&format=webp&quality=medium)
Ahmedabad Real Estate Market: दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु जैसी मेट्रो सिटीज को अभी तक रियल एस्टेट का सबसे बड़ा हब और हॉटस्पॉट माना जाता रहा है. लेकिन अब रियल एस्टेट के नक्शे पर एक नया शहर तेजी के साथ उभर रहा है. इस शहर ने बिक्री और नए प्रोजेक्ट्स लॉन्च के मामले में सभी को पीछे छोड़ दिया है. यह शहर कोई दूसरा नहीं बल्कि अहमदाबाद है. NSE पर लिस्टेड रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म PropEquity की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में वॉल्यूम के लिहाज से अहमदाबाद टियर-2 शहरों में सबसे बड़ा बाजार बन रहा है.
PropEquity की रिपोर्ट के मुताबिक देश के टॉप 15 टियर 2 शहरों में घरों की बिक्री में 4 फीसदी की गिरावट आई है, लेकिन अहमदाबाद इस सुस्ती के बीच भी मजबूती के साथ डटा हुआ है.
11,471 नए घर हुए लॉन्च
टियर 2 शहरों में 76 फीसदी का योगदान
टियर-2 शहरों में बिक्री का हाल (Q3 2025)
| शहर (City) | कुल बिक्री (यूनिट्स में) | स्थिति |
| अहमदाबाद | 13,021 | नंबर 1 |
| सूरत | 4,936 | नंबर 2 |
| गांधी नगर | 3,496 | नंबर 3 |
| वडोदरा | 3,349 | नंबर 4 |
| जयपुर | 2,627 | नंबर 5 |
सोर्स: प्रॉपइक्विटी
प्रॉपर्टी कंसल्टेंट फर्म Cushman & Wakefield की रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद की सफलता की गहराई में जाती है. रिपोर्ट के मुताबिक, शहर का वेस्ट पेरीफरल इलाका सबसे बड़ा हॉटस्पॉट है.
वेस्ट पेरीफरल इलाके से 62 फीसदी हिस्सा
मिड सेगमेंट घरों की मांग मजबूत
अहमदाबाद मार्केट स्नैपशॉट
| विवरण | ट्रेंड | प्रमुख इलाके |
| हॉटस्पॉट | वेस्ट पेरीफेरल (West Peripheral) | साउथ बोपल, शेला |
| कीमत में वृद्धि | 5% (YoY) | पूरे शहर में बढ़त |
| किराया वृद्धि | 22% (YoY) | रेंटल इनकम में उछाल |
| पसंदीदा सेगमेंट | मिड-सेगमेंट (75%) | मध्यम वर्गीय परिवार |
सोर्स: कुशमैन एंड वेकफील्ड
कुशमैन एंड वेकफील्ड की रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद गिफ्ट सिटी के पास के इलाकों जैसे वैष्णोदेवी सर्किल और शांतिग्राम में नौकरीपेशा लोगों की डिमांड के कारण अब प्रीमियम और लग्जरी घरों की भी अच्छी बिक्री हो रही है. अहमदाबाद में प्रॉपर्टी निवेशकों के लिए एक और खुशखबरी है यहां प्रॉपर्टी के दाम सालाना आधार पर 5 फीसदी बढ़े हैं, जबकि किराये में साल-दर-साल 22 फीसदी की भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है.
सवाल: टियर-2 शहरों में सबसे ज्यादा घर किस शहर में बिक रहे हैं?
जवाब: PropEquity की रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद में सबसे ज्यादा घरों की बिक्री (13,021 यूनिट्स) हुई है और यह टियर-2 का नंबर 1 मार्केट है.
सवाल: अहमदाबाद में निवेश के लिए सबसे अच्छे इलाके कौन से हैं?
जवाब: Cushman & Wakefield के मुताबिक, साउथ बोपल, शेला (वेस्ट पेरीफेरल) और वैष्णोदेवी सर्कल (नॉर्थ) निवेश के लिए हॉटस्पॉट हैं.
सवाल: क्या अहमदाबाद में प्रॉपर्टी का किराया बढ़ रहा है?
जवाब: रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद में रेंटल वैल्यू में सालाना 22% की भारी बढ़ोतरी देखी गई है, जो निवेशकों के लिए अच्छा संकेत है.
सवाल: किस तरह के घरों की डिमांड सबसे ज्यादा है?
जवाब: अहमदाबाद में मिड-सेगमेंट (मध्यम बजट) के घरों की डिमांड सबसे ज्यादा है, जो कुल सप्लाई का 75% है.
सवाल: GIFT City का अहमदाबाद रियल एस्टेट पर क्या असर है?
जवाब: GIFT City में वर्कफोर्स बढ़ने के कारण उत्तरी और पश्चिमी इलाकों में प्रीमियम और लग्जरी घरों की मांग तेजी से बढ़ रही है.