अरबाज खान ने पॉश इलाके की प्रॉपर्टी से कमाया मुनाफा, 11 साल पुराने फ्लैट ने दिया 92% रिटर्न, 6.5 करोड़ की डील

बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर अरबाज खान ने मुंबई के पॉश इलाके अंधेरी वेस्ट में अपने फ्लैट को बेच दिया है. सौदा मई के पहले हफ्ते में रजिस्टर हुआ है. इस सौदे से अरबाज खान ने 92 फीसदी का मुनाफा कमाया है.
अरबाज खान ने पॉश इलाके की प्रॉपर्टी से कमाया मुनाफा, 11 साल पुराने फ्लैट ने दिया 92% रिटर्न, 6.5 करोड़ की डील

अरबाज खान ने प्रॉपर्टी से कमाया मोटा मुनाफ (Photo: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर और सलमान खान के भाई अरबाज खान ने मुंबई के पॉश इलाके अंधेरी वेस्ट में अपना फ्लैट बेच दिया है. रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म CRE Matrix के मुताबिक, यह सौदा मई 2026 के पहले हफ्ते में हुआ है. इस प्रॉपर्टी से अरबाज खान ने 11 साल में 92 फीसदी का बड़ा मुनाफा कमाया है. डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक अरबाज खान का यह फ्लैट मुंबई सबर्ब्स के ओशिवारा (अंधेरी) में स्थित है, जिसकी गिनती मुंबई की प्राइम लोकेशन में होती है.

6.50 करोड़ रुपए कीमत में बेचा फ्लैट

CRE Matrix के मुताबिक अरबाज खान ने इस फ्लैट को 6,50,00,000 रुपए की कीमत में बेचा है. इस फ्लैट को तीन खरीदारों-विकल्प छतबार, विपुल छतबार और निकिता छतबार ने मिलकर खरीदा है.

39 लाख रुपए स्टांप ड्यूटी

  • डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक प्रॉपर्टी का बिल्ट-अप एरिया 152.68 वर्ग मीटर (कुल 1,643 वर्ग फुट) है.
  • इस प्रॉपर्टी के लिए खरीदारों ने 39 लाख रुपए स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई हैं.
  • सरकारी वैल्यूएशन के मुताबिक इस प्रॉपर्टी की कीमत 2,83,350 रुपए प्रति वर्ग मीटर है. इस आधार पर प्रॉपर्टी की मार्केट वैल्यू 4.32 करोड़ रुपए है.

अरबाज खान की प्रॉपर्टी की डीटेल्स

डीटेल्सजानकारी
विक्रेताअरबाज सलीम खान
स्थानओशिवारा, अंधेरी (W), CTS No. 620
क्षेत्रफल152.68 वर्ग मीटर
सरकारी दर₹2,83,350 प्रति वर्ग मीटर
स्टांप ड्यूटी (भुगतान)₹39,00,000
पंजीकरण फीस₹30,000
पंजीकरण की तारीख05 मई 2026

2015 में खरीदी थी प्रॉपर्टी

अरबाज खान ने यह प्रॉपर्टी 27 मई 2015 को रनवाल प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से खरीदी थी. उस वक्त उन्होंने इस प्रॉपर्टी के लिए 3,38,42,500 रुपए और 16,92,500 रुपए की स्टांप ड्यूटी चुकाई थी.

हवाई अड्डा, सड़क, रेल और मेट्रो से कनेक्टिविटी

  • डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक फ्लैट फ्लैट की लोकेशन लक्ष्मी इंडस्ट्रियल एस्टेट और लिंक रोड के पास स्थित है.
  • अंधेरी वेस्ट मुंबई का एक प्रमुख रियल एस्टेट बाजार है, जो कमर्शियल और रेजिडेंशियल दोनों तरह की मांग को पूरा करता है.
  • यह इलाका सड़क, रेल और मेट्रो के जरिए मजबूत कनेक्टिविटी देता है और छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के करीब स्थित है.
  • यह स्थान बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC), SEEPZ और लोअर परेल जैसे प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों के पास रणनीतिक रूप से स्थित है.

अरबाज खान के मुनाफे की डीटेल्स

विवरणवर्ष 2015 (खरीद)वर्ष 2026 (बिक्री)अंतर / मुनाफा
कीमत₹3,38,42,500₹6,50,00,000+ ₹3,11,57,500
स्टांप ड्यूटी₹16,92,500₹39,00,000-
कुल निवेश/प्राप्ति₹3,55,35,000₹6,50,00,000मुनाफा-92%

Zee Business Live TV यहां पर देखें

17,500 रुपए से 34,500 रुपए प्रति वर्ग फुट कीमत

कुशमैन एंड वेकफील्ड की रिपोर्ट के मुताबिक वेस्ट सबर्ब्स जिसमें अंधेरी भी शामिल है यहां प्रॉपर्टी की औसत कीमत 17,500 रुपए से 34,500 रुपए प्रति वर्ग फुट के बीच है. यहां पर प्रॉपर्टी की कीमत में सालाना आधार पर 11 फीसदी की मजबूत बढ़ोतरी हुई है. वहीं, पिछली तिमाही से 2 फीसदी का इजाफा हुआ है. इस इलाके में औसत किराया 27,000 रुपए से लेकर 1,12,000 रुपए प्रति माह के बीच है. किराये में 7% की बढ़ोतरी हुई है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6