सबसे बड़े IT हब के प्रॉपर्टी मार्केट पर AI की मार! कंपनियों में छंटनी से डरे घर खरीदार, 5% गिरी घरों की बिक्री

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कई नौकरियों पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं. इसका असर देश के सबसे बड़े आईटी हब बेंगलुरु के रियल एस्टेट मार्केट पर भी पड़ा है.
सबसे बड़े IT हब के प्रॉपर्टी मार्केट पर AI की मार! कंपनियों में छंटनी से डरे घर खरीदार, 5% गिरी घरों की बिक्री

Representative Image (AI Generated)

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने आईटी सेक्टर के काम करने के तरीकों को पूरी तरह से बदल दिया है. इस कारण कई कंपनियां अपने वर्कफोर्स को रीस्ट्रक्चर कर रही हैं, जिससे छंटनी की आशंका गहरा गई है. इससे देश के सबसे बड़े आईटी हब बेंगलुरु के रियल एस्टेट मार्केट में अनिश्चितता के बादल छा गए हैं. HDFC सिक्युरिटीज की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक AI के कारण ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC) और आईटी कंपनियां वर्कफोर्स के साथ ऑफिस स्पेस का भी दोबारा आकलन कर रही है. इसका कमर्शियल और रेजिडेंशियल दोनों रियल एस्टेट सेगमेंट पर प्रभाव पड़ सकता है.

AI के कारण रोजगार के पैटर्न में आया बदलाव

नाइट फ्रैंक इंडिया की 2026 की पहली तिमाही में रेजिडेंशियल और कमर्शियल स्पेस पर आधारित रिपोर्ट के मुताबिक AI को अपनाने के कारण रोजगार के पैटर्न में आए बदलाव और नौकरी जाने के संभावित खतरे ने घर खरीदारों को सतर्क किया है.

डील क्लोज में लग रहा ज्यादा वक्त

  • ब्रोकरेज हाउस HDFC सिक्युरिटीज के मुताबिक आर्थिक और रोजगार अनिश्चितता, शेयर बाजार में गिरावट और युद्ध के कारण प्रॉपर्टी की डील को क्लोज करने में पहले से ज्यादा वक्त लग रहा है. खरीदार वेट-एंड-वॉच की स्थिति में है.
  • AI के कारण आए व्यवधान ने बेंगलुरु के बिल्डर्स के लिए अनिश्चितता बढ़ा दी है. हालांकि, शॉर्ट टर्म पर अभी इसका न्यूनतम असर दिख रहा है.
  • ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक शोभा डेवलपर्स, प्रेस्टीज और गोदरेज जैसे प्लेयर्स के नए प्रोजेक्ट लॉन्च को फिलहाल एक स्थिर रिस्पॉन्स मिल रहा है.

AI का किस सेक्ट में कैसा प्रभाव

सेक्टर / सेगमेंटAI का प्रभाव / मौजूदा स्थिति
IT/GCCs कंपनियांकर्मचारियों की छंटनी और वर्कफोर्स रीस्ट्रक्चरिंग जारी हैं.
कमर्शियल ऑफिस स्पेसभविष्य की लीजिंग और नए एग्रीमेंट्स को लेकर अनिश्चितता.
बेंगलुरु के डेवलपर्ससबसे अधिक जोखिम; खासकर उन डेवलपर्स को जिनका फोकस केवल ऑफिस स्पेस पर है.
रेजिडेंशियल डिमांडIT सेक्टर में उथल-पुथल से घरों की बिक्री सुस्त पड़ रही है.

सोर्स: HDFC Securities

बेंगलुरु की बिक्री में 5% की गिरावट

प्रॉपर्टी कंसल्टेंट फर्म एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु में घरों की बिक्री में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. पहली तिमाही में कुल 16,440 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो 2025 की चौथी तिमाही में 17,250 यूनिट्स थी.

