&format=webp&quality=medium)
Ashiana Housing Update: रियल एस्टेट कंपनी आशियाना हाउसिंग ने अपनी चौथी तिमाही के बिजनेस अपडेट जार कर दिए हैं. 31 मार्च 2025 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 8.48 लाख वर्ग फीट एरिया बुक किया है. शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक कंपनी की सेल्स की कुल वैल्यू 574.73 करोड़ रुपए रही है. चौथी तिमाही में कंपनी ने दो नए प्रोजेक्ट्स 'आशियाना नितारा' और 'आशियाना अमारा' भी लॉन्च किए हैं.
आशियाना हाउसिंग की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक आशियाना नितारा के फेज 2 और फेज 3 में 295 यूनिट्स की सेल हुई है, जो कुल 3.97 लाख वर्ग फीट में है. इसकी कीमत 174.35 करोड़ रुपए है. वहीं, आशियाना अमारा फेज 5 की 59 यूनिट्स बेची गई है, जो 1.05 लाख वर्ग फीट में फैली है. इसकी कीमत 158.96 करोड़ रुपए है. वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कुल 597 यूनिट्स की बुकिंग हुई है. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ये 451 यूनिट्स थी.
आशियाना हाउसिंग की बिजनेस अपडेट के मुताबिक जनवरी से मार्च तिमाही में कुल 8.48 लाख वर्ग फुट एरिया बुक किया गया है. साथ ही कंपनी की सेल्स कुल 574.73 करोड़ रुपए रही है. वित्त वर्ष 2024-25 के 12 महीने में आशियाना हाउसिंग ने कुल 1936.75 करोड़ रुपए की ब्रिकी की है, जो पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 7.71 फीसदी ज्यादा है. यही नहीं, ये कंपनी के इतिहास में सालाना बिक्री का सबसे बड़ा आंकड़ा है. अप्रैल से मार्च के बीच कंपनी ने 26.97 लाख वर्ग एरिया बेचा है, जो बीते साल से 2.12 फीसदी अधिक है.
आशियाना हाउसिंग ने इससे पहले मुंबई में पनवेल में सात एकड़ जमीन खरीदने के लिए समझौता किया था. इस जमीन पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रोजेक्ट बनाया जाएगा. इस प्रोजेक्ट का नाम 'सीनियर लिविंग' है. 7 एकड़ की जमीन पर बनने वाले सीनियर लिविंग प्रोजेक्ट में लगभग 7 लाख वर्ग फुट की बिक्री योग्य जगह है. रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक आशियाना हाउसिंग इस जमीन को लाइफटाइम लीज के लिए ले रही है.