सुभाष घई की ये प्रॉपर्टी उगल रही सोना, घर बैठे कमाएंगे करोड़ों, एक ही डील में ₹2.24 करोड़ की कमाई पक्की

Subhash Ghai Rental Property: बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रो़ड्यूसर सुभाष घई ने मुंबई अंधेरी वेस्ट स्थित एक कमर्शियल प्रॉपर्टी को किराये पर दे दिया है. इस डील के जरिए हर महीने सुभाष घई हर महीने लाखों रुपए घर बैठे कमाएंगे.
सुभाष घई की ये प्रॉपर्टी उगल रही सोना, घर बैठे कमाएंगे करोड़ों, एक ही डील में ₹2.24 करोड़ की कमाई पक्की

Subhash Ghai Rental Property: बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सुभाष घई ने क्रेस्ट वेंचर्स लिमिटेड और मुख्ता आर्ट्स के साथ मिलकर मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित एक कमर्शियल प्रॉपर्टी को किराए पर दिया है. यह जानकारी स्क्वेयर यार्ड्स द्वारा महाराष्ट्र पंजीकरण महानिरीक्षक (IGR) की वेबसाइट https://igrmaharashtra.gov.in पर उपलब्ध प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के आधार पर दी गई है. यह डील जुलाई 2025 में आधिकारिक रूप से पंजीकृत की गई.

7500 वर्ग फुट में फैली प्रॉपर्टी

IGR के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, सुभाष घई द्वारा किराए पर दी गई यह कमर्शियल प्रॉपर्टी क्रेस्ट मुख्ता, अंधेरी वेस्ट में स्थित है. इस संपत्ति का निर्मित क्षेत्रफल लगभग 7,500 वर्ग फुट (करीब 697 वर्ग मीटर) है. रेंटल एग्रीमेंट की स्टांप ड्यूटी ₹57,500 और रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹1,000 है। इसके अलावा, ₹24.66 लाख की सिक्योरिटी डिपॉजिट भी ली गई है. लीज की अवधि 60 महीने (5 वर्ष) है. पहले वर्ष में मासिक किराया ₹3.38 लाख से शुरू होकर अंतिम वर्ष में ₹4.11 लाख तक पहुंच जाएगा.

हर साल 5% बढ़ेगा किराया

स्क्वेयर यार्ड्स के विश्लेषण के अनुसार, किराए में हर वर्ष औसतन 5% की वृद्धि होगी। पूरे लीज टर्म में कुल रेंटल वैल्यू लगभग ₹2.24 करोड़ आंकी गई है. स्क्वेयर यार्ड्स की जानकारी के अनुसार, सुभाष घई ने अपनी पत्नी मुख्ता घई के साथ मिलकर फरवरी 2025 में बांद्रा वेस्ट में ₹24 करोड़ की एक अपार्टमेंट संपत्ति भी खरीदी थी. सुभाष घई 1980 और 1990 के दशक के सबसे प्रमुख हिंदी फिल्म निर्माताओं में से एक रहे हैं. उनकी प्रमुख फिल्मों में कालीचरण (1976), विश्वनाथ (1978), कर्ज़ (1980) और हीरो (1983) शामिल हैं.

इंटरनेशनल एयरपोर्ट, वेस्टर्न एक्सप्रेसवे समेत बेहतरीन कनेक्टिविटी

अंधेरी वेस्ट, मुंबई का एक स्थापित और उच्च-मूल्य वाला रियल एस्टेट मार्केट माना जाता है, जहां प्रीमियम रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टीज का सम्मिलन है. इस इलाके में लग्जरी अपार्टमेंट्स, हेरिटेज बंगले और बुटीक कमर्शियल डेवलपमेंट्स का संयोजन देखने को मिलता है, जो निवेशकों और एंड-यूजर्स दोनों को आकर्षित करता है. यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, वेस्टर्न एक्सप्रेसवे, अंधेरी रेलवे स्टेशन और मेट्रो से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6