&format=webp&quality=medium)
Representative Image (AI Generated)
रियल एस्टेट में निवेश करते वक्त कमर्शियल (दुकान, ऑफिस स्पेस), रेजिडेंशियल (घर, अपार्टमेंट) और जमीन को लेकर अक्सर कंफ्यूजन होता है. अगर आप भी इस दुविधा में फंसे हुए तो रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म स्क्वायर यार्ड्स ने अपनी ताजा रिपोर्ट में इसका समाधान दिया है. रिपोर्ट के सटीक आंकड़ों से यह साफ जाहिर होता है कि एक तरफ अपार्टमेंट मार्केट में फिलहाल स्थिर ग्रोथ देखी जा रही है. दूसरी तरफ जमीन का मार्केट निवेशकों को छप्पर फाड़ रिटर्न दे रही है.
Square Yards की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले चार वित्तीय वर्ष (2021 से 2025 तक) के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि देश में के प्रमुख शहरों में 84% से 118% की भारी बढ़ोतरी हुई है.
प्रमुख शहरों में कीमत वृद्धि की तुलना (FY21 - FY25)
| शहर (प्रमुख इलाका) | प्लॉट की कीमतों में उछाल | अपार्टमेंट की कीमतों में उछाल |
| बेंगलुरु (नॉर्थ) | 118% | 69% |
| नोएडा (यमुना एक्सप्रेसवे) | 94% | 90% |
| नवी मुंबई (पनवेल) | 93% | 74% |
Square Yards की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल प्लॉट में भारी रिटर्न शहर के बीचों-बीच नहीं बल्कि बाहरी इलाकों में है. बाहरी इलाकों में मौजूदा प्लॉटेड डेवलपमेंट की कीमतों में 80 से 100 फीसदी का उछाल देखने को मिला है.
प्लॉटेड डेवलपमेंट में भारी मांग
लैंड बनाम अपार्टमेंट: किसमें ज्यादा मुनाफा
| पैरामीटर | जमीन | अपार्टमेंट |
| कैपिटल एप्रिसिएशन (रिटर्न) | बहुत ज्यादा | औसत |
| मेंटेनेंस खर्च | खाली प्लॉट पर कोई रेगुलर खर्च नहीं | हर महीने मेंटेनेंस फीस देनी पड़ती है. |
| कस्टमाइजेशन की आजादी | अपनी पसंद का घर बनाने की पूरी आजादी | पहले से तय डिजाइन, बदलाव मुश्किल. |
| किराये की आय | निर्माण न होने तक कोई किराया नहीं | खरीदते ही तुरंत किराये की कमाई शुरू. |
Square Yards के चीफ स्ट्रैटेजिक ऑफिसर सचिन व्यास के मुताबिक कोविड महामारी के बाद लोगों की इनकम बढ़ने से रेजिडेंशियल प्लॉट्स की डिमांड में उछाल आया है. आमतौर पर अपार्टमेंट्स को लगातार देखभाल की जरूरत होती है. इसके अलावा समय के साथ इमारत के पुराने होने से उसकी वैल्यू भी घटती है. इसके उलट जमीन एक ऐसा एसेट है, जिसकी सप्लाई बहुत सीमित है और इसमें ज्यादा मेंटेनेंस भी नहीं लगता है. इस वजह से दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में प्लॉट अब निवेशकों और घर खरीदारों दोनों की पहली पसंद है.
सवाल: निवेश करने के लिए प्लॉट बेहतर है या फिर अपार्टमेंट?
जवाब: स्क्वायर यार्ड्स की रिपोर्ट के मुताबिक प्लॉट या जमीन में लंबे वक्त में ज्यादा और तेज मुनाफे कमाने का चांस है.
सवाल: प्लॉट्स की कीमतों में इतना भारी उछाल क्यों देखने को मिल रहा है?
जवाब: जमीन की लिमिटेड सप्लाई और नए एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के कारण इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है.
सवाल: अपार्टमेंट की वैल्यू समय के साथ कम क्यों होती है?
जवाब: इमारत के लगातार पूरे होने और टूट-फूट के कारण अपार्टमेंट की स्ट्रक्चरल वैल्यू समय के साथ कम होती है.
सवाल: किन शहरों में प्लॉट सबसे अधिक रिटर्न दे रहे हैं?
जवाब: रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु नॉर्थ, यमुना एक्सप्रेसवे (नोएडा), नवी मुंबई और हैदराबाद प्लॉट निवेश के लिए सबसे आगे हैं.
सवाल: किन इलाकों में प्लॉट से अच्छा रिटर्न मिल रहा है?
जवाब: शहर से बाहरी इलाकों में बेहतर रिटर्न मिल रहा है.