T20 मैच जैसी होगी DDA फ्लैट्स की नीलामी, आखिरी 5 मिनट में पलट सकता है गेम, बोली लगाने से पहले जानें ये नियम

DDA Premium Housing Scheme, E Auction: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी की प्रीमियम हाउसिंग स्कीम के तहत LIG, HIG, EWS फ्लैट्स की ई-नीलामी होने जा रही है. जानिए इसके नियम.
T20 मैच जैसी होगी DDA फ्लैट्स की नीलामी, आखिरी 5 मिनट में पलट सकता है गेम, बोली लगाने से पहले जानें ये नियम

DDA Premium Housing Scheme, E-Auction: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) की प्रीमियम आवास योजना 2025 के तहत प्रॉपर्टीज की ई-नीलामी करने जा रहा है, लेकिन यह कोई साधारण नीलामी नहीं है. इसके नियम किसी टी20 मैच की तरह रोमांचक है, जिसमें फैसला आखिरी बॉल पर तय होता है. दरअसल डीडीए ने 6,7 और 8 अक्टूबर 2025 को होने वाली ई-नीलामी का डीटेल प्रोग्राम जारी कर दिया है. यदि आपने इस नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, तो इसके एक अनोखे नियम को समझना काफी जरूरी है, वरना आपके हाथ से सपनों का घर रेत की तरह फिसल सकता है.

पांच मिनट बढ़ जाएगा वक्त

डीडीए प्रीमियम हाउसिंग स्कीम की ई नीलामी से जुड़े सर्कुलर के मुताबिक, अगर नीलामी खत्म होने के आखिरी 5 मिनट में भी कोई भी व्यक्ति ऊंची बोली लगा सकता है, यदि ऐसा होता है तो नीलामी का वक्त अपने आप पांच मिनट के लिए बढ़ जाएगा.

बार-बार दोहराई जाएगी ये प्रक्रिया

  • सर्कुलर के मुताबिक यह प्रक्रिया बार-बार दोहराई जा सकती है, लेकिन इसकी एक लिमिट है. एक नीलामी में यह समय अधिकतम 20 बार ही बढ़ सकता है.
  • दूसरे शब्दों में कहे तो 1 घंटे की नीलामी खिंचकर 2 घंटे 40 मिनट तक चल सकती है. शुरुआती 1 घंटा+20 x 5 मिनट.
  • यह नियम बोली लगाने वालों के लिए एक रणनीतिक लड़ाई की तरह जहां पर धैर्य और सही टाइमिंग ही जीत दिलाएगी.

दो सत्रों में होगी नीलामी

ई-नीलामी 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक हर दिन दो सेशन में आयोजित की जाएगी. सुबह का सेशन सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा. दूसरा सेशन दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक होगा.

स्कूटर और कार गैराज भी होंगे नीलाम

  • इस नीलामी में हर वर्ग के लिए संपत्तियां हैं, जिनमें प्रीमियम HIG फ्लैट्स, MIF, LIG और EHS फ्लैट्स शामिल हैं.
  • डीडीए फ्लैट्स के अलावा पीतमपुरा और अशोक विहार मेंकार और स्कूटर गैराज को भी नीलाम किया जा रहा है.

फ्लैट्स और गैराज के बेस प्राइज

फ्लैट का प्रकारइलाका (लोकेशन)

आरक्षित मूल्य की रेंज (लाख रुपए में)

HIGवसंत कुंज, द्वारका, जसोला

₹198.36 लाख से ₹245.09 लाख तक

MIGअशोक नगर, द्वारका, जहांगीरपुरी, पीतमपुरा, मालवीय नगर

₹60.52 लाख से ₹152.67 लाख तक

SFS Cat. IIवसंत कुंज, शालीमार बाग, रोहिणी, अलकनंदा

₹88.73 लाख से ₹166.66 लाख तक

LIGद्वारका, रोहिणी, अशोक नगर

₹29.36 लाख से ₹90.25 लाख तक

EHSनासिरपुर, द्वारका₹35.14 लाख
कार गैराजपीतमपुरा

₹35.33 लाख से ₹43.19 लाख तक

स्कूटर गैराजमॉल रोड, अशोक विहार

₹3.16 लाख से ₹5.05 लाख तक

इस दिन होगा डेमो सेशन

DDA ने सर्कुलर में आवेदकों को सलाह दी है कि वे नीलामी में हिस्सा लेने से पहले ई-ऑक्शन, ब्रोशर, निर्देशों और सभी नियमों और शर्तों को ध्यान से पढ़ लें. इसके अलावा आवेदकों के लिए 3 अक्टूबर से 5 2025 2025 तक सुबह 11 बजे से डेमो सेशन भी आयोजित किए जा रहे हैं ताकि वे लाइव नीलामी प्रक्रिया के लिए खुद को तैयार कर सकें. आपको बता दें कि डीडीए प्रीमियम हाउसिंग स्कीम के तहत फ्लैट्स वसंत कुंज, द्वारका, जसोला, अशोक नगर, द्वारका, जहांगीरपुरी, पीतमपुरा, मालवीय नगर, वसंत कुंज, शालीमार बाग, रोहिणी, अलकनंदा आदि शामिल है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: DDA की ई-नीलामी कब है?

जवाब: यह ई-नीलामी 6, 7, और 8 अक्टूबर 2025 को दो सत्रों में (सुबह 11 बजे और दोपहर 3 बजे) आयोजित की जाएगी.

सवाल: नीलामी की प्रक्रिया कितने समय चलेगी?

जवाब: नीलामी की शुरुआत एक घंटे के लिए होगी, लेकिन बोली लगने पर यह अधिकतम 2 घंटे 40 मिनट तक चल सकती है.

सवाल: अगर आखिरी मिनट में किसी ने बोली लगाई तो क्या होगा?

जवाब: यदि आखिरी 5 मिनट में कोई ऊंची बोली लगाई जाती है, तो नीलामी का समय अपने आप 5 मिनट के लिए बढ़ जाएगा. ऐसा अधिकतम 20 बार हो सकता है.

सवाल: मैं नीलामी में कैसे हिस्सा ले सकता हूं?

जवाब: आप DDA द्वारा दिए गए आधिकारिक लिंक (Https://dda.etender.sbi) के माध्यम से ई-नीलामी में भाग ले सकते हैं.

सवाल: क्या नीलामी से पहले कोई ट्रेनिंग या डेमो मिलेगा?

जवाब: हां, DDA 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर 2025 तक सुबह 11:00 बजे से आवेदकों के लिए डेमो सेशन आयोजित कर रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6