&format=webp&quality=medium)
जयपुर में आशियाना हाउसिंग का प्रीमियम प्रोजेक्ट लॉन्च (Photo: Zee Business)
आशियाना हाउसिंग लिमिटेड ने राजस्थान की राजधानी जयपुर के मानसरोवर एक्सटेंशन स्थित अजमेर रोड माइक्रो-मार्केट में अपने प्रीमियम ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट ‘आशियाना ओमा’ के फेज-1 के लॉन्च की घोषणा की है. लगभग 10.35 एकड़ में फैला यह प्रोजेक्ट दो चरणों में विकसित किया जाएगा और विशेष रूप से उन लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो हरित वातावरण वाले लो-डेंसिटी समुदाय में बड़े और प्रीमियम आवास की तलाश कर रहे हैं.
पिंक सिटी में कुल प्रस्तावित 490 यूनिट्स में से फेज-1 में 280 आवास हैं. प्रोजेक्ट में खास तौर से बड़े आकार के 3 BHK, 4 BHK और पेंटहाउस उपलब्ध होंगे, जिनका आकार लगभग 1,740 वर्गफुट, 2,044 वर्गफुट और 2,700 वर्गफुट होगा.
रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर आधारित जॉइंट वेंचर
अजमेर रोड कॉरिडोर पर रणनीतिक रूप से स्थित यह प्रोजेक्ट दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे सहित शहर के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर से बेहतरीन कनेक्टिविटी प्रदान करता है.
4.4 एकड़ खुले ग्रीन एरियाज
प्रोजेक्ट में फ्लोर से छत की ऊंचाई लगभग 10.23 फीट होगी, 2026 की प्रीमियम टाइल कलेक्शन, तीन लिफ्ट्स जिनमें एक सर्विस लिफ्ट शामिल है, एल्यूमिनियम फॉर्मवर्क कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी, आधुनिक कॉमन सुविधाएं, वाटर कैस्केड फीचर्स और उन्नत लैंडस्केपिंग जैसे प्रीमियम स्पेसिफिकेशंस शामिल किए गए हैं. गौरतलब है कि वर्तमान में कंपनी देश के 8 शहरों में है और 19 मिलियन वर्गफुट से अधिक आवासीय और सामुदायिक क्षेत्रों का प्रबंधन एवं रखरखाव लाइफटाइम सर्विस कॉन्ट्रैक्ट्स के तहत कर रही है.