समंदर किनारे डुप्लेक्स पेंटहाउस के लिए कृति सेनन ने पानी की तरह बहाया पैसा, बाजार भाव से ₹31 करोड़ महंगा

Kriti Sanon Duplex Apartment: कृति सेनन ने मुंबई के सबसे पॉश इलाके में से एक बांद्रा पाली हिल में सी फेसिंग डुप्लेक्स पेंटहाउस खरीदा है. जानिए सौदे की डीटेल्स.
समंदर किनारे डुप्लेक्स पेंटहाउस के लिए कृति सेनन ने पानी की तरह बहाया पैसा, बाजार भाव से ₹31 करोड़ महंगा

Kriti Sanon Duplex Apartment: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने मुंबई के सबसे पॉश इलाके में से एक बांद्रा के पाली हिल में बड़ा सी फेसिंग डुप्लेक्स पेंटहाउस खरीदा है. रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म Zapkey के मुताबिक इस सौदे की कुल कीमत 78.20 करोड़ रुपए है. कृति सेनन ने यह संपत्ति अपनी मम्मी गीता सेनन के साथ मिलकर खरीदी है. संपत्ति का रजिस्ट्रेशन 14 अगस्त 2025 को किया गया गया. आपको बता दें कि कृति सेनने फिलहाल पाली हिल के नर्गिस दत्त रोड पर स्थित संधु पैलेस में ही रहती हैं.

14वें और 15वें फ्लोर में स्थित

Add Zee Business as a Preferred Source

Zapkey के मुताबिक एक्ट्रेस कृति सेनन का यह लग्जरी डुप्लेक्स सुप्रीम प्राण नाम की एक निर्माणाधीन रेजिडेंशियन टावर में 14वें और 15वें फ्लोर पर स्थित है.

5387 वर्ग फुट रेरा कारपेट एरिया

  • डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक अपार्टमेंट का कुल रेरा कारपेट एरिया 5387 वर्ग फुट है.

1250 वर्ग फुट की खुली बालकनी

  • कारपेट एरिया में 1250 वर्ग फुट की खुली बालकनी और 15वें मंजिल पर 1210 वर्ग फुट का एक बड़ा टैरस भी शामिल है.
  • डील में 6 कार पार्किंग की जगह भी शामिल है, जिसमं 4 सर्फेस और दो टैंडम पार्किंग भी उपलब्ध है.

46.84 करोड़ रुपए मार्केट वैल्यू

प्रॉपर्टी से जुड़े डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक कृति सेनन की इस प्रॉपर्टी का कुल खरीद मूल्य 78 करोड़ 20 लाख रुपए है. वहीं, इसकी मार्केट वैल्यू 46 करोड़ 84 लाख रुपए है.

  • कृति सेनन के परिवार ने इस सौदे के लिए 3.91 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी चुकाई है. इसके अलावा 30, 000 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस भी दी है.
  • महाराष्ट्र सरकार की नीति के मुताबिक महिला खरीदार होने के नाते उन्हें स्टांप ड्यूटी पर 1 फीसदी की छूट भी मिली है.

एक नजर में सौदा

विवरणजानकारी
परियोजना का नामसुप्रीम प्रणा
स्थान

पाली माला रोड, पाली हिल, बांद्रा पश्चिम, मुंबई

खरीददार

कृति सेनन और गीता सेनन

विक्रेता

सुप्रीम स्काई वेंचर्स एलएलपी

कुल क्षेत्रफल

लगभग 7847 वर्ग फुट (कारपेट + बालकनी + टैरेस)

खरीद मूल्य₹78.20 करोड़
स्टाम्प ड्यूटी₹3.91 करोड़

2028 में पूरा होगा प्रोजेक्ट

कृति सेनन की यह प्रॉपर्टी सुप्रीम स्काई वेंचर्स LLP द्वारा विकसित की जा रही है. महाराष्ट्र रेरा की वेबसाइट के मुताबिक इस प्रोजेक्ट को पूरा होने की प्रस्तावित तारीख 30 अप्रैल 2028 है.

अपग्रेड कर रही हैं घर

  • कृति सेनन द्वारा की गई इस डील से पता चलता है कि वह मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित इलाके में एक बड़े और आलीशान घर में अपग्रेड कर रही हैं.
  • कृति सेनन ने इस डील के बाद बॉलीवुड के उन ए-लिस्ट सितारों की कैटेगरी में स्थापित किया है, जिनके पास मुंबई के सबसे महंगे इलाके में प्रॉपर्टीज हैं.

खबर से जुड़े FAQs

सवाल: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने घर कहां खरीदा है?

जवाब: कृति सेनन ने मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल्स में सी फेसिंग डुप्लेक्स पेंटहाउस खरीदा है.

सवाल: कृति सेनन के नए ड्यूप्लेक्स की कीमत क्या है?

जवाब: कृति सेनने के ड्यूप्लेक्स की कीमत 78.20 करोड़ रुपए है.

सवाल: कृति सेनन के पेंटहाउस का क्या कारपेट एरिया है?

जवाब: कृति सेनन का कुल रेरा कारपेट एरिया 5387 वर्ग फुट है. इसमें 1250 वर्ग फुट की बालकनी और 1210 वर्ग फुट का टैरेस शामिल है.

सवाल: कृति सेनन को डील में कितना कार पार्किंग की जगह भी मिली है?

जवाब: कृति सेनन को इस डील में 6 कार पार्किंग की जगह भी मिली है.

सवाल: कृति सेनन ने कितनी स्टांप ड्यूटी चुकाई?

जवाब: कृति सेनन ने 3.91 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी चुकाई है. 30,000 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई है. महिला खरीदार होने के नाते उन्हें स्टांप ड्यूटी पर 1 फीसदी की छूट मिली है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6