मुंबई के प्राइम इलाके से होगी अक्षय कुमार की घर बैठे कमाई, किराये पर दिया ड्यूप्लेक्स, जानिए कितना मिलेगा रेंट

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित अपना ड्यूप्लेक्स फ्लैट किराये पर दिया है. इससे अक्षय कुमार को हर महीने 1 लाख 44 हजार रुपए किराया मिलेगा. जानिए इस डील से जुड़ी हर एक डीटेल.
मुंबई के प्राइम इलाके से होगी अक्षय कुमार की घर बैठे कमाई, किराये पर दिया ड्यूप्लेक्स, जानिए कितना मिलेगा रेंट

Akshay Kumar (Photo Credit: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला के कारण इन दिनों चर्चा में हैं. इस बीच उन्होंने मुंबई के अंधेरी वेस्ट की अपनी ड्यूप्लेक्स प्रॉपर्टी किराये पर दी है. रियल एस्टेट एनालिटिक्स फर्म CRE Matrix द्वारा प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स की समीक्षा की गई है. इसके मुताबिक इस प्रॉपर्टी को एनी दिव्या ने किराये पर लिया है. प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक यह एक ड्यूप्लेक्स फ्लैट है. इस प्रॉपर्टी से अक्षय कुमार को हर महीने 1 लाख 44 हजार का किराया मिलेगा.

11वीं और 12वीं मंजिल पर स्थित प्रॉपर्टी

प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक अक्षय कुमार की यह सी-विंग, स्काई पैन बिल्डिंग, 64-67 ओबेरॉय कॉम्प्लेक्स न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट की 11वीं और 12वीं मंजिल पर स्थित है.

Add Zee Business as a Preferred Source

दो साल का लीज एग्रीमेंट

  • प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक ट्रांजेक्शन के लिए 8700 रुपए की स्टांप ड्यूटी और 1,000 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस भी चुकाई गई है.
  • चालान के लिए 9,700 रुपए का कुल भुगतान किया गया है. इस ड्यूप्लेक्स प्लैट में दो कार पार्किंग शामिल हैं.
  • लीज की शुरुआत 1 मार्च 2026 से हो गई है. इसी दिन से अक्षय कुमार को किराया मिलना शुरू हो गया है.
  • एग्रीमेंट का लाइसेंस 24 महीने यानी दो साल तक वैध रहेगा.

एक नजर में सौदे की डीटेल्स

विवरणजानकारी
प्रॉपर्टी के मालिक / पेयरअक्षय कुमार भाटिया
प्रॉपर्टी का प्रकारडुप्लेक्स फ्लैट (नंबर 1103, 11वीं-12वीं मंजिल)
प्रोजेक्ट/बिल्डिंगस्काई पैन बिल्डिंग, ओबेरॉय कॉम्प्लेक्स, अंधेरी वेस्ट
स्टांप ड्यूटी₹8,700
रजिस्ट्रेशन फीस₹1,000
चालान की तारीख07 अप्रैल 2026

सोर्स: CRE Matrix

56% प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में हिस्सेदारी

आपको बता दें कि अंधेरी वेस्ट का इलाका वेस्टर्न सबर्ब्स का हिस्सा है. मार्च 2026 में मुंबई (BMC एरिया) में हुई कुल प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में वेस्टर्न सर्ब्बस की सबसे ज्यादा 56 फीसदी हिस्सेदारी रही थी.

सड़क, रेल, मेट्रो की कनेक्टिविटी

  • मार्च 2025 में वेस्टर्न सबर्ब्स के 49 फीसदी की हिस्सेदारी के मुकाबले भारी उछाल है.
  • अंधेरी वेस्ट मुंबई का एक प्रमुख रियल एस्टेट बाजार है, जो व्यावसायिक और आवासीय दोनों तरह की मांग को पूरा करता है.
  • यह इलाका सड़क, रेल और मेट्रो के माध्यम से मजबूत कनेक्टिविटी प्रदान करता है और छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट स्थित है.
  • यह स्थान बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC), SEEPZ SEZ और लोअर परेल जैसे प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों के पास रणनीतिक रूप से स्थित है.

वेस्टर्न सबर्ब्स की प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में हिस्सेदारी

इलाकामार्च 2025मार्च 2026
वेस्टर्न सबर्ब्स (अंधेरी सहित)49%56%
सेंट्रल सबर्ब्स35%32%
साउथ मुंबई8%6%

सोर्स: नाइट फ्रैंक इंडिया

Zee Business Live TV यहां पर देखें

वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से कनेक्टिविटी

अंधेरी वेस्ट का इलाका वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, एसवी रोड, उपनगरीय रेलवे और वर्सोवा-घाटकोपर मेट्रो कॉरिडोर के माध्यम से बीकेसी, गोरेगांव और अंधेरी ईस्ट जैसे व्यावसायिक क्षेत्रों से शानदार कनेक्टिविटी प्रदान करता है. लग्जरी हाई-राइज बिल्डिंग्स, प्रीमियम हाउसिंग सोसाइटीज़ और मजबूत सामाजिक अवसंरचना के कारण अंधेरी वेस्ट मुंबई के होमबायर्स और निवेशकों के लिए सबसे पसंदीदा बाजारों में से एक बना हुआ है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: अक्षय कुमार ने अपनी किस प्रॉपर्टी को रेंट पर दिया है?

जवाब:
अक्षय कुमार ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित ड्यूप्लेक्स फ्लैट को किराए पर दिया है.

सवाल: अक्षय कुमार का यह ड्यूप्लेक्स फैल्ट किस बिल्डिंग में है?

जवाब:
अक्षय कुमार का यह ड्यूप्लेक्स फ्लैट 'स्काई पैन बिल्डिंग' की 11वीं और 12वीं मंजिल पर है.

सवाल: अक्षय कुमार को हर महीने इस प्रॉपर्टी से कितना किराया मिलेगा?

जवाब: अक्षय कुमार को प्रॉपर्टी से हर महीने 1 लाख 44 हजार रुपए किराया मिलेगा.

सवाल: प्रॉपर्टी के लिए कितनी स्टांप ड्यूटी चुकाई है?

जवाब: ट्रांजेक्शन के लिए 8700 रुपए की स्टांप ड्यूटी और 1,000 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान किया गया है.

सवाल: मुंबई के वेस्टर्न सबर्ब्स में प्रॉपर्टी की मांग कैसी है?

जवाब:
मार्च 2026 में मुंबई की कुल रजिस्ट्रेशन में 56 फीसदी हिस्सेदारी के साथ वेस्टर्न सबर्ब्स सबसे आगे है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6