बेंगलुरु के डेवलपर का NCR प्लान, गाजियाबाद में 8000 करोड़ की बिक्री, अब गुरुग्राम-नोएडा में एंट्री की तैयारी

Prestige Estate Delhi NCR Plan:दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम और नोएडा में बेंगलुरु के बिल्डर की एंट्री होने जा रही है. इससे पहले गाजियाबाद में डेवलपर के प्रोजेक्ट को सफलता मिली थी.
बेंगलुरु के डेवलपर का NCR प्लान, गाजियाबाद में 8000 करोड़ की बिक्री, अब गुरुग्राम-नोएडा में एंट्री की तैयारी

Prestige Estate Delhi NCR Plan: दिल्ली एनसीआर में घर खरीदारों के लिए घरों की कमी नहीं होने वाली है. बेंगलुरु आधारित बड़े बिल्डर प्रेस्टीज एस्टेट्स की एनसीआर के नोएडा और गुरुग्राम में एंट्री होने जा रही है. प्रेस्टीज एस्टेट का इससे पहले एनसीआर के गाजियाबाद में प्रोजेक्ट काफी ज्यादा सफल हुआ था. ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक गाजियाबाद की शानदार सफलता ने कंपनी के एनसीआर प्लान को ज्यादा मजबूत कर दिया है. प्रेस्टीज एस्टेट अब अपने विस्तार के अगले चरण के लिए पूरी तरह तैयार है.

मिड इनकम हाउसिंग प्रोजेक्ट पर फोकस

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक प्रेस्टीज एस्टेट्स की योजना अब नोएडा में एक मिड इनकम हाउसिंग प्रोजेक्ट और गुरुग्राम में एक बड़ा कमर्शियल प्रोजेक्ट लॉन्च करने की है.

Add Zee Business as a Preferred Source

बेंगलुरु से भी बड़ा बाजार दिल्ली एनसीआर

  • कंपनी की ग्रोथ में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि प्रेस्टीज के लिए एनसीआर अब उसके घरेलू बाजार बेंगलुरु से भी बड़ा बाजार बन गया है.
  • रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में कंपनी की कुल बिक्री का 45 फीसदी हिस्से अकेले दिल्ली एनसीआर से आया है, जो किसी भी क्षेत्र से सबसे ज्यादा है.

द प्रेस्टीज सिटी से किया था डेब्यू

प्रेस्टीज एस्टेट्स ने एनसीआर में अपनी शुरुआत गाजियाबाद के इंदिरापुरम एक्सटेंशन में अपने फ्लैगशिप प्रोजेक्ट द प्रेस्टीज सिटी के साथ की थी. इस प्रोजेक्ट को घर खरीदारों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी.

8000 करोड़ रुपए से ज्यादा इन्वेंट्री

  • मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने इस 62.5 एकड़ के प्रोजेक्ट के पहले ही फेज में 8000 करोड़ रुपए से ज्यादा की इन्वेंट्री बेची है.
  • गाजियाबाद की प्रेस्टीटज एस्टेट्स की कुल विकास क्षमता यानी GDV 10,000 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है.

प्रेस्टीज का NCR 'मास्टरप्लान'

प्रोजेक्टलोकेशनस्थिति
द प्रेस्टीज सिटीइंदिरापुरम एक्सटेंशन, गाज़ियाबाद

फेज-1 में ₹8,000 करोड़ की बिक्री

मिड-इनकम हाउसिंगनोएडायोजना के चरण में
कमर्शियल प्रोजेक्टगुरुग्रामयोजना के चरण में

NCR घर खरीदारों को ज्यादा ऑप्शन

दिल्ली एनसीआर के रियल एस्टेट मार्केट में किसी भी नए डेवलपर के लिए सेल्स के ये आंकड़े उपलब्धि है और ब्रांडेड घरों की बढ़ती मांग को दर्शाता है. दूसरी तरफ घर खरीदारों के लिए इसका मतलब है कि उन्हें नोएडा और गुरुग्राम के मार्केट में अब डीएलएफ और गोदरेज जैसे पुराने खिलाड़ियों के साथ-साथ एक और बड़ा और भरोसेमंद ऑप्शन मिलेगा. इससे रियल एस्टेट मार्केट में न केवल प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, बल्कि घर खरीदारों के लिए अच्छी क्वालिटी और नए डिजाइन के प्रोजेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: प्रेस्टीज का गाजियाबाद प्रोजेक्ट कैसा रहा?

जवाब: कंपनी ने अपने 'द प्रेस्टीज सिटी' प्रोजेक्ट के पहले फेज़ में ही ₹8,000 करोड़ से ज्यादा के घर बेच दिए.

सवाल: क्या प्रेस्टीज नोएडा और गुरुग्राम में भी आ रहा है?

जवाब: गाजियाबाद की सफलता के बाद, कंपनी अब नोएडा में रेसिडेंशियल और गुरुग्राम में कमर्शियल प्रोजेक्ट्स लॉन्च करने की योजना बना रही है.

सवाल: घर खरीदारों को 'अलर्ट' क्यों होना चाहिए?

जवाब: अब नोएडा और गुरुग्राम में एक और बड़े, ब्रांडेड डेवलपर का विकल्प मिलने वाला है, जिससे बाज़ार में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है और उन्हें बेहतर डील्स मिल सकती हैं.

सवाल: NCR प्रेस्टीज के लिए कितना महत्वपूर्ण है?

जवाब: कंपनी की कुल बिक्री का 45% हिस्सा अब NCR से आ रहा है, जो बेंगलुरु से भी ज्यादा है.

सवाल: यह जानकारी कहां से मिली है?

जवाब: रियल एस्टेट पर मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) द्वारा जारी की गई एक रिसर्च रिपोर्ट और कंपनी की घोषणाओं पर आधारित है.