दिल्ली में यहां ₹9.60 लाख से शुरू DDA फ्लैट्स, UER-II से कनेक्टिविटी, मेट्रो स्टेशन जल्द, 50 हजार में बुकिंग

DDA FLats: दिल्ली में सस्ते घरों की तलाश कर रहे खरीदारों के लिए डीडीए नागरिक आवास योजना लेकर आया है. इस योजना के तहत नरेला में महज 9.63 लाख रुपए की शुरुआती कीमत में फ्लैट्स मिल रहे हैं.
दिल्ली में यहां ₹9.60 लाख से शुरू DDA फ्लैट्स, UER-II से कनेक्टिविटी, मेट्रो स्टेशन जल्द, 50 हजार में बुकिंग

Representative Image (Photo Credit: DDA)

दिल्ली एनसीआर में प्रॉपर्टी के बढ़ते दाम के बीच दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने घर खरीदारों के लिए अपने सपने का घर पाने का मौका लेकर आया है. डीडीए की नागरिक आवास योजना के तहत 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर नरेला में EWS फ्लैट्स बुकिंग के लिए उपलब्ध है. इस योजना के तहत LIG फ्लैट्स पहले ही सोल्ड आउट हो चुके हैं. वहीं, अब कुछ ही EWS फ्लैट्स बचे हैं. इन फ्लैट्स पर 15 से लेकर 25 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है. डिस्काउंट के बाद इन फ्लैट्स की कीमत 9.60 लाख रुपए से शुरू है. आप 50,000 रुपए में इन फ्लैट्स की बुकिंग कर सकते हैं.

नरेला सेक्टर G7/G8, G2/G6 में फ्लैट्स

डीडीए के सर्कुलर के मुताबिक EWS फ्लैट नरेला सेक्टर G7/G8 (पॉकेट 7, ब्लॉक E8, E9, E10, E11) और नरेला पॉकेट G2/G6 में उपलब्ध हैं. 25 फीसदी डिस्काउंट के बाद फ्लैट की कीमत 9.60 लाख रुपए से 9.69 लाख रुपए के बीच है.

Add Zee Business as a Preferred Source

90 दिन में करना होगा भुगतान

  • फ्लैट्स की बुकिंग के लिए आपको DDA की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
  • रजिस्ट्रेशन के लिए आपको 2500 रुपए नॉन रिफंडेबल फीस जमा करनी होगी.
  • फ्लैट के अलॉटमेंट लेटर जारी होने की तारीख के 90 दिन के अंदर आपको पूरा भुगतान करना होगा.
  • अलॉटमेंट लेटर जारी होने के 60 दिन के अंदर यदि भुगतान करते हैं तो आपको कोई ब्याज नहीं लगेगा. 61 से 90 दिन में आपको 10 फीसदी ब्याज देना होगा.
  • दिव्यांग कैटेगरी के 60 दिन में 25 फीसदी रकम जमा कर सकते हैं. बाकी रकम 15 साल की आसान मासिक किश्त में भी जमा कर सकते हैं. इस पर 10 फीसदी ब्याज लगेगा.

फ्लैट्स की डीटेल्स

लोकेशन (नरेला)फ्लैट टाइपप्लिंथ एरिया (वर्ग मीटर)अनुमानित कीमतDDA डिस्काउंट
सेक्टर G7/G8EWS35.40 - 35.80₹ 9.60 - ₹ 9.69 लाख25% छूट
सेक्टर A1 से A4EWS35.34 - 35.41₹ 9.63 - ₹ 9.65 लाख15% छूट

जल्द आने वाली है मेट्रो लाइन

नरेला से कनेक्टिविटी की बात करें तो यहां पर जल्द ही मेट्रो आने वाली है. 26.5 किलोमीटर लंबा रिठाला-नरेल-कुंडली (रेड लाइन) कॉरिडर बन रहा है. इसमें बवाना इंडस्ट्रियल एरिया, सोनथ और नरेला सहित 21 स्टेशन होंगे.

NH-44, UER-II से कनेक्टिविटी

  • नरेला रेलवे स्टेशन दिल्ली-अंबाला-कालका लाइन पर है. यहां से नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और पानीपत के लिए डेली मेमू/EMU लोकल मिलती है.
  • NH-44 नरेला को सेंट्रल दिल्ली और पानीपत से जोड़ता है. इसके अलावा नई अर्बन एक्सटेंशन रोड II से द्वारका, रोहिणी और एयरपोर्ट की दूरी घट जाएगी.
  • नरेला से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट लगभग 42 से 48 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

एक नजर में कनेक्टिविटी की डीटेल्स

कनेक्टिविटीडीटेल
मेट्रो26.5 किमी लंबा रिठाला-नरेला-कुंडली प्रस्तावित कॉरिडोर
रेलवेनरेला रेलवे स्टेशन
सड़क और हाईवेNH-44 और UERII
एयरपोर्टIGI हवाई अड्डा (42-48 किमी दूर)

10 लाख रुपए परिवार की इनकम

DDA के ब्रोशर के मुताबिक नागरिक आवास योजना के तहत EWS फ्लैट के लिए अप्लाई करने वाले आवेदक की पर्सनल इनकम 3 लाख रुपए प्रति वर्ष और फैमिली इनकम 10 लाख रुपए प्रति वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. संपत्ति के नियम के तहत, आवेदक के नाम पर दिल्ली में 67 वर्ग मीटर से बड़ा कोई भी रेजिडेंशियल प्लॉट नहीं होना चाहिए. इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए पैन कार्ड होना जरूरी है. वहीं, पजेशन लेने के 5 साल तक न अपना फ्लैट किसी को बेच सकते हैं और न ही इसे ट्रांसफर कर सकते हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: दिल्ली में सस्ते फ्लैट कहां मिल रहे हैं?

जवाब:
DDA की नागरिक आवास योजना के तहत नरेला में EWS फ्लैट बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं.

सवाल: EWS फ्लैट की कीमत क्या है?

जवाब:
EWS फ्लैट की कीमत 9.60 लाख रुपए से 9.69 लाख रुपए के बीच है.

सवाल: फ्लैट्स की बुकिंग अमाउंट क्या है?

जवाब:
फ्लैट की बुकिंग अमाउंट 50,000 रुपए है.

सवाल: फ्लैट के आवेदन के लिए क्या शर्त है?

जवाब:
आवेदक की पर्सनल इनकम 3 लाख रुपए प्रति वर्ष और फैमिली इनकम 10 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

सवाल: फ्लैट की लोकेशन के पास क्या कोई मेट्रो स्टेशन है?

जवाब:
फ्लैट के पास रिठाला-नरेल-कुंडली (रेड लाइन) मेट्रो कॉरिडर प्रस्तावित है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6