जमीन आपकी, पैसा किसी और के खाते में! रियल एस्टेट ठग का ये तरीका होश उड़ा देगा, CBI ने किया अरेस्ट

सीबीआई ने भगोड़े रियल एस्टेट एजेंट उपवन पवन जैन को यूएई से प्रत्यर्पण कर भारत लाया है. उपवन पवन जैन असली संपत्ति के मालिकों की फर्जी पहचान देकर बैंक खाते खुलवाए.
जमीन आपकी, पैसा किसी और के खाते में! रियल एस्टेट ठग का ये तरीका होश उड़ा देगा, CBI ने किया अरेस्ट

भारतीय जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है. गुजरात के भगोड़े रियल एस्टेट एजेंट उपवन पवन जैन को यूएई से प्रत्यर्पण करके लाया गया है. उपवन पवन जैन गुजरात पुलिस का वांछित आरोपी है, जिसके खिलाफ धोखाधड़ी, कीमती दस्तावेजों की जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र के गंभीर आरोप हैं. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग इकाई (आईपीसीयू) और एनसीबी-अबू धाबी से कॉर्डिनेशन किया. इस सहयोग से अपराधी के खिलाफ रेड नोटिस जारी किया गया.

ऐसे दिया साढ़े 3 करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम

उपवन पवन जैन एक रियल एस्टेट एजेंट के रूप में कार्यरत था. उसने शिकायतकर्ता को चार अलग-अलग संपत्तियां दिखाईं और उन्हें खरीदने के लिए प्रेरित किया. आरोप है कि उसने अपने सहयोगियों को असली संपत्ति मालिकों की फर्जी पहचान देकर बैंक खाते खुलवाए और धोखाधड़ी करके साढ़े 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की.इसके बाद एजेंसी ने इंटरपोल और अबू धाबी के एनसीबी के साथ मिलकर आरोपी को यूएई में ट्रेस किया और निरंतर समन्वय कर उसे भारत लाने की प्रक्रिया पूरी की.

Add Zee Business as a Preferred Source

गुजरात पुलिस स्टेशन में दर्ज है मामला

सीबीआई ने एक प्रेस नोट में बताया कि उपवन पवन जैन की गिरफ्तारी यूएई में हुई और उसके बाद भारत सरकार के गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के माध्यम से प्रत्यर्पण अनुरोध भेजा गया था. सीबीआई के मुताबिक, एक मामला गुजरात के सूरत शहर के अदाजन पुलिस स्टेशन में दर्ज है, जिसमें उस पर छलपूर्वक स्वयं को गलत तरीके से पेश करने, धोखाधड़ी कर संपत्ति की डिलीवरी के लिए प्रेरित करने, कीमती दस्तावेजों की जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र के गंभीर आरोप हैं.

100 से अधिक वांछित अपराधी लाए गए वापस

सीबीआई के प्रेस नोट के मुताबिक पिछले कुछ सालों में इंटरपोल के माध्यम से 100 से अधिक वांछित अपराधियों को भारत वापस लाया गया है. सीबीआई ने गुजरात पुलिस के अनुरोध पर 6 मार्च 2023 को इंटरपोल रेड नोटिस जारी करवाया था. इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस दुनिया भर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को वांछित अपराधियों और आरोपियों की ट्रैकिंग के लिए भेजा जाता है. इंटरपोल चैनलों के माध्यम से इस कॉर्डिनेशन के बाद उपवन पवन जैन को 20 जून को भारत वापस लाया गया.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6