मुंबई के इस इलाके ने किए अक्षय कुमार के पैसे डबल, प्रॉपर्टी बेचकर करोड़ों का फायदा, अमिताभ बच्चन का भी यहां घर

Akshay Kumar Property Deal: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने मुंबई के बोरीवली ईस्ट में दो फ्लैट्स बेचे हैं. खास बात है कि इन डील्स से अक्षय कुमार को लगभग दोगुना फायदा हुआ है.
मुंबई के इस इलाके ने किए अक्षय कुमार के पैसे डबल, प्रॉपर्टी बेचकर करोड़ों का फायदा, अमिताभ बच्चन का भी यहां घर

Akshay Kumar Property Deal: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मुंबई के बोरीवली ईस्ट में एक ही रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट की दो अडजॉइनिंग रेजिडेंशियल संपत्तियां कुल ₹7.10 करोड़ में बेची हैं. यह जानकारी स्क्वायर यार्ड्स द्वारा Inspector General of Registration (IGR) की वेबसाइट पर रजिस्ट्री दस्तावेजों की समीक्षा के बाद सामने आई है. दोनों लेनदेन जून 2025 में दर्ज किए गए थे. स्क्वायर यार्ड्स की IGR दस्तावेजों की समीक्षा में यह भी सामने आया है कि बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने मई 2024 में ओबेरॉय स्काई सिटी में कई संपत्तियां खरीदी थीं.

5.75 करोड़ रुपए में बेचा पहला फ्लैट

IGR दस्तावेजों के अनुसार, पहला फ्लैट अक्षय कुमार द्वारा ₹5.75 करोड़ में बेचा गया है. इसकी कार्पेट एरिया 1,101 वर्ग फीट (लगभग 102 वर्ग मीटर) है और इसमें दो कार पार्किंग स्लॉट्स शामिल हैं. इस ट्रांजैक्शन में ₹34.50 लाख की स्टांप ड्यूटी और ₹30,000 की रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई गई. अक्षय कुमार ने यह संपत्ति 2017 में ₹3.02 करोड़ में खरीदी थी और अब तक इसकी कीमत में 90% की वृद्धि हुई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

1.35 करोड़ रुपए की बेची दूसरी संपत्ति

अक्षय कुमार ने दूसरी संपत्ति ₹1.35 करोड़ में बेची है. इसका कार्पेट एरिया 252 वर्ग फीट (23.45 वर्ग मीटर) है. इसमें ₹6.75 लाख की स्टांप ड्यूटी और ₹30,000 की रजिस्ट्रेशन फीस लगी. यह संपत्ति भी अक्षय कुमार ने 2017 में ₹67.90 लाख में खरीदी थी और अब इसमें 99% की मूल्यवृद्धि हुई है. अक्षय कुमार तीन दशकों से भी अधिक के करियर में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्हें फिल्म ‘रुस्तम’ में बेहतरीन अभिनय के लिए 2017 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ अभिनेता) मिला था.

क्यों डिमांड में है बोरीवली ईस्ट इलाका

बोरीवली ईस्ट मुंबई का एक प्रमुख आवासीय इलाका है, जो हरियाली, बेहतर होते इन्फ्रास्ट्रक्चर और शानदार कनेक्टिविटी के लिए जाना जाता है. यह इलाका वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, लोकल ट्रेन, और मेट्रो लाइन 7 के माध्यम से शहर के प्रमुख हिस्सों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है. संजय गांधी नेशनल पार्क के निकट होने के कारण यहां शहरी जीवनशैली और प्राकृतिक हरियाली का संतुलन देखने को मिलता है. साथ ही यह इलाका गोरगांव और मलाड जैसे व्यावसायिक हब्स से भी आसानी से जुड़ा है.

25 एकड़ में फैली है ओबेरॉय स्काई सिटी

अक्षय कुमार की ये दोनों प्रॉपर्टीज ओबेरॉय रियल्टी द्वारा विकसित स्काई सिटी में स्थित हैं, जो कि 25 एकड़ में फैला एक रेडी-टू-मूव-इन रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट है. यहां 3BHK, 3BHK+स्टूडियो और डुप्लेक्स अपार्टमेंट्स उपलब्ध हैं. स्क्वायर यार्ड्स डाटा इंटेलिजेंस के अनुसार, ओबेरॉय स्काई सिटी में अगस्त 2024 से जुलाई 2025 के बीच 100 रजिस्ट्रेशन हुए हैं, जिनका कुल लेनदेन मूल्य ₹428 करोड़ रहा. इस प्रोजेक्ट में औसतन पुनर्विक्रय मूल्य ₹47,800 प्रति वर्ग फीट है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6