2026 में नहीं होगी घरों की कमी, बड़े बिल्डर्स ला रहे नए प्रोजेक्ट्स, गुरुग्राम से मुंबई तक ये इलाके हॉटस्पॉट्स

साल 2026 की चौथी तिमाही में कई बड़े प्रोजेक्ट्स लॉन्च होने जा रहे हैं. डेवलपर्स अपने वित्त वर्ष 2026 के प्री सेल्स टारगेट को पूरा करने के लिए मार्केट ये कदम उठा रही है. जानिए क्या है बिल्डर्स का प्लान.
2026 में नहीं होगी घरों की कमी, बड़े बिल्डर्स ला रहे नए प्रोजेक्ट्स, गुरुग्राम से मुंबई तक ये इलाके हॉटस्पॉट्स

साल 2026 में घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए बेहद अच्छी खबर है. रियल एस्टेट सेक्टर में नए साल की शुरुआत में कई बड़े प्रोजेक्ट्स लॉन्च होने जा रहे हैं. डेवलपर्स अपने वित्त वर्ष 2025-26 के सेल्स टारगेट को पूरा करने के लिए चौथी तिमाही यानी जनवरी से लेकर मार्च 2026 के बीच कई बड़े हाउसिंग प्रोजेक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी में है. ब्रोकरेज हाउस एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग (ASB) की रियल एस्टेट सेक्टर पर आधारित रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर के अंत और जनवरी 2026 की शुरुआत में ज्यादा लॉन्च किए जाएंगे.

इन घरों की सबसे ज्यादा डिमांड

ब्रोकरेज फर्म ASB की रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु , गुरुग्राम और नोएडा जैसे मार्केट्स पर बड़े डेवलपर्स का ज्यादा फोकस है. बेंगलुरु में 3 करोड़ रुपए (30 मिलियन) से कम कीमत वाले घरों की जबरदस्त डिमांड है.

Add Zee Business as a Preferred Source

गुरुग्राम, बेंगलुरु में लॉन्च होंगे प्रोजेक्ट्स

  • मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में लग्जरी प्रॉपर्टीज की डिमांड भी काफी मजबूत है.
  • गोदरेज प्रॉपर्टीज (GPL) चौथी तिमाही में गुरुग्राम के सेक्टर 53, बेंगलुरु के यलहंका और बैनरघट्टा और पुणे के खराड़ी में प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेगी.
  • शोभा लिमिटेड (सेक्टर 1) वाला प्रोजेक्ट के जनवरी 2026 में लॉन्च होने की पूरी संभावना है.

शोभा लिमिटेड और आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट के प्रोजेक्ट्स

ब्रोकरेज की रिपोर्ट के मुताबिक शोभा लिमिटेड का बेंगलुरु में रॉयल पैविलियन (फेज 2) और गुरुग्राम सेक्टर 63 में भी प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है. इसके अलावा आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट भी जनवरी 2026 में ठाणे और बोईसर में नए प्रोजेक्ट्स को लॉन्च करेगी.

गुरुग्राम और मुंबई में प्रोजेक्ट्स

  • मार्च 2026 में गुरुग्राम में बिड़ला अरिका और नियारा का तीसरा टावर लॉन्च होने की उम्मीद है.
  • ओबरॉय रियल्टी भी इसी दौरान अपने मच अवेटेड गुरुग्राम प्रोजेक्ट और मुंबई के बोरीवली में नया टावर लॉन्च कर सकती है.
  • MMR में बिड़ला नियरा और गोदरेज ट्रिलॉजी की 60 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं.

बिल्डर्स के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

शहरप्रोजेक्ट/स्थितिरिस्पॉन्स/अपडेट
बेंगलुरुशोभा मैग्नस 50% से ज्यादा बिका
मुंबई (वर्ली)गोदरेज ट्रिलॉजी60+ यूनिट्स बिकीं, अच्छा ट्रैक्शन
गुरुग्रामबिड़ला प्रवाहशानदार प्रदर्शन की उम्मीद
ग्रेटर नोएडाशोभा सेक्टर 1RERA के लिए आवेदन बाकी, जनवरी 26 में लॉन्च संभव

180 अरब रुपए से ज्यादा की लॉन्च पाइपलाइन

साल 2026 की चौथी तिमाही में प्रेस्टीज एस्टेट्स के पास जनवरी से मार्च 2026 के लिए 180 अरब रुपए से ज्यादा की लॉन्च पाइपलाइन है. इससे साफ है कि काफी नई इन्वेंट्री आएगी. डेवलपर्स की उम्मीद है कि इन नए लॉन्च से वे न सिर्फ अपना टारगेट पूरा करेंगे, बल्कि प्री-सेल्स के मामले में सरप्राइज भी दे सकते हैं. ब्रोकरेज के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 के बाद भी शोभा डेवलपर्स और आदित्य बिड़ला ही ऐसी कंपनिां हैं जो 20 से 25% CAGR बनाए रख सकती है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सवाल: मुंबई में गोदरेज के वर्ली प्रोजेक्ट का रिस्पॉन्स कैसा रहा?

जवाब: गोदरेज ट्रिलॉजी (Worli) को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। चैनल चेक के मुताबिक, वहां 60 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं.

सवाल: शोभा लिमिटेड (Sobha) का मुंबई में कौन सा प्रोजेक्ट आ रहा है?

जवाब: शोभा ने मुंबई के परेल में 'शोभा इनिजियो' (Sobha Inizio) का सॉफ्ट लॉन्च शुरू कर दिया है.

सवाल: गुरुग्राम में घर खरीदारों के लिए क्या नया है?

जवाब: बिड़ला एस्टेट्स ने सेक्टर 71 में 'बिड़ला प्रवाह' लॉन्च कर दिया है . ओबेरॉय रियल्टी और गोदरेज (सेक्टर 53) के प्रोजेक्ट्स भी जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है.

सवाल: क्या ग्रेटर नोएडा में कोई नया लॉन्च होने वाला है?

जवाब: हां, गोदरेज प्रॉपर्टीज सेक्टर सिग्मा III में 'गोदरेज आर्डेन' (Godrej Arden) लॉन्च कर रही है. शोभा लिमिटेड का सेक्टर 1 वाला प्रोजेक्ट जनवरी 2026 तक आ सकता है.

सवाल: बेंगलुरु मार्केट में अभी किस तरह के घरों की डिमांड है?

जवाब: बेंगलुरु में 3 करोड़ रुपये (30 मिलियन) से कम टिकट साइज वाले घरों की जबरदस्त डिमांड है. शोभा का 'मैग्नस' प्रोजेक्ट लॉन्च होते ही 50% से ज्यादा बिक गया.

RECOMMENDED

शिवम पांडे

शिवम पांडे

शिवम पांडे जी बिजनेस में बतौर चीफ सब एडिटर (Chief Sub Editor) अपनी सेवाएं दे रहे हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. श

...Read More
twitter
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6