सालभर में कमाते हैं ₹10 लाख, फिर भी दिल्ली में मिलेगा ₹9.18 लाख का फ्लैट, DDA ने बदले EWS के नियम

DDA Jansadharan Awaas Yojana: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी DDA ने जनसाधारण आवास योजना लॉन्च कर दी है. इसमें खासकर EWS कैटेगरी के लिए सस्ते घर उपलब्ध कराए जाएंगे. जानिए क्या बदली डीडीए ने शर्त.
सालभर में कमाते हैं ₹10 लाख, फिर भी दिल्ली में मिलेगा ₹9.18 लाख का फ्लैट, DDA ने बदले EWS के नियम

DDA Jansadharan Awaas Yojana: दिल्ली में सस्ते घरों का सपना देख रहे घर खरीदारों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने जन साधारण आवास योजना 2025 लॉन्च की है. इस सुविधा के तहत खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को सस्ते दामों में जनता फ्लैट्स उपलब्ध किए जाएंगे. इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें EWS फ्लैट्स के लिए इनकम की लिमिट को बढ़ा दिया है. इससे अब 10 लाख रुपए सालाना कमाना वाले परिवार भी आवेदन कर सकते हैं. आपको बता दें कि इन फ्लैट्स की कीमत 9.18 लाख रुपए से शुरू होगी.

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवंटन

DDA जनसाधारण योजना के तहत सभी फ्लैट्स पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे. दूसरे शब्दों में कहें तो जिसने पहले बुकिंग की है, फ्लैट उसे ही मिलेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source
  • EWS फ्लैट्स के आवेदन के लिए परिवार की कुल वार्षिक 10 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
  • डीडीए ने परिवार की परिभाषा को भी बताया है. परिवार का मतलब सिर्फ आवेदक और उसके जीवनसाथी से है. यानी, इनकम की कैलकुलेशन को ही गिना जाएगा.

पूरी करनी होंगी ये शर्तें

DDA ने जनसाधरण योजना में कुछ जरूरी शर्तें भी जोड़ी है, जिसे पूरा करने के बाद ही आवेदकों को फ्लैट्स का आवंटन किया जाएगा. इनमें से कुछ हैं:

  • आवेदक को भारत का नागरिक होना जरूरी है.
  • उसकी उम्र 18 साल या उससे अधिक होने चाहिए.
  • आवेदक के पैस पैन कार्ड होना जारूरी है.
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए दिल्ली में पहले से कोई जमीन या मकान होने पर कोई रोक नहीं है.

DDA फ्लैट्स की अनुमानित कीमत सूची

इलाकाफ्लैट का प्रकारफ्लैट्स की संख्या

अनुमानित कीमत (लाख ₹ में)

नरेलाEWS672

9.18 से 27.86 (15% छूट के बाद)

लोकनायकपुरमEWS10829.60 से 32.62
रोहिणीजनता9714.59 से 15.00
टोडापुरजनता318.02 से 18.43
द्वारका (सेक्टर 14)EWS24134.74 से 35.32
द्वारका (सेक्टर 19B)EWS326.77
मंगलापुरी, द्वारकाEWS4832.32 से 33.43

रजिस्ट्रेशन फीस, बुकिंग अमाउंट समेत हर डीटेल

जनसाधारण योजना के तहत DDA दिल्ली के नरेला, द्वारका (सेक्टर 14), लोकनायकपुरम, रोहिणी में कुल 1172 फ्लैट्स बेच रहा है. फ्लैट्स के लिए आवेदन करने के लिए DDA के हाउसिंग पोर्टल https://eservices.dda.org.in/ पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए 2500 रुपए का एकमुश्त रजिस्ट्रेशन फीस देना होगा. फ्लैट के लिए बुकिंग अमाउंट 50,000 रुपए से शुरू है. रजिस्ट्रेशन 11 सितंबर 2025 से शुरू हो गए हैं. बुकिंग 22 सितंबर, 2025 से की जा सकेगी. स्कीम 21 दिसंबर 2025 को बंद हो जाएगी.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: EWS फ्लैट के लिए अधिकतम पारिवारिक आय कितनी होनी चाहिए?

जवाब: EWS फ्लैट के लिए परिवार की कुल वार्षिक आय ₹10 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए.

सवाल: 'पारिवारिक आय' में किसकी आय शामिल की जाएगी?

जवाब: DDA के नियमों के अनुसार, पारिवारिक आय में केवल आवेदक और उसके जीवनसाथी (अगर शादीशुदा हैं) की आय शामिल होगी.

सवाल: अगर मेरे नाम पर दिल्ली में पहले से कोई प्रॉपर्टी है, तो क्या मैं आवेदन कर सकता हूं?

जवाब: हां, इस योजना के तहत दिल्ली में पहले से प्रॉपर्टी होने पर आवेदन करने पर कोई रोक नहीं है।

सवाल: फ्लैट बुक करने के लिए कितना अमाउंट देना होगा?

जवाब: हर EWS/जनता फ्लैट के लिए बुकिंग अमाउंट ₹50,000 है। इसके अलावा DDA पोर्टल पर एक बार का रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹2,500 है.

सवाल: फ्लैट्स का अलॉटमेंट कैसे होगा?

जवाब: फ्लैट्स का अलॉटमेंट पूरी तरह से 'पहले आओ, पहले पाओ' (First-Come-First-Serve) के आधार पर किया जाएगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6