नोएडा- एनसीआर के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर काउंटी ग्रुप ने सेक्टर 151, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर क्लोव काउंटी प्रोजेक्ट लॉन्च की है. यूपी रेरा में पंजीकृत इस प्रोजेक्ट में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा रहा है. यह एक्सप्रेसवे पर विकसित होने वाला पहला अल्ट्रा-लक्ज़री रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट है, जिसमें 5 एकड़ क्षेत्र में केवल 3 टावरों में 226 विशेष अपार्टमेंट बनाए जा रहे हैं. प्रोजेक्ट में 4BHK (4,077 वर्गफुट) और 5 BHK (5,310 वर्गफुट और 6,417 वर्गफुट) के बड़े अपार्टमेंट उपलब्ध हैं. इस प्रोजेक्ट की मेट्रो स्टेशन, यमुना एक्सप्रेसवे, जेवर एयरपोर्ट से डायरेक्ट कनेक्टिविटी है.
10 करोड़ रुपए से 18 करोड़ रुपए तक कीमत
क्लोव काउंटी के इस प्रोजेक्ट्स में फ्लैट्स की कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए से शुरू होकर 18 करोड़ रुपये तक जाती है, जो यूनिट के अनुसार अलग-अलग हो सकती है.
Add Zee Business as a Preferred Source
कम घनत्व वाले लक्जरी जीवन पर जोर
- टावरों का डिजाइन लौंग की कली के प्राकृतिक आकार से प्रेरित है. इसमें स्मूद कर्व्स, प्राकृतिक रंग, स्कूपेड डेक, अंदर की ओर बने बालकनी और गहरे ओवरहैंग दिए गए हैं.
- भवनों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि प्राकृतिक रोशनी और हवा का अधिकतम उपयोग हो सके और गर्मी का प्रभाव कम रहे.
- प्रोजेक्ट में कम डेनसिटी वाले लक्जरी जीवन पर जोर दिया गया है, जहां बड़े खुले क्षेत्र, हरियाली और प्रकृति से जुड़ी सुविधाएं जैसे हर डेक पर असली पेड़, वर्टिकल गार्डन और वाटर फीचर शामिल किए गए हैं.
- प्रोजेक्ट में पर्यावरण के मुताबिक विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है. इसमें पैसिव शेडिंग, मौसम के अनुसार डिजाइन और आईजीबीसी प्लैटिनम रेटिंग के लिए प्री-सर्टिफिकेशन जैसे प्रावधान शामिल हैं.
60 फीसदी से ज्यादा एरिया खुला
क्लोव काउंटी प्रोजेक्ट में 60 प्रतिशत से अधिक खुला क्षेत्र रखा गया है, यहां लैंडस्केप गार्डन, वॉटर बॉडी, पैदल चलने के रास्ते, ग्रीनहाउस, फलों का बगीचा और हर्ब गार्डन जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी.
- इस प्रोजेक्ट का मुख्य आकर्षण क्लब सी ला वी नाम का पांच सितारा क्लब हाउस है. इसमें मल्टी-क्यूजीन रेस्टोरेंट, क्लब लाउंज, ग्रैंड बॉलरूम, गोल्फ सिमुलेटर, बिलियर्ड्स लाउंज, रीडिंग और म्यूजिक रूम, मिनी थिएटर, आर्केड, फिटनेस और पिलाटेस स्टूडियो के साथ बच्चों के लिए खास प्ले एरिया भी होगा.
- हाइड्रो-वेलनेस सुविधाओं के तहत लैप पूल, हाइड्रो जिम, लीजर पूल, हाइड्रोथेरेपी सर्किट, इंडोर और आउटडोर जैकूजी, रिफ्लेक्टिव पूल, कोई पॉन्ड, फैमिली एक्वाटिक जोन, वेलनेस लाउंज, योग और जेन गार्डन, स्पा सैलून और हाइड्रो-अकौस्टिक थेरेपी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
- खेल प्रेमियों के लिए यहां टेनिस कोर्ट, हाफ बास्केटबॉल कोर्ट, पिकलबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट पिच, ओपन एयर बॉलिंग एली, फंक्शनल जिम और स्पोर्ट्स कैफे जैसी सुविधाएं होंगी.
- प्रोजेक्ट को पैदल चलने के अनुकूल बनाया गया है और वाहनों की आवाजाही बाहरी हिस्से में रखी गई है.
मेट्रो स्टेशन से 5 मिनट, यमुना एक्सप्रेसवे से 10 मिनट दूर
तेजी से विकसित हो रहे नोएडा सेक्टर 151 में स्थित यह प्रोजेक्ट कनेक्टिविटी के लिहाज से भी बेहतर है. यहां से सेक्टर 148 मेट्रो स्टेशन 5 मिनट, यमुना एक्सप्रेसवे 10 मिनट, नोएडा सेक्टर 18 लगभग 20 मिनट, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) 25 मिनट और दिल्ली एयरपोर्ट लगभग 65 मिनट की दूरी पर है. इसके अलावा आसपास बिजनेस हब, डीपीएस, एमिटी यूनिवर्सिटी, फेलिक्स और जेपी अस्पताल, मॉल और 40 एकड़ में फैला शहीद भगत सिंह पार्क भी स्थित है.
Zee Business Live TV यहां पर देखें