&format=webp&quality=medium)
Representative Image (AI Generated)
कोरोना महामारी के बाद पिछले चार साल से लगातार तेजी की उड़ान भर रहे रियल एस्टेट सेक्टर में अब नरमी के संकेत मिल रहे हैं. इसके चलते अब घर खरीदारों के लिए बिल्डर्स द्वारा शानदार ऑफर्स की वापसी हुई है. बाजार में 4 साल के बूम के बाद अब अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टीज पर 10 से 15 फीसदी तक की भारी छूट मिल रही है. यही नहीं, बिल्डर्स अब फ्लेक्सिबल पेमेंट प्लान की तरफ भी वापस जा रहे हैं. दरअसल प्रमुख शहरों में हाउसिंग डिमांड कमजोर हो रही है. 2026 की चौथी तिमाही में बिक्री 7% घटकर 101,675 यूनिट (₹1.51 लाख करोड़) हो गई है. पिछली तिमाही में यह 108,970 यूनिट (₹1.60 लाख करोड़) थी.
नाइट फ्रैंक इंडिया की India Real Estate Office and Residential Market - January - March 2026 (Q1 2026) रिपोर्ट के मुताबिक घटती बिक्री के बीच डेवलपर्स ग्राहकों को लुभाने के लिए कई स्कीम ला रहे हैं.

सोर्स: Knight Frank India
प्रमुख शहरों में हाउसिंग डिमांड कमजोर बनी हुई है. वहीं, घरों की इन्क्वायरी में 10 से 15 फीसदी की कमी आई है. एनसीआर में 30 से 40 फीसदी की इन्क्वायरी में गिरावट आई है.
दाम घटाना बनी हुई है चुनौती
प्रमुख शहरों में बिक्री का हाल (Q1 2026 Vs Q1 2025)
| शहर | बिक्री (Q1 2026) | बदलाव (YoY % Change) |
| मुंबई | 23,185 | -7% |
| बेंगलुरु | 13,092 | +5% |
| NCR | 12,734 | -11% |
| पुणे | 12,711 | -11% |
| हैदराबाद | 9,541 | +1% |
| ऑल इंडिया | 84,827 | -4% |
सोर्स: नाइट फ्रैंक इंडिया
नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के मुताबिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण रोजगार के स्ट्रक्चर में बदलाव की चिंताओं और भू-राजनीतिक तनाव ने घर खरीदारों के बीच सतर्कता को बढ़ा दिया है, इस कारण वह अपने फैसले टाल रहे हैं. इसके अलावा लगातार बढ़ती कीमतों और घटती सेल्स के कारण खरीदारों की अफोर्डेबिलिटी में दबाव पड़ा है. ऐसे में बाजार पूरी तरह से बायर्स मार्केट बनता जा रहा है. केवल एंड यूजर्स और अनुभवी निवेशक ही मार्केट में फिलहाल एक्टिव हैं. डील फाइनल होने से ज्यादा वक्त लग रहा है.
सवाल: रियल एस्टेट मार्केट की मौजूदा हालात क्या है?
जवाब: रियल एस्टेट मार्केट में चार साल की तेजी के बाद अब नरमी देखी जा रही है.
सवाल: रियल एस्टेट सेक्टर में सुस्ती का कारण क्या है?
जवाब: रियल एस्टेट सेक्टर में स्ट्रक्चर में बदलाव की चिंताओं और भू-राजनीतिक तनाव ने घर खरीदारों के बीच सतर्कता को बढ़ा दिया है.
सवाल: क्या बिल्डर किसी तरह का डिस्काउंट दे रहे हैं?
जवाब: बिल्डर अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर 10 फीसदी तक डिस्काउंट दे रहे हैं.
सवाल: घर खरीदने के फैसले में खरीदारी देरी क्यों कर रहे हैं?
जवाब: लगातार बढ़ती प्रॉपर्टी की कीमतों ने अफोर्डेबिलिटी को प्रभावित किया है. AI के कारण आईटी सेक्टर में नौकरी पर मंडराता खता, महंगाई और भू-रजनीतिक के चलते खरीदार एहतियात बरत रहे हैं.
सवाल: घर खरीदने का क्या यह सही वक्त है?
जवाब: प्रॉपर्टी मार्केट इस वक्त बायर्स मार्केट में तब्दील हो रहा है. डिस्काउंट आदि का इस वक्त फायदा उठाया जा रहा है.