका, सफदरगंज डेवलपमेंट एरिया (SDA) और रमेश नगर जैसी प्राइम लोकेशन्स पर स्थित है. इन प्लॉट्स का शुरुआती रिजर्व प्राइस 83.39 लाख रुपए से शुरू है. ई-ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं और यह 22 मई 2026 शाम 6 बजे तक चलेंगे.

जल्द जारी की जाएगी नीलामी की तारीख

दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुताबिक नीलामी की तारीख तय होने के बाद इसे डीडीए की वेबसाइट और ऑक्शन पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा. साथ ही आवेदक को उनके रजिस्टर्ड ईमेल के जरिए जानकारी दी जाएगी.

5% जमा करनी होगी EMD

  • ई-नीलामी में सबसे छोटे साइज का प्लॉट रमेश नगर में है. इन 4 प्लॉट्स का साइज 83.60 स्क्वायर मीटर है. इनका रिजर्व प्राइस 1.06 करोड़ रुपए है.
  • इस नीलामी में सबसे बड़ा रेजिडेंशियल प्लॉट द्वारका सेक्टर 17 (पॉकेट बी3) में स्थित है. इसका साइज कुल एरिया 260 स्क्वायर मीटर है. इस प्रीमियम प्लॉट का रिजर्व प्राइस 13.30 करोड़ रुपए तय किया गया है.
  • ई-नीलामी के नियमों के मुताबिक बोली लगाने वाले को पहले चरण में रिजर्व प्राइस का 5% बयाना राशि (EMD) के तौर पर ऑनलाइन जमा करना होगा.

लोकेशन, एरिया और रिजर्व प्राइस की डीटेल्स

लोकेशनएरिया (स्क्वायर मीटर)प्लाट्स की संख्यारिजर्व प्राइस (रुपये)
रोहिणी119 से 1261883,39,520 से 8,14,59,60
द्वारका167.18 से 260211,17,95,543 से 13,30,46,800
SDA90.314,91,20,456
रमेश नगर83.631,06,74,048

मेट्रो, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से डायरेक्ट कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी की बात करें तो द्वारका से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की सुविधा है. द्वारका सेक्टर 21, द्वारका मोड और सेक्टर 8 से 14 मेट्रो स्टेशन इस ब्लू लाइन के जरिए सेंट्रल दिल्ली और नोएडा से जोड़ते हैं.

20 से 25 मिनट दूर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

  • मेट्रो के अलावा एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन से भी डायरेक्ट कनेक्टिविटी है.इसके अलावा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक केवल 20 से 25 मिनट का वक्त लगता है.
  • SDA साउथ दिल्ली का सबसे पॉश इलाका है. यहां से घरेलू एयरपोर्ट और सेंट्रल दिल्ली तक बेहतरीन कनेक्टिविटी है. यहां से हौज खास और ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन तक वॉकिंग डिस्टेंस है. साथ ही इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (T1) 20 मिनट में पहुंचा जा सकता है.
  • रोहिणी वेस्ट रेड लाइन मेट्रो के जरिए दिल्ली के सभी इलाकों से अच्छी तरह से कनेक्टेड है. यहां से 45 से 55 मिनट में आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं.

कनेक्टिविटी की डीटेल्स

लोकेशनप्रमुख मेट्रो लाइन्सIGI एयरपोर्ट (T1 / T3) पहुंचने का समयनई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) पहुंचने का समय
द्वारकाब्लू और ऑरेंज (एयरपोर्ट एक्सप्रेस) लाइनT3: 5 मिनट (डायरेक्ट)T1: इंटरचेंज के जरिए20-25 मिनट (डायरेक्ट एयरपोर्ट एक्सप्रेस से)
SDAयेलो और मैजेंटा लाइनT1: ~20 मिनट (डायरेक्ट), T3: 45-50 मिनट25-30 मिनट (डायरेक्ट येलो लाइन से)
रोहिणीरेड लाइनT3: ~1.25 - 1.5 घंटे (2 इंटरचेंज)45-55 मिनट (1 इंटरचेंज)

Zee Business Live TV यहां पर देखें

75:25 पेमेंट प्लान

डीडीए के मुताबिक सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले बिडर (H1) को लेटर ऑफ इंटेंट जारी होने के 7 दिनों के अंदर बिड राशि का 25% (EMD राशि मिलाकर) जमा करना होगा. बची हुई 75 फीसदी राशि 60 दिनों के अंदर जमा करनी होगी. 60 दिनों में भुगतान नहीं करने पर इसे 90 दिन तक बढ़ाया जा सकता है लेकिन, 60 दिन के बाद की अवधि के लिए आपको 10% प्रति वर्ष की दर से ब्याज देना होगा. 90 दिन तक राशि जमा करने पर बिड रद्द हो जाएगा. 75% राशि और ब्याज (अगर लागू हुआ) चुकाने के बाद ही पजेशन लेटर मिलेगा. लेटर जारी होने के 30 दिन के अंदर फिजिकल पजेशन लेना होगा.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 ई-नीलामी क्या होती है?

ई-नीलामी में ऑनलाइन प्रॉपर्टी के लिए बोली लगाई जाती है. जो सबसे ज्यादा बोली लगाता है उसे प्रॉपर्टी मिलती है.

Q2 रिजर्व प्राइस किसे कहते हैं?

रिजर्व प्राइस वह न्यूनतम कीमत होती है, जिसके ऊपर ही बोली लगानी होती है.

Q3 EMD का मतलब क्या है?

यह एक तरह की सिक्युरिटी मनी होती है. यह दर्शाती है कि खरीदार गंभीर है. नीलामी में नाम न आने पर यह वापस कर दी जाती है. वहीं, नीलामी जीतने पर इस फाइनल अमाउंट में एडजस्ट किया जाता है.

Q4 H1 बिडर कौन होता है?

जो व्यक्ति नीलामी में सबसे ज्यादा बोली लगाता है उसे H1 बिडर कहते हैं.

Q5 फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी किसे कहते हैं?

फ्री होल्ड प्रॉपर्टी में जमीन पर पूरा मालिकाना हक होता है, खरीदार को मकान बनाने का पूरा अधिकार होता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6