&format=webp&quality=medium)
Brigade Enterprises Land Acquisition: देश की दिग्गज रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक ब्रिगेड एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने बेंगलुरु में एक बड़ी जमीन का अधिग्रहण किया है. कंपनी की सब्सिडियरी कंपनी अनंतय प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिट के जरिए यह अधिग्रहण बेंगलुरु के तेजी से उभरते व्हाइटफील्ड होलकोटे कॉरिडोर में किया है. इसके पहले साल ब्रिगेड एंटरप्राइज की मैनेज्ड और फ्लेक्सिबल ऑफिस ब्रांच, बजवर्क्स ने हैदराबाद में अपने विस्तार की घोषणा की थी.
ब्रिगेड एंटरप्राइजेज की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी ने 20.19 एकड़ की भूमि के लिए 588.33 करोड़ रुपए का भुगतान किया है. अधिग्रहण ब्रिगेड ग्रुप की विस्तार रणनीति का एक अहम हिस्सा है, जो बेंगलुरु जैसे आईटी हब में अपनी स्थिति को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. व्हाइटफील्ड होसकोटे कॉरिडोर शहर का एक अहम केंद्र है. इससे पहले ब्रिगेड एंटरप्राइज ने बताया था कि उसकी सब्सिडियरी कंपनी मेसर्स ब्रिगेड होटल वेंचर्स लिमिटेज आईपीओ लाने का प्रस्ताव कर रहा है. कंपनी ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, कर्नाटक के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया, उसी दिन मंजूरी मिल गई.
ब्रिगेड एंटरप्राइज ने हैदराबाद के हाईटेक सिटी में स्थित माइंडस्पेस बिजनेस पार्क में नया केंद्र 50 हजार वर्ग फुट में फैला है, इससे बजवर्क्स के मौजूदा पोर्टफोलियो में 1000 सीटें और जुड़ गई हैं. यह हैदराबाद में बजवर्क्स का दूसरा सेंटर है. इस नए वर्कस्पेस को मॉडजेन की थीम पर डिजाइन किया गया है, जो शांति और मॉर्डन कामकाजी लाइफस्टाइल का मिश्रण हैं. यहां पर कर्मचारियों के लिए कैफेटेरिया, वेलनेस रूम और कई मीटिंग रूम जैसे मॉर्डन सुविधाएं मिलेगी.
ब्रिगेड ग्रुप की स्थापना साल 1986 में हुई थी. कंपनी देश की अहम प्रॉपर्टी डेवलपर्स में से एक है, जिसे चार दशकों का अनुभव है.ब्रिगेड ने बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, मैसूर, कोच्चि, त्रिवेंद्र और गिफ्टी सिटी अहमदाबाद जैसे भारतीय शहरों में कई ऐतिहासिक इमारतें विकसित की हैं. ग्रुप ने रेजिडेंशियल, ऑफिस, रिटल, हॉस्पिटैलिटी और एजुकेशन सेक्टर में काम किया है.