₹21 लाख में मिलेगा मुंबई में अपना घर, मेट्रो, हाईवे कनेक्टिविटी वाली प्राइम लोकेशन्स, लॉटरी का चक्कर भी खत्म

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सस्ते घर लेने का सुनहरा मौका है. CIDCO ने अपनी नई रेजिडेंशियल योजना की घोषणा की है. इसमें 21 लाख रुपए की शुरुआती कीमत में फ्लैट्स मिल रहे हैं. जानिए योजना से जुड़ी हर डीटेल.
₹21 लाख में मिलेगा मुंबई में अपना घर, मेट्रो, हाईवे कनेक्टिविटी वाली प्राइम लोकेशन्स, लॉटरी का चक्कर भी खत्म

मायानगरी और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सस्ते घर का सपना देख रहे घर खरीदारों के लिए खुशखबरी है. सिडको (CIDCO) ने अपनी नई रेजिडेंशियल योजना Select My SIDCO Home-2025 की घोषणा की है. योजना के तहत नवी मुंबई के प्राइम लोकेशंस पर 4508 घर 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. सिडको की बुकलेट के मुताबिक, इस स्कीम में घर की शुरुआती कीमत लगभग 21.71 लाख रुपए (EWS) है, जो आम आदमी के बजट में पूरी तरह फिट बैठती है.

सिडको की इस स्कीम के तहत इच्छुक आवेदक सिडको की वेबसाइट cidcofcfs.cidcoindia.com पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन 22 नवंबर 2025 से शुरू हो गया है. रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 21 दिसंबर 2025 है. बुकिंग की शुरुआत 28 दिसंबर 2025 (सुबह 11 बजे से) शुरू होगी.

इन इलाकों में होंगे फ्लैट्स

Add Zee Business as a Preferred Source

सिडको की इस योजना का सबसे खास आकर्षक खारघर और तलोजा जैसे तेजी से विकसित हो रहे हॉटस्पॉट्स हैं. स्कीम में सबसे किफायती घर तलोजा (सेक्टर 21, 22) में उपलब्ध है.

21.71 लाख रुपए से शुरुआती कीमत

  • स्कीम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए घरों की कीमत लगभग 21,71,556 से शुरू होती है.

EWS और LIG फ्लैट्स की कीमत

  • खारघर के सेक्टर 40 जैसे पॉश इलाके में EWS के लिए घर 26.49 लाख रुपए और लोवर इनकम ग्रुप के लिए 37.95 लाख रुपए में उपलब्ध है.

कीमत और लोकेशन

लोकेशनकैटेगरीकार्पेट एरिया (sq. m.)

कुल कीमत (लगभग ₹ में)

तळोजा (सेक्टर 21, 22)EWS25.81₹ 21,71,556
तळोजा (सेक्टर 21, 22)LIG29.82₹ 30,58,578
तळोजा (सेक्टर 34, 36)EWS25.56₹ 23,59,623
तळोजा (सेक्टर 34, 36)LIG29.6₹ 34,40,716
खारघर (सेक्टर 40)EWS25.81₹ 26,49,717
खारघर (सेक्टर 40)LIG29.82₹ 37,95,172

सभी फ्लैट्स रेडी टू मूव

सिडको के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय सिंघल के मुताबिक सभी घर रेडी टू मूव स्थिति में है, यानी पूरा पैसा भरने के बाद आपको पजेशन मिल जाएगा.

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट्स

  • स्कीम के तहत कुल 4508 घरों में से 1,115 घर प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत EWS के लिए और 3393 घर LIG के लिए है.

2.50 लाख रुपए की सब्सिडी

  • PMAY के तहत पात्र EWS लाभार्थियों को 2.50 लाख रुपए की सब्सिडी भी मिलेगी. सबसे योजना की सबसे खास बात है कि इसमें लॉटरी का कोई झंझट नहीं है. आवेदक अपनी पसंद के घर खुद चुन सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियां

विवरणतारीख और समय
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

22 नवंबर 2025, दोपहर 04:00 बजे से

पंजीकरण शुल्क भरना शुरू

22 नवंबर 2025, दोपहर 04:00 बजे से

पात्र आवेदकों द्वारा फ्लैट का चयन

28 दिसंबर 2025, सुबह 11:00 बजे से

मेट्रो सर्विस, रेलवे नेटवर्क और हाईवे

तलोजा और खारघर की बात करें तो इसकी सबसे बड़ी खासियत कनेक्टिविटी है. सिडको द्वारा शुरू की गई मेट्रो सर्विस, सबर्बन रेल नेटवर्क और हाईवे से इस इलाके की सीधी कनेक्टिविटी है. इसके अलावा, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास होने के कारण इन एरिया का भविष्य में और डेवलपमेंट होना तय है. यहां स्कूल, कॉलेज और हॉस्पिटल जैसी सभी सुविधाएं पहले से ही मौजूद हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: क्या इस योजना में लॉटरी सिस्टम है?

जवाब: नहीं, यह योजना 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर है. आप अपनी पसंद का उपलब्ध फ्लैट खुद चुन सकते हैं.

सवाल: EWS और LIG के लिए आय सीमा क्या है?

जवाब: सिडको पुस्तिका के अनुसार, EWS के लिए सालाना फैमिली इनकम ₹6 लाख तक होनी चाहिए. LIG के लिए इनकम ₹6 लाख से अधिक होनी चाहिए.

सवाल: क्या मुझे घर का कब्जा तुरंत मिल जाएगा?

जवाब: हां, ये सभी फ्लैट्स 'Ready to move' हैं। पूरी राशि का भुगतान और दस्तावेज़ सत्यापन होते ही चाबी मिल जाएगी.

सवाल: आवेदन के लिए कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता है?

जवाब: मुख्य रूप से आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र (2024-25), और 2018 के बाद का अधिवास प्रमाण पत्र आवश्यक हैं.

सवाल: क्या मैं अपनी पसंद का फ्लोर या व्यू चुन सकता हूं?

जवाब: चूंकि यह स्कीम आपको घर चुनने की आजादी देती है, आप उपलब्धता के आधार पर अपनी पसंद का यूनिट बुक कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6