&format=webp&quality=medium)
बड़े शहर की भीड़भाड़ और आसमान छूती कीमतों ने आम आदमी से घर खरीदने का सपना दूर कर दिया है. अब हर किसी की उम्मीद साल 2026 पर है. साल 2026 में रियल एस्टेट का नक्शा पूरी तरह से बदल सकता है. अब घर खरीदारों के लिए शहरों के बीचों-बीच नहीं बाहरी इलाकों में निवेश के लिए बेहतरीन जगह बनने वाले हैं. Colliers ने 2026 आउटलुक पर ताजा रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इन इलाकों को फ्रिंज एरिया कहा गया है.
Colliers की रिपोर्ट के मुताबिक, बाहरी इलाकों में इस बदलाव की बड़ी वजह इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास हो रहा है. नए एक्सप्रेस वे, हाईवे और मेट्रो लाइन के विस्तार ने शहर और बाहरी इलाकों की दूरी को मिटा दिया है.
रिपोर्ट के मुताबिक लोग अब 15 से 20 मिनट ज्यादा ट्रैवल करने को तैयार हैं, यदि उन्हें खुली हवा और बड़ा घर मिल रहा हो.
शहर के बीच जहां छोटे फ्लैट्स की कीमत करोड़ों में हैं, वहीं बाहरी इलाकों में उसी बजट में बड़े और लग्जरी घर मिल रहे हैं. कॉलियर्स 2026 आउटलुक बताता है कि खरीदार अब गेटेड कम्युनिटीज को पसंद कर रहे हैं.
मिलेंगी ये सभी सुविधाएं
शहर Vs बाहरी इलाका: कहां है फायदा
| सुविधा | शहर के बीच | बाहरी इलाके |
| कीमत | बहुत ज्यादा (महंगा) | किफायती / बजट में |
| घर का साइज | छोटा / कॉम्पैक्ट | बड़ा / स्पेशियस |
| खुली जगह | बहुत कम | ज्यादा (पार्क, गार्डन) |
| रिटर्न की संभावना | स्थिर | बहुत ज्यादा |
सोर्स: Colliers
कॉलियर्स के मुताबिक निवेश और रिटर्न के लिहाज से भी बाहरी इलाके बाजी मार रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक 2026 में मुख्य शहर के मुकाबले इन बाहरी इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतों में ज्यादा उछाल देखने को मिलेगा. जैसे-जैसे वेयरहाउसिंग और इंडस्ट्रियल हब शहर के बाहर शिफ्ट हो रहे हैं, वहां रोजगार के मौके भी बढ़ रहे हैं. इसलिए, चाहे दिल्ली-NCR का न्यू गुरुग्राम हो या मुंबई का पनवेल और विरार, 2026 में सबसे ज्यादा मुनाफा इन्हीं इलाकों में होने वाला है.
सवाल: फ्रिंज एरिया या बाहरी इलाके किसे कहते हैं?
जवाब: मुख्य शहर की सीमा से लगे हुए वो नए विकसित इलाके जहां अब आबादी बसनी शुरू हुई है, उन्हें फ्रिंज एरिया कहते हैं.
सवाल: 2026 में बाहरी इलाकों में घर खरीदना क्यों सही है?
जवाब: यहां कम दाम में बड़ा घर मिलता है और भविष्य में कीमत बढ़ने की संभावना (Appreciation) सबसे ज्यादा है.
सवाल: क्या बाहरी इलाकों में रहने में दिक्कत नहीं होगी?
जवाब: मेट्रो और एक्सप्रेस-वे बनने से कनेक्टिविटी बहुत तेज हो गई है, इसलिए आने-जाने की दिक्कत अब खत्म हो रही है.
सवाल: गेटेड कम्युनिटी क्या होती है?
जवाब: यह चारदीवारी से घिरा एक सुरक्षित परिसर होता है जिसमें पार्क, जिम और सुरक्षा जैसी सभी सुविधाएं अंदर ही होती हैं.
सवाल: कॉलियर्स की रिपोर्ट 2047 के बारे में क्या कहती है?
जवाब: रिपोर्ट के अनुसार, ये बाहरी इलाके ही भविष्य के स्मार्ट सिटी बनेंगे और देश की अर्थव्यवस्था को गति देंगे.