BMC Budget: मुंबई में छोटे घरों का पानी-सीवर टैक्स माफ, 500sqft फ्लैट्स को फायदा, प्रॉपर्टी टैक्स पर बड़ा झटका

देश के सबसे अमीर नगरपालिक BMC ने अपना वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर दिया है. बजट में वाटर और सीवरेज टैक्स पर बड़ी राहत दी है. जानिए प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर और सीवरेज टैक्स पर क्या दी बड़ी राहत.
BMC Budget: मुंबई में छोटे घरों का पानी-सीवर टैक्स माफ, 500sqft फ्लैट्स को फायदा, प्रॉपर्टी टैक्स पर बड़ा झटका

एशिया के सबसे अमीर नगर निगम बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के कमिश्नर भूषण गगरानी ने वित्त वर्ष 2026-27 का 80,952 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है. इस बजट में रियल एस्टेट सेक्टर को लेकर भी कई बड़ी घोषणाएं की गई है, जिसका असर सीधे आम आदमी के जेब पर पड़ेगा. बजट में एक तरफ जहां छोटे घरों को कई टैक्स से पूरी तरह से छूट दे दी गई है. दूसरी तरफ कैपिटल वैल्यू रिवीजन लागू होने से प्रॉपर्टी टैक्स का नया बोझ मुंबईकरों पर पड़ने जा रहा है.

वॉटर और सीवरेज टैक्स में दी छूट

BMC ने छोटे घरों की डिमांड को बूस्ट करते हुए महाराष्ट्र सकार के राजपत्र और 2 फरवरी 2022 के महाराष्ट्र सरकार के अध्यादेश के मुताबिक 500 sqft या उससे कम कारपेट एरिया वाली रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी को वॉटर और सीवरेज टैक्स को छूट दी है.

Add Zee Business as a Preferred Source

लाई जाएगी व्यापक नीति

  • वॉटर और सीवरेज टैक्स पहले सीधे तौर पर प्रॉपर्टी टैक्स के बिल पर ही जोड़कर लगाए जाते थे.
  • बजट में घोषणा की है कि बिना वॉटर मीटर वाले 500 sqft या उससे कम कारपेट एरिया के रेजिडेंशियल फ्लैट्स के लिए एक नियम लाया जाएगा.
  • इस तरह के घरों की औसत पानी की खपत के सर्वे के आधार पर पानी और सीवरेज फीस लागू करने के लिए जल्द ही एक व्यापक नीति लाई जाएगी.

प्रॉपर्टी टैक्स के मोर्चे पर बड़ा झटका

BMC ने जहां छोटे घरों को राहत दी है. दूसरी तरफ अपनी आय के सबसे बड़े सोर्स यानी प्रॉपर्टी टैक्स के मोर्चे पर बड़ा झटका दिया है. प्रॉपर्टी टैक्स की कैलकुलेशन कैपिटल वैल्यू सिस्टम के आधार पर होती है.

6200 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

  • कोरोना महामारी के कारण कैपिटल वैल्यू रिवीजन काफी वक्त से लंबित था.
  • BMC ने साल 2025-26 की रिवीजन को अब लागू कर दिया है.
  • स्टांप ड्यूटी रेडी रेकनर (SDRR) पर आधारित नए कैपिटल वैल्यू के साथ प्रॉपर्टी टैक्स के नए बिल जारी किए जाएंगे.
  • रिवीजन के कारण वित्त वर्ष 2025-26 में प्रॉपर्टी टैक्स से कमाई का अनुमान 5200 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 6200 करोड़ रुपए कर दिया है.

टैक्स नियमों में बड़ा बदलाव

विवरणमौजूदा/नया नियम
फ्लैट का साइज500 वर्ग फुट या उससे कम कारपेट एरिया.
छूट वाले टैक्सवाटर और सीवरेज टैक्स
प्रॉपर्टी टैक्स का आधारकैपिटल वैल्यू सिस्टम
रिवीजन का नया आधास्टाम्प ड्यूटी रेडी रेकनर (SDRR)

4812.34 करोड़ रुपए की वास्तविक इनकम

BMC के बजट भाषण 31 जनवरी 2026 तक BMC को प्रॉपर्टी टैक्स के जरिए 4812.34 करोड़ रुपए की वास्तविक इनकम हुई है. वित्त वर्ष 2026-27 के लिए BMC ने प्रॉपर्टी टैक्स से 7000 करोड़ रुपए की बड़ी कमाई का टारगेट रखा है. इसके अलावा प्रॉपर्टी टैक्स और पानी के बिल के भुगतान के लिए BMC जल्द ही रिमाइंडर बेस्ड लिंक सॉल्यूशन लॉन्च करने जा रही है. इसके तहत टैक्स भरने का लिंक सीधे लोगों के WhatsApp, SMS और ईमेल पर भेजा जाएगा. QR कोड के जरिए भी प्रॉपर्टी टैक्स और पानी का बिल भरने की सुविधा मिलेगी.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: BMC ने बजट में क्या बड़ी घोषणाएं की हैं?

जवाब: BMC ने 500 sqft या उससे कम कारपेट एरिया वाले रेजिडेंशियल फ्लैट्स को पानी और सीवरेज टैक्स से छूट दी है.

सवाल: प्रॉपर्टी टैक्स बिल में क्या बदलाव किए गए हैं?

जवाब: स्टांप ड्यूटी रेडी रेकनर पर आधारित नई कैपिटल वैल्यू के साथ प्रॉपर्टी टैक्स के बिल जारी किए जा रहे हैं.

सवाल: कैपिटल वैल्यू रिवीजन पर क्या फैसला लिया गया है?'

जवाब: कैपिटल वैल्यू रिवीजन को लागू किया गया है. यह कोरोना माहामारी के कारण लंबे वक्त से पेंडिंग था.

सवाल: BMC को प्रॉपर्टी टैक्स से कितनी कमाई का टारगेट रखा गया है?

जवाब: FY27 के लिए BMC ने प्रॉपर्टी टैक्स से 7 हजार करोड़ रुपए की भारी कमाई का टारगेट रखा गया है.

सवाल: प्रॉपर्टी टैक्स और पानी के बिल जमा करने के लिए क्या सुविधा मिलेगी?'

जवाब: BMC ने QR Code के जरिए प्रॉपर्टी टैक्स और पानी का बिल जमा करने की सुविधा बहुत जल्दी देगी.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6