Salman Khan ने बेच दिया अपना बांद्रा वाला घर, जानिए कितने करोड़ में हुई लग्जरी अपार्टमेंट की डील

Salman Khan Apartment: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा वेस्ट में स्थित अपना एक अपार्टमेंट 5.35 करोड़ रुपये में बेच दिया है.
Salman Khan ने बेच दिया अपना बांद्रा वाला घर, जानिए कितने करोड़ में हुई लग्जरी अपार्टमेंट की डील

Salman Khan Apartment: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा वेस्ट में स्थित अपना एक अपार्टमेंट बेच दिया है. रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म स्क्वायर यार्ड्स (Square Yards) के मुताबिक, ये डील जुलाई 2025 में रजिस्टर हुई है और सलमान खान ने करीब 5.35 करोड़ रुपये में अपना ये अपार्टमेंट बेचा है. यह जानकारी महाराष्ट्र के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) की वेबसाइट igrmaharashtra.gov.in पर दर्ज रजिस्ट्री दस्तावेजों के आधार पर सामने आई है, जिसे स्क्वायर यार्ड्स ने खंगाला.

कहां है सलमान खान का ये फ्लैट?

सलमान खान का यह फ्लैट मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में स्थित एक बिल्डिंग शिव अस्तान हाइट्स (Shiv Asthan Heights) में है. इस अपार्टमेंट की बिल्ट-अप एरिया 122.45 वर्ग मीटर यानी लगभग 1,318 वर्ग फुट है. खास बात यह है कि इस डील के साथ तीन कार पार्किंग स्लॉट्स भी शामिल हैं, जो मुंबई जैसे शहर में किसी लक्ज़री से कम नहीं माने जाते.

Add Zee Business as a Preferred Source

इस ट्रांजेक्शन में कुल 32.01 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस भी अदा की गई है. इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह एक हाई-वैल्यू ट्रांजेक्शन था, जो एक प्रीमियम प्रॉपर्टी को दर्शाता है.

क्यों खास है बांद्रा वेस्ट?

बांद्रा वेस्ट को मुंबई की सबसे प्रतिष्ठित और महंगी रिहायशी जगहों में गिना जाता है. यहां बड़ी संख्या में बॉलीवुड सेलेब्स, बिजनेस टायकून और हाई-प्रोफाइल पर्सनैलिटीज रहते हैं. इस इलाके की खासियत यह है कि यहां प्रीमियम अपार्टमेंट्स, हेरिटेज बंगलोज़ और बुटीक कमर्शियल स्पेस का परफेक्ट मिक्स मौजूद है.

इसके अलावा, बांद्रा वेस्ट की कनेक्टिविटी भी शानदार है – वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, बांद्रा रेलवे स्टेशन और अपकमिंग मेट्रो नेटवर्क से जुड़ा हुआ है. साथ ही यहां से बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC), लोअर परेल और मुंबई एयरपोर्ट जैसे अहम लोकेशंस भी नजदीक पड़ते हैं. यही वजह है कि रियल एस्टेट इन्वेस्टर्स और एंड-यूज़र्स दोनों के बीच ये एरिया बेहद पॉपुलर है.

बॉलीवुड के भाईजान- सलमान खान

बॉलीवुड के सबसे चहेते सुपरस्टार्स में से एक 'भाईजान' सलमान खान सिर्फ एक फिल्म स्टार नहीं हैं, बल्कि एक सफल प्रोड्यूसर और समाजसेवी भी हैं. 1990 के दशक से फिल्मों में एक्टिव सलमान ने 'सुल्तान' (2018), 'भारत' (2020) और हाल ही में 'सिकंदर' (2025) जैसी हिट फिल्मों में काम किया है. प्रोड्यूसर के तौर पर भी उन्होंने 'ट्यूबलाइट' (2017) जैसी फिल्में सलमान खान फिल्म्स बैनर के तहत बनाई हैं. इसके अलावा सलमान खान 'Being Human Foundation' के फाउंडर भी हैं, जो स्वास्थ्य, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में कई जनकल्याणकारी काम करती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6