&format=webp&quality=medium)
Shreya Ghoshal
बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने सांताक्रूज मुंबई में अपनी मां शर्मिष्ठा घोषाल और पिता बिस्वजीत घोषाल के साथ मुंबई में एक फ्लैट लिया है. रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स CRE Matrix ने प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स की समीक्षा की है. यह प्रॉपर्टी ओम डेवलपर्स रियल्टी की नवनिर्मित वायु बिल्डिंग में है. आपको बता दें कि श्रेया घोषाल का बीते एक महीने में यह प्रॉपर्टी में दूसरा निवेश है. इससे पहले उन्होंने गोदरेज ट्रायलॉजी वर्ली में फ्लैट खरीदे थे. इन दोनों फ्लैट्स की कुल कीमत 29.70 करोड़ रुपए थी.
प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक इस फ्लैट का कारपेट एरिया 2601 स्क्वायर फीट है. इसके अलावा फ्लैट में 299 स्क्वायर फीट की एक बड़ी बालकनी भी है. ऐसे में कुल कारपेट एरिया 2900 स्क्वायर फीट है.
श्रेया घोषाल का वर्ली में गोदरेज ट्रायलॉजी में फ्लैट नेहरू प्लेनेटोरियम के करीब है. यह अपार्टमेंट इमारत की 33वीं मंजिल पर स्थित है और इसका फ्लैट नंबर 3302 है.
2750 वर्ग फुट कारपेट
सातांक्रूज मुंबई के वेस्टर्न सबर्ब्स का हिस्सा है. 2026 की पहली तिमाही में वेस्टर्न सबर्ब्स में कुल 4734 नई यूनिट्स लॉन्च हुई थी. कुशमैन एंड वेकफील्ड की इस एरिया में रिडेवलपमेंट की रिपोर्ट के मुताबिक यहां पर रीडेवलपमेंट का काम तेजी से चल रहा है. सांताक्रूज के पास से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे गुजरता है, जो बोरीवली (उत्तर) और बांद्रा, साउथ मुंबई को जोड़ता है. सांताक्रूज की मुंबई मेट्रो की एक्वा लाइन से कनेक्टिविटी है. यह लाइन कोलाबा (दक्षिण मुंबई) से लेकर SEEPZ) तक जाती है और बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) को भी जोड़ती है.