&format=webp&quality=medium)
DDA Jan Sadharan Awaas Yojana: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने दिल्ली में सस्ते घर उपलब्ध कराने के लिए जनसाधारण योजना 2025 शुरू की है. इस योजना के तहत 9.19 लाख रुपए की शुरुआती कीमत से नरेला, लोकनायकपुरम, रोहिणी, द्वारका सेक्टर 14 और 19B, मंगोलपुरी, द्वारका में 1172 EWS और जनता फ्लैट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इस योजना में न सिर्फ किफायती घर की समस्या को दूर किया है, बल्कि छोटे फ्लैट की समस्या का भी इस योजना में समाधान भी पेश किया है. अब आप दो फ्लैट जोड़कर बड़ा घर बना सकते हैं. साथ ही, इस योजना ने उन लोगों के लिए भी दरवाजे खोल दिए हैं जो दिल्ली में पहले से प्रॉपर्टी के मालिक हैं.
DDA की योजना के ब्रोशर का सबसे आकर्षक नियम दो अगल-बगल के फ्लैट्स को मिलाकर एक बड़ा घर बनाने की इजाजत देना है. योजना के ब्रोशर के मुताबिक, यदि कोई व्यक्ति या उसके परिवार के मेंबर्स दो पड़ोसी फ्लैट खरीदते हैं, तो उन्हें दोनों फ्लैट्स के बीच की कॉमन दीवार में एक दरवाजा खोलने की परिमिशन दी जाएगी.
डीडीए से लेनी होगी मंजूरी
डीडीए की इस योजना की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें वह लोग भी अप्लाई कर सकते हैं, जिनका दिल्ली में पहले ही कोई जमीन या मकान है. डीडीए ने अपने पुराने नियम में बदलाव किया है.
कितने भी कर सकते हैं फ्लैट बुक
| इलाका | कैटेगरी | फ्लैटों की संख्या* | कीमत (लाख रुपये में) |
| नरेला | EWS | 672 | ₹9.18 से ₹27.86 |
| लोकनायकपुरम | EWS | 108 | ₹29.60 से ₹32.62 |
| रोहिणी | जनता | 97 | ₹14.59 से ₹15.00 |
| द्वारका (सेक्टर 14 & 19B) | EWS | 244 | ₹26.77 से ₹35.32 |
| मंगलापुरी, द्वारका | EWS | 48 | ₹32.32 से ₹33.43 |
डीडीए की जनसाधारण योजना पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर है, जिसमें कुल 1172 फ्लैट्स उपलब्ध है. डीडीए की वेबसाइट पर आप 2500 रुपए का नॉन रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस देकर आप इस योजना के लिए रजिस्टर कर सकते हैं. अपनी पसंद का फ्लैट बुक करने के लिए आप 50 हजार रुपए की बुकिंग राशि ऑनलाइन जमा करनी होगी, जो कि नॉन रिफंडेबल है.
10 लाख रुपए सालाना इनकम
सवाल: क्या मैं सच में दो DDA फ्लैट्स को जोड़ सकता हूं?
जवाब: हां, अगर आप दो अगल-बगल के फ्लैट खरीदते हैं और DDA से स्ट्रक्चरल अप्रूवल मिल जाता है, तो आप कॉमन दीवार में दरवाजा निकालकर उन्हें जोड़ सकते हैं.
सवाल: अगर मेरे नाम पर दिल्ली में पहले से एक मकान है, तो क्या मैं आवेदन कर सकता हूं?
जवाब: हां, इस योजना में यह शर्त हटा दी गई है. अब दिल्ली में प्रॉपर्टी होने पर भी आप आवेदन कर सकते हैं.
सवाल: EWS फ्लैट के लिए आय की क्या सीमा है?
जवाब: EWS फ्लैट के लिए आवेदन करने वाले परिवार (आवेदक और पति/पत्नी) की कुल वार्षिक आय ₹10 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए.
सवाल: बुकिंग अमाउंट कितना है और क्या यह वापस मिलेगा?
जवाब: EWS/जनता फ्लैट के लिए बुकिंग अमाउंट ₹50,000 है. यह नॉन-रिफंडेबल है, लेकिन सफल आवंटन पर इसे फ्लैट की कुल कीमत में एडजस्ट कर दिया जाएगा.
सवाल: क्या ये फ्लैट्स रहने के लिए तैयार हैं?
जवाब: हां, इस योजना के तहत सभी फ्लैट्स "रेडी-टू-मूव-इन" स्थिति में हैं.