&format=webp&quality=medium)
अनंत राज लिमिटेड और बिड़ला एस्टेट्स मिलकर बना हे बिड़ला नवया (प्रतिकात्मक इमेज/Gemini)
दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम की गिनती देश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट में होती है. दिल्ली एनीसआर में लॉन्च हुए घरों का बड़ा हिस्सा गुरुग्राम में ही है. यही वजह है कि कई बड़ी रियल्टी कंपनियां इस शहर में दांव लगा रही है. गुरुग्राम में लग्जरी घरों की मांग लगातार आसमान छू रही है. इस पूरा करने के लिए दो बड़ी रियल्टी कंपनियां साथ आई है. दरअसल अनंत राज लिमिटेड ने बिड़ला ग्रुप की कंपनी बिड़ला एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड ने हाथ मिलाया है. इस पार्टनरशिप के तहत दोनों कंपनी गुरुग्राम में प्रोजेक्ट विकसित कर रही है.
अनंत राज लिमिटेड की तिमाही इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक अनंत राज और बिड़ला एस्टेट्स इस रणनीतिक पार्टनरशिप के तहत गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर सटे सेक्टर 63 में बिड़ला नवया प्रोजेक्ट तैयार कर रहे हैं.
191 रेजिडेंशियल प्लॉट्स शामिल
बिड़ला नवया प्रोजेक्ट की डीटेल्स
| डीटेल्स | जानकारी |
| प्रोजेक्ट का प्रकार | लग्जरी इंडिपेंडेंट फ्लोर्स |
| कुल आवासीय प्लॉट्स | 191 |
| कुल फ्लोर्स | 764 |
| तीसरे फेज के पूरा होने का समय | अप्रैल 2027 |
| अनुमानित कैश फ्लो (अनंत राज) | 1,000 करोड़ रुपये |
अनंत राज लिमिटेड की इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक कंपनी गुरुग्राम के सेक्टर 63A में अपने अनंत राज एस्टेट प्रोजेक्ट का भी विस्तार करने जा रही है. इसके चौथे फेज का काम शुरू हो गया है.
कमर्शियल प्रोजेक्ट पर चल रहा काम
कुशमैन एंड वेकफील्ड की 2026 की पहली तिमाही की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में 2026 की पहली तिमाही के दौरान 9677 नई हाउसिंग यूनिट्स लॉन्च की गई है. इसमें गुरुग्राम की हिस्सेदारी 73 फीसदी है. रिपोर्ट के मुताबिक गोल्फ कोर्स रोड में लग्जरी घरों की औसत कीमत 26,750 रुपए से 60,000 रुपए प्रति स्क्वायर फीट के बीच रही है. इस इलाके की कीमतों में सालाना आधार पर 7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. यहां किराया ही 1.90 लाख रुपए से 4 लाख रुपए प्रति माह के बीच है.
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 जॉइंट वेंचर क्या होता है?
जॉइंट वेंचर एक समझौता होता है जिसमें दो या उससे ज्यादा कंपनियां किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए हाथ मिलाती है.
Q2 ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू क्या होता है?
ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू यह बताता है कि रियल एस्टेट प्रोजेक्ट को तैयार करने और बिकने के बाद उससे कितनी इनकम होगी.
Q3 सेलेबल एरिया क्या है?
यह किसी इमारत या फ्लैट का कुल एरिया होता है जिसके आधार पर बिल्डर ग्राहक से पैसा लेता है. इसमें घर के अंदर के हिस्से के अलावा बालकनी और कॉमन एरिया का हिस्सा भी शामिल है.
Q4 ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट का महत्व क्या है?
यह एक सरकारी सर्टिफिकेट होत है, जो साबित करता है कि इमारत का निर्माण स्वीकृत नक्शे के अनुसार हुआ है. साथ ही नागरिकों के रहने के लिए पूरी तरह सुरक्षित है.
Q5 इंडिपेंडेंट फ्लोर्स क्या होते हैं?
इंडिपेंडेंट फ्लोर्स कम ऊंचाई वाली रेजिडेंशियल इमारत होती है जिसमें हर मंजिल पर केवल एक या दो फ्लैट होते हैं. हर फ्लोर का मालिक अलग होता है.