मेट्रो के साथ खुलेंगे कमाई के द्वार, ऑफिस के किराये से घर तक बंपर उछाल, IT हब में 40% तक महंगी होगी प्रॉपर्टी!

किसी भी शहर में मेट्रो आने से न केवल कनेक्टिविट सुधरती है बल्कि प्रॉपर्टी के दाम में जबरदस्त उछाल आया है. अब देश के सबसे बड़े आईटी हब बेंगलुरु में मेट्रो विस्तार ने प्रॉपर्टी मार्केट में नई जान फूंक दी है.
मेट्रो के साथ खुलेंगे कमाई के द्वार, ऑफिस के किराये से घर तक बंपर उछाल, IT हब में 40% तक महंगी होगी प्रॉपर्टी!

Representative Image (AI Generated)

भारत की सिलकॉन वैली कहे जाने वाला शहर बेंगलुरु में मेट्रो लाइन का विस्तार हो रहा है. इस विस्तार से न केवल जाम से मुक्ति मिलेगी और यात्रा का वक्त बचेगा, बल्कि इस आईटी हब के रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टी मार्केट के लिए गेम चेंजर साबित होने जा रहा है. Colliers की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिंक और येलो हब के आसपास के प्रमुख इलाकों में 2027 तक रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की कीमत 40 फीसदी की भारी बढ़ोतरी हो सकती है. साथ ही सें एमजी रोड,रिचमंड रोड (CBD), बन्नेरघट्टा रोड, जेपी नगर (SBD2) के ऑफिस स्पेस के किराये में भी 5 से 10 फीसदी तक का बंपर उछाल आ सकता है.

मेट्रो ने बनाया कनेक्टिविटी को आसान

Colliers की रिपोर्ट के मुताबिक पिंक और येली लाइन के प्रभाव वाले इलाकों में रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की मांग काफी उछाल आया है. 2025 में शुरू हुई येलो लाइन ने इलेक्ट्रॉनिक सिटी और साउथ बेंगलुरु की कनेक्टिविटी को आसान बना दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

इन इलाकों का घटेगा ट्रैफिक

  • रिपोर्ट के मुताबिक 2026 और 2027 की शुरुआत में पिक लाइन से बन्नेरघट्टा रोड, जेपी नगर और शिवाजी नगर जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक घटेगा.
  • CBD और SBD 2 में अगले दो साल में 5 से 7 मिलियिन स्क्वायर फीट (msf) नए ग्रेड ए ऑफिस स्पेस की डिमांड का अनुमान है.
  • मेट्रो के कारण कनेक्टिविटी सुधरने से हाइब्रिड वर्क मॉडल को भी गति मिलेगी.
  • रिपोर्ट के मुताबिक CBD, SBD 2 और इलेक्ट्रॉनिक सिटी में फ्लेक्स स्पेस की गतिविधियां भी तेजी से बढ़ी है.
  • पिछले दो साल में इन मार्केट की कुल लीजिंग में फ्लेक्स स्पेस ऑपरेटर की हिस्सेदारी लगभग 16 फीसदी रही है.

येलो और पिंक लाइन के पास रेजिडेंशियल कीमतों में बदलाव

इलाकामेट्रो लाइन का प्रभावकीमतों में बदलाव (2025 vs 2023)संभावित बदलाव (2027 vs 2025)
इलेक्ट्रॉनिक सिटीयेलो45%20-30%
जेपी नगरपिंक25%20-30%
बन्नेरघट्टा रोडपिंक35%30-40%

15 से 20 फीसदी हिस्सा करेंगे कवर

Colliers के मुताबिक येलो और पिंक लाइन के आसपास के ऑफिस हब 2027 तक शहर के कुल ग्रेड ए ऑफिस स्टॉक का लगभग 15 से 20 फीसदी हिस्सा कवर करेंगे.

इंडस्ट्रियल और वेयरहाउसिंग डिमांड की उम्मीद

  • ऑफिस स्पेस के अलावा येलो और पिंक लाइन मेट्रो के आसपास के प्रमुख क्लस्टर्स में 1 से 2 मिलियन स्क्वायर फीट की इंडस्ट्रियल और वेयरहाउसिंग डिमांड आने की उम्मीद है.
  • वेयरहाउसिंग के औसत किराये में अगले कुछ साल में 5 से 8 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है.
  • साल 2028 तक सिल्क बोर्ड से लेकर केम्पेगौड़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक ब्लू लाइन के पूरा होने की उम्मीद है. यह लाइन आउटर रिंग रोड और नॉर्थ बेंगलुरु के रियल एस्टेट को बदल सकती है.

ऑफिस स्पेस की संभावित मांग

अहम मानक2024 & 2025 2026 & 2027 (अनुमानित)संभावित वृद्धि
ऑफिस स्पेस की मांग4.4 msf5-7 msf-
किराया (INR/Sq.ft/Month)107.6112-1175-10%

Zee Business Live TV यहां पर देखें

टैलेंट के मामले में टॉप पर बेंगलुरु

Colliers की ग्लोबल टेक मार्केट्स: टॉप टैलेंट लोकेशंस 2025 रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु टेक टैलेंट की उपलब्धता के मामले में टॉप पर बना हुआ है. यहां पर दुनिया के अगले सबसे बड़े शहर की तुलना में लगभग दोगुने प्रोफेशनल्स हैं. टेक कंपनियों, स्टार्ट अप्स, मल्टीनेशनल कंपनियों और फॉर्च्यून 500 के लगातार विस्तार ने बेंगलुरु को भारत का सबसे तेजी से बढ़ता रियल एस्टेट मार्केट बन गया है. नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 2026 की पहली तिमाही में यहां घर की औसत कीमत 8,952 रुपए प्रति वर्ग फुट है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: बेंगलुरु में पहले से चालू मेट्रो लाइन से किन इलाकों को फायदा मिला है?

जवाब:
बेंगलुरु में पहले से चालू पर्पल और ग्रीन लाइन ने व्हाइटफील्ड, MG रोड, इंदिरानगर, KR पुरम और यशवंतपुर के इलाकों को फायदा पहुंचाया.

सवाल: एयरपोर्ट तक चलने वाली ब्लू लाइन से किन इलाकों को फायदा मिलेगा?

जवाब:
ब्लू लाइन आउटर रिंग रोड और नॉर्थ बेंगलुरु के इलाके जैसे बेलंदूर, हब्बल और येलहंका जैसे इलाकों के विकास को गति मिलेगी.

सवाल: 2027 तक प्रमुख मेट्रो रूट्स पर ऑफिस स्पेस का कितना स्टॉक हो सकता है?

जवाब:
कुल ग्रेड ए ऑफिस स्टॉक बढ़कर 38 से 40 मिलियन स्क्वायर फीट तक पहुंचने का अनुमान है.

सवाल: मेट्रो कॉरिडोर के पास को-वर्किंग की कितनी डिमांड है?

जवाब: पिछले दो साल के दौरान CBD, SBD 2 और इलेक्ट्रॉनिक सिटी में होने वाली कुल ऑफिस लिजिंग में को वर्किंग ऑपेरटर्स की हिस्सेदारी 16 फीसदी है.

सवाल: ग्लोबल टेक इंडेक्स में बेंगलुरु की क्या स्थिति है?

जवाब:
ग्लोबल टेक मार्केट्स 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु टेक टैलेंट की उपलब्धता में दुनिया भर में पहले स्थान पर है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6