मुंबई के पास ₹1,25,00,00,000 का सौदा, अमेजन ने बड़े डेवलपर से खरीदी 10.6 एकड़ जमीन, दो साल में दूसरी बड़ी डील

अमेजन ने भारत में अपने डेटा सेंटर को मजबूत करने के लिए रियल एस्टेट की बड़ी कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स के साथ जमीन का बड़ा सौदा किया है. 10.6 एकड़ में फैली इस जमीन की कुल कीमत 125 करोड़ रुपए है.
मुंबई के पास ₹1,25,00,00,000 का सौदा, अमेजन ने बड़े डेवलपर से खरीदी 10.6 एकड़ जमीन, दो साल में दूसरी बड़ी डील

अमेजन डेटा सर्विसेज ने खरीद 10.6 एकड़ जमीन (प्रतीकात्मक इमेज/AI/Gemini) 

टेक कंपनी अमेजन भारत में अपने डेटा सेंटर की उपस्थिति को मजबूत करने के लिए अहम कदम उठाया है. अमेजन डेटा सर्विसेज इंडिया ने रियल एस्टेट की बड़ी कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स के साथ बड़ी डील की है. कंपनी ने मुंबई के पास ठाणे जिले में 125 करोड़ रुपए का भारी-भरकम निवेश से लोढ़ा डेवलपर से गैर कृषि जमीन खरीदी है. इस जमीन का कुल रकबा 10.6 एकड़ है. खास बात यह है कि पलावा में लोढ़ा के साथ अमेजन का दूसरा सौदा है. इससे पहले साल 2024 में अमेजन डेटा सेंटर ने लोढ़ा डेवलपर्स से 450 करोड़ रुपए में 38.18 एकड़ जमीन खरीदी थी.

7.50 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी

रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म CRE Matrix के मुताबिक अमेजन डेटा सर्विसेज इंडिया ने डील के तहत कुल 42,955 वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण किया है. इसके लिए कंपनी ने 7.50 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस भी चुकाई है.

122.62 करोड़ रुपए का भुगतान

  • डॉक्यूमेंट के मुताबिक कुल लैंड पार्सल में 8820 वर्ग मीटर जमीन ठाणे जिले के बुरदुल गांव में हैं, जिसका सरकारी बेस रेट 940 रुपए प्रति वर्ग मीटर आंका गया है.
  • सबसे बड़ा हिस्सा 34,135 वर्ग मीटर का है, जो ठाणे जिले के असोड़े गांव में है और इसका सरकारी वैल्यूएशन दर 1,050 रुपए प्रति वर्ग मीटर तय किया गया है.
  • 125.13 करोड़ रुपए की कीमत में से 122.62 करोड़ रुपए का भुगतान डील के रजिस्ट्रेशन के वक्त एकमुश्त किया गया है. बचा हुआ 2.50 करोड़ करोड़ रुपए का भुगतान एग्रीमेंट की तय शर्तों के पूरा होने के बाद किस्तों में किया जाएगा.

जमीन और लोकेशन का ब्रेकडाउन

गांव का नामसर्वे नंबरजमीन का क्षेत्रफलसरकारी बेस रेट
बुरदुल (Burdul)सर्वे नंबर 678,820 वर्ग मीटर940 रुपये/वर्ग मीटर
असोड़े (Asode)सर्वे नंबर 134,135 वर्ग मीटर1,050 रुपये/वर्ग मीटर

2.5 गुना FSI इस्तेमाल की मंजूरी

प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स के मताबिक अमेजन को इस जमीन पर 2.5 गुना फ्लोर स्पेस इंडेक्स (FSI) इस्तेमाल करने की मंजूरी मिली है. इस हिसाब से कंपनी कुल 1.07 लाख वर्ग मीटर का निर्माण कर सकती है.

पावर कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट

  • निर्माण का इस्तेमाल मुख्य तौर पर डेटा सेंटर और दूसरी आर्थिक गतिविधियों के लिए किया जाएगा.
  • डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, कंपनी को 475 मेगावॉट (475 MW) तक की पावर कनेक्टिविटी के ऑप्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट लोढ़ा डेवलपर्स द्वारा दिए जाएंगे.
  • अमेजन कॉमन एरिया के मेंटेनेंस के लिए हर महीने 0.80 रुपए प्रति वर्ग फुट का कॉमन एरिया मेंटेनेंस (CAM) चार्ज तय किया गया है.

एक नजर में डील से जुड़ी अहम जानकारी

विवरणजानकारी
कुल डील वैल्यू1,25,13,08,602 रुपए
स्टांप ड्यूटी7,50,79,000 रुपए
रजिस्ट्रेशन फीस30,000 रुपए
अपफ्रंट पेमेंट1,22,62,82,430 रुपए
कुल जमीन42,955 वर्ग मीटर
कुल कंस्ट्रक्शन क्षमता (FSI)1,07,387.50 वर्ग मीटर

Zee Business Live TV यहां पर देखें

राइट ऑफ फर्स्ट ऑफर की अहम शर्त

अमेजन और लोढ़ा डेवलपर्स की इस डील में राइट ऑफ फर्स्ट ऑफर (ROFO) की अहम शर्त को भी जोड़ा गया है. इसके तहत अगर अमेजन 1 नवंबर 2027 से पहले यह जमीन बेचना चाहेगी, तो उसे सबसे पहले यह जमीन खरादना का ऑफर लोढ़ा डेवलपर्स को ही देना होगा. राइट ऑफ फर्स्ट ऑफर के लिए जमीन की कीमत लगभग 11.79 करोड़ रुपए प्रति एकड़ तय की गई है, जिसमें हर साल 5 फीसदी की बढ़ोतरी जोड़ी जाएगी.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6