लोअर परेल में सितारों की भीड़! अब नील नितिन मुकेश ने खोला खजाना, बाजार भाव से ₹1.39 करोड़ महंगा खरीदा घर

Neil Nitin Mukesh Apartment: बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने अपने पिता नितिन मुकेश के साथ मिलकर मुंबई के लोअर परेल इलाके में नया अपार्टमेंट खरीदा है. जानिए इस डील से जुड़ी हर डीटेल.
लोअर परेल में सितारों की भीड़! अब नील नितिन मुकेश ने खोला खजाना, बाजार भाव से ₹1.39 करोड़ महंगा खरीदा घर

प्लेबैक सिंगर नितिन मुकेशचंद माथुर ने अपने बेटे और एक्टर नील नितिन मुकेश के साथ मिलकर मुंबई के लोअर परेल इलाके में ₹11.35 करोड़ में एक अपार्टमेंट खरीदा है. यह जानकारी ऑनलाइन प्रॉपर्टी पोर्टल स्क्वायर यार्ड्स द्वारा महाराष्ट्र सरकार के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के आधार पर दी गई है. स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक यह लेनदेन 10 जुलाई 2025 में दर्ज किया गया था.

वर्ल्ड वन प्रोजेक्ट में खरीदा अपार्टमेंट

IGR के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, जिन्हें स्क्वेयर यार्ड्स ने समीक्षा की है, यह अपार्टमेंट लोढा ग्रुप की परियोजना वर्ल्ड वन में स्थित है.

Add Zee Business as a Preferred Source

68.10 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी

  • डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक यह फ्लैट ईस्ट विंग 1 में 31वीं मंजिल पर स्थित है और इसका नंबर 301 है. प्रोजेक्ट का RERA कारपेट एरिया 189.89 वर्ग मीटर (लगभग 2,044 वर्ग फुट) है. लेनदेन में दो कार पार्किंग स्पेस (नंबर P8134 और P8135) भी शामिल हैं.
  • इस सौदे पर ₹68.10 लाख की स्टांप ड्यूटी और ₹30,000 का पंजीकरण शुल्क अदा किया गया. यह बिल्डिंग सेनापति बापट मार्ग पर स्थित है, जो मुंबई का एक अहम कमर्शियल और रेजिडेंशियल सेंटर माना जाता है.

अधिक चुकाए 1.39 करोड़ रुपए

प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक नितिन मुकेश और नील नितिन मुकेश द्वारा खरीदी गई इस प्रॉपर्टी का सरकारी मार्केट वैल्यू लगभग 9.96 करोड़ रुपए था, लेकिन माथुर परिवार ने इसके लिए 1.39 करोड़ रुपए अधिक चुकाए हैं.

पहले से ही इस बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स में घर

  • दिलचस्प बात है कि नील नितिन मुकेश और उनके पिता पहले से ही इसी बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स में रहते हैं. डॉक्यूमेंट्स में दिए गए उनके पते के मुताबिक वे वर्ल्ड वन टावर्स के नॉर्थ विंग में अलग-अलग अपार्टमेंट में रहते हैं.
  • द वर्ल्ड टावर्स अपनी लग्जरी सुविधाओं और प्राइम लोकेशन के लिए जाना जाता है, जो इसे बड़ी हस्तियों और बिजनेसमैन के लिए एक पसंदीदा विकल्प बनाता है.

एक नजर में डील की डीटेल्स

विवरणराशि
खरीद मूल्य₹11.35 करोड़
सरकारी बाजार मूल्य₹9.96 करोड़
स्टांप ड्यूटी₹68.10 लाख
पंजीकरण शुल्क₹30,000
लेनदेन की तारीख10 जुलाई 2025

इन बड़े सितारों ने किया निवेश

लोअर परेल, जो मुंबई का एक प्रमुख आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्र है, शानदार जीवनशैली और बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) व नरीमन पॉइंट जैसे प्रमुख व्यावसायिक जिलों से उत्कृष्ट कनेक्टिविटी प्रदान करता है. स्क्वायर यार्ड्स द्वारा IGR संपत्ति प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स के विश्लेषण के अनुसार, बॉलीवुड सितारे जैसे अभिषेक बच्चन, शाहिद कपूर, लेखक अमीश त्रिपाठी और खेल हस्ती जहीर खान ने भी लोअर परेल में संपत्तियों में निवेश किया है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: नील नितिन मुकेश ने नया अपार्टमेंट कहां और किसके साथ खरीदा है?

जवाब: उन्होंने अपने पिता, गायक नितिन मुकेशचंद माथुर के साथ मिलकर मुंबई के लोअर परेल इलाके में स्थित 'वर्ल्ड वन' इमारत में एक अपार्टमेंट खरीदा है.

सवाल: इस अपार्टमेंट की कुल कीमत कितनी है?

जवाब: इस अपार्टमेंट को ₹11.35 करोड़ में खरीदा गया है। इस पर ₹68.10 लाख की स्टांप ड्यूटी और ₹30,000 का पंजीकरण शुल्क भी चुकाया गया.

सवाल: क्या यह प्रॉपर्टी बाजार मूल्य पर खरीदी गई थी?

जवाब: नहीं, इस प्रॉपर्टी का सरकारी बाजार मूल्य लगभग ₹9.96 करोड़ था, लेकिन इसे ₹1.39 करोड़ अधिक यानी ₹11.35 करोड़ में खरीदा गया.

सवाल: क्या नील नितिन मुकेश पहले से ही इस बिल्डिंग में रहते हैं?

जवाब: हां, दस्तावेज़ों के अनुसार नील नितिन मुकेश और उनके पिता पहले से ही इसी 'वर्ल्ड वन टावर्स' कॉम्प्लेक्स के नॉर्थ विंग में अलग-अलग अपार्टमेंट में रहते हैं.

सवाल: लोअर परेल मशहूर हस्तियों के बीच क्यों लोकप्रिय है?

जवाब: लोअर परेल एक प्रमुख आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्र है जो शानदार जीवनशैली और बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) व नरीमन पॉइंट जैसे व्यावसायिक जिलों से उत्कृष्ट कनेक्टिविटी प्रदान करता है.

सवाल: क्या अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने भी लोअर परेल में निवेश किया है?

जवाब: हां, अभिषेक बच्चन, शाहिद कपूर, लेखक अमीश त्रिपाठी और क्रिकेटर जहीर खान जैसी हस्तियों ने भी लोअर परेल में संपत्तियों में निवेश किया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6