प्रॉपर्टी मार्केट में तख्तापलट, दिल्ली NCR की बादशाहत हुई खत्म, अब ये दो शहर नए किंग, 3 कारण बने गेम चेंजर

देश के रियल एस्टेट मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है. प्रॉपर्टी मार्केट की दौड़ में बेंगलुरु, मुंबई और पुणे जैसे शहरों ने नई दिल्ली को पीछे छोड़ दिया है. जानिए क्या है इसका कारण.
प्रॉपर्टी मार्केट में तख्तापलट, दिल्ली NCR की बादशाहत हुई खत्म, अब ये दो शहर नए किंग, 3 कारण बने गेम चेंजर

देश का रियल एस्टेट मार्केट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. ब्रोकरेज हाउस HDFC सिक्युरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु, मुंबई महानगर एरिया (MMR) और पुणे जैसे शहर प्रॉपर्टी मार्केट की इस दौड़ में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एनसीआर को पीछे छोड़ सकते हैं. रिपोर्ट में अनुमान लगाया था कि वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में इन शहरों में विकास की रफ्तार एनसीआर से तेजी रहेगी, जिसका एक बड़ा कारण हाल ही में ब्याज दरों में हुई कटौती है.

स्थिर और संतुलित विकास

HDFC सिक्युरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक वित्त 2024 और 2025 में रिकॉर्ड बिक्री के बाद अब भारतीय रियल एस्टेट मार्केट एक स्थिर और संतुलित विकास के चरण में एंट्री ले रहा है.

VIDEO: 5 Diwali Muhurat स्टॉक्स, 95% तक रिटर्न

Add Zee Business as a Preferred Source

टियर 2, टियर 3 शहरों में घरों की मांग बढ़ी

  • रियल एस्टेट ग्रोथ को छोटे-बड़े सभी शहरों से समर्थन मिल रहा है. टियर-2 और टियर-3 शहर जहां मिड-प्रीमियम घरों की मांग बढ़ा रहे हैं.
  • प्रमुख मेट्रो सिटीज में लग्जरी सेगमेंट का दबदबा फिलहाल कायम है. रिपोर्ट के मुताबिक, शहरीकरण, बढ़ती इनकम और न्यूक्लियर फैमिली के चलन जैसे कारणों से घर की डिमांड लगातार बनी है.

ऑफिस स्पेस की बढ़ती मांग

बेंगलुरु और पुणे जैसे शहरों की सफलता के पीछे ऑफिस स्पेस की बढ़ती मांग एक बड़ा कारण है. रिपोर्ट के मुताबिक ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स के विस्तार के कारण ऑफिस स्पेस की लीजिंग में सालाना 17.6% की मजबूत वृद्धि हुई है.

किराये में बढ़ोतरी: हैदराबाद और बेंगलुरु के प्रमुख कारोबारी जिलों में ऑफिस की जगहें तेजी से भर रही है, जिससे किराये में 6 से 8 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी हुई है.

VIDEO: Diwali Muhurat Trading Picks: 5 शेयरों पर Motilal Oswal की राय

बढ़ी रेजिडेंशियल डिमांड: ऑफिस मार्केट की यह मजबूती इन शहरों में प्रोफेशनल को आकर्षित कर रही है, जिससे अच्छे रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स की डिमांड भी बढ़ रही है.

प्रमुख शहरों का तुलनात्मक प्रदर्शन (Q3 2025)

मेट्रिकबेंगलुरुमुंबई (MMR)दिल्ली NCR
नए यूनिट्स लॉन्च12,84415,38810,245
सालाना लॉन्च में बदलाव+43%-9%-37%
सबसे सक्रिय सेगमेंटहाई-एंड और लग्जरी (51%)मिड-सेगमेंट (65%)

मिड-सेगमेंट (51%)

सालाना कैपिटल वैल्यू ग्रोथ (शहर-व्यापी औसत)6-7%N/A

5-6% (हाई-एंड सबमार्केट)

स्रोत: कुशमैन एंड वेकफील्ड रिपोर्ट्स (Q3 2025)

बेंगलुरु में लॉन्च हुए 12844 नए यूनिट्स

वेकफील्ड एंड कुशमैन की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 2025 की तीसरी तिमाही में बेंगलुरु में 128,44 नए यूनिट्स लॉन्च किए गए हैं. यह पिछले साल की तुलना में 43 फीसदी अधिक है. साथ ही एक तिमाही में सबसे अधिक है. दूसरी तरफ एनसीआर में इसी अवधि में 10,245 यूनिट्स लॉन्च हुए, जो सालाना आधार पर 37 फीसदी कम है. कुल मिलाकर, रिपोर्ट एक ऐसे मार्केट की तस्वीर पेश कर रही है जहां विकास अब चुनिंदा क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि बेंगलुरु, पुणे और मुंबई जैसे नए ग्रोथ सेंट के रूप में उभर रहे हैं.

VIDEO: Diwali 2025: धनतेरस पर सोना-चांदी का ट्रेंड समझिए, देखिए क्या खरीद रहे ग्राहक?

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: Q3 2025 में किस शहर में सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी लॉन्च हुईं?

जवाब: तीन प्रमुख शहरों में, मुंबई (MMR) में सबसे अधिक 15,388 यूनिट्स लॉन्च हुईं, इसके बाद बेंगलुरु (12,844) और दिल्ली NCR (10,245) का स्थान रहा.

सवाल: सालाना आधार पर नए लॉन्च में सबसे ज्यादा गिरावट कहां देखी गई?

जवाब: सालाना आधार पर नए लॉन्च में सबसे बड़ी गिरावट दिल्ली NCR में (37%) दर्ज की गई.

सवाल: बेंगलुरु के रियल एस्टेट बाजार में तेजी के क्या कारण हैं?

जवाब: बेंगलुरु में रिकॉर्ड तोड़ नए लॉन्च हो रहे हैं, कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और हाई-एंड एवं लग्जरी सेगमेंट की मजबूत मांग बनी हुई है.

सवाल:मुंबई में नए लॉन्च क्यों कम हुए हैं?

जवाब: रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में प्रीमियम सेगमेंट में अधिक सप्लाई होने और मांग के मिड-सेगमेंट की ओर शिफ्ट होने के कारण डेवलपर्स ने नए लॉन्च कम कर दिए हैं.

सवाल: दिल्ली NCR में कौन से इलाके सबसे ज्यादा सक्रिय हैं?

जवाब: दिल्ली NCR में न्यू गुरुग्राम और द्वारका एक्सप्रेसवे सबसे सक्रिय सबमार्केट के रूप में उभरे हैं, जहां Q3 2025 में कुल लॉन्च का 43% हिस्सा रहा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6