बिना बिके घरों का लगा अंबार

  • बेंगलुरु में अनसोल्ड इन्वेंट्री (बिना बिके घर) का भी अंबार है. Anarock की रिपोर्ट के मुताबिक देश के टॉप 7 शहरों की तुलना में बेंगलुरु में सबसे ज्यादा बिना बिके घर (अनसोल्ड इन्वेंट्री) हैं.
  • 2025 की पहली तिमाही की तुलना में 2026 की पहली तिमाही में अनसोल्ड इन्वेंट्री में 24 फीसदी का भारी उछाल दर्ज किया है.
  • CREDAI के मुताबिक कैलेंडर वर्ष 2025 के अंत में बेंगलुरु में 84170 घर बिना बिके थे.
  • रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बिना बिके घर 1 करोड़ रुपए से 1.5 करोड़ रुपए (21,028 यूनिट्स) प्राइस सेगमेंट के रहे हैं.

बेंगलुरु में किस प्राइस सेगमेंट में कितनी अनसोल्ड इन्वेंट्री

प्राइस सेगमेंट (बजट)अनसोल्ड यूनिट्स की संख्या (Q4CY2025)
10 लाख रुपये से कम211
₹10 लाख - ₹30 लाख3,667
₹30 लाख - ₹40 लाख2,059
₹40 लाख - ₹50 लाख4,138
₹50 लाख - ₹75 लाख9,487
₹75 लाख - ₹1 करोड़11,078
₹1 करोड़ - ₹1.5 करोड़21,028 (सबसे अधिक)
₹1.5 करोड़ - ₹2 करोड़15,359
₹2 करोड़ - ₹5 करोड़15,890
₹5 करोड़ - ₹10 करोड़1,243
₹10 करोड़ से अधिक10

सोर्स: CREDAI रिपोर्ट

Zee Business Live TV यहां पर देखें

प्री-सेल्स में आ सकती है गिरावट

HDFC सिक्युरिटीज के मुताबिक घरों की बिक्री घटने के कारण डेवलपर्स अब ग्राहकों को कई अच्छे ऑफर्स दे रहे हैं. ब्रोकरेज के मुताबिक आने वाले 6 से 8 महीने (H1FY27) हाउसिंग मार्केट थोड़ा सुस्त रह सकता है. इस दौरान प्रोजेक्ट के लॉन्च होने से पहले होने वाली बिक्री (प्री-सेल्स) में तेज गिरावट आ सकती है. साथ ही अनसोल्ड इन्वेंट्री के बढ़ने से बिल्डर्स भी सतर्क हो गए हैं. इस कारण वह फिलहाल नई लॉन्चिंग को आगे टाल सकते हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: AI के कारण किस शहर का रियल एस्टेट मार्केट में सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है?

जवाब: AI के कारण देश के सबसे बड़े आईटी हब बेंगलुरु का रियल एस्टेट मार्केट प्रभावित हुआ है.

सवाल: बेंगलुरु प्रॉपर्टी मार्केट को AI ने कैसे प्रभावित किया है?

जवाब:
बेंगलुरु का प्रॉपर्टी मार्केट का बड़ा हिस्सा आईटी सेक्टर से आता है. एआई के कारण रीस्ट्रक्चरिंग ने नौकरियों को लेकर अनिश्चतता पैदा कर दी है. इससे ग्राहक वेट एंड वॉच की स्थिति में है.

सवाल: बेंगलुरु में घरों की बिक्री में क्या गिरावट आई है?

जवाब:
बेंगलुरु में घरों की बिक्री में पिछली तिमाही के मुकाबले 5 फीसदी की गिरावट आई है.

सवाल: Q1 2026 में बेंगलुरु में कितने घरों की बिक्री हुई है?

जवाब:
2026 की पहली तिमाही में बेंगलुरु में 13,092 घरों की बिक्री हुई है.

सवाल: बेंगलुरु के कमर्शियल रियल एस्टेट सेक्टर पर क्या असर पड़ा है.

जवाब:
IT और GCCs अपने ऑफिस स्पेस की जरूरतों को दोबारा आकलन कर रहे हैं. इससे कमर्शियल रियल एस्टेट पर असर पड़ा है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6