धनतेरस पर मारुति कार जितनी कीमत में मिलेगा घर! लखनऊ के पास इस शहर में सिर्फ ₹12 लाख से शुरू हो रही नीलामी!

UP Housing Scheme E Auction: उत्तर प्रदेश की राजधानी के पास सस्ते घर खरीदने का मौका है. धनतेरस के मौके पर यूपी हाउसिंग बोर्ड लखनऊ जोन के अलग-अलग शहरों में रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज की ई-नीलामी कर रहा है.
धनतेरस पर मारुति कार जितनी कीमत में मिलेगा घर! लखनऊ के पास इस शहर में सिर्फ ₹12 लाख से शुरू हो रही नीलामी!

UP Housing Scheme E Auction: उत्तर प्रदेश की राजधानी के पास यदि आप घर खरीदने का सपना देख रहे हैं, लेकिन बजट की समस्या है तो उत्तर प्रदेश हाउसिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है. धनतेरस के मौके पर हाउसिंग बोर्ड लखनऊ जोन के अलग-अलग शहरों में रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज की ई-नीलामी कर रहा है, जिसमें कुछ मकानों कीमत एक नई मारुति कार से भी कम है. इस नीलामी का मुख्य आकर्षण हरदोई की शाहबाद योजना है, जहां बने-बनाए मकानों की कीमत महज 12.23 लाख रुपए से शुरू होती है.

8 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन

हाउसिंग बोर्ड द्वारा ई नीलामी 18 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी. इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस 8 अक्टूबर से शुरू हो गई है और यह 17 अक्टूबर 2025 तक चलेगी.

बने बनाए घर होंगे उपलब्ध

  • हरदोई की शाहबाद योजना में, प्रॉपर्टी संख्या A-542, जो 40.13 वर्ग मीटर का एक रेजिडेंशियल घर है, की कीमत केवल 12.23 लाख रुपए रखी गई है.
  • योजना में 12 लाख रुपए से 15 लाख रुपए की रेंज में कई दूसरे बने-बनाए घर भी उपलब्ध हैं, जो इसे पहली बार घर खरीदने वालों के लिए एक आदर्श स्थान बनाता है.

शाहबाद योजना के तहत घरों की कीमत

प्रॉपर्टी नंबरक्षेत्रफल (वर्ग मीटर में)कीमत (रुपये में)
A-54240.13₹1,223,303
A-53841.71₹1,242,769
A-53742.92₹1,257,676
A-53544.98₹1,283,055

3.68 करोड़ रुपए का रेजिडेंशियल प्लॉट

आवास योजनाओं में नीलामी सिर्फ किफायती घरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें हर बजट के लिए ऑप्शन मौजूद हैं. हरदोई में 12.23 लाख रुपए में घर मिल रहा है, दूसरी तरफ रेजिडेंशियल प्लॉट की कीमत 3.68 करोड़ रुपए तक है.

इन इलाकों में रेजिडेंशयल प्लॉट, डुप्लेक्स

  • नीलामी में लखनऊ, हरदोई, लखीमपुर खीरी और सुल्तानपुर जैसे शहरों में रेजिडेंशियल प्लॉट, डुप्लेक्स और बने-बनाए घर शामिल है.
  • परिषद ने साफ किया है कि सभी प्रॉपर्टीज जहां है, जैसी है के आधार पर बेची जाएंगी और खरीदारों की बोली लगाने से पहले सभी नियमों और शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए.
  • आवेदक की उम्र 18 साल से अधिक और भारत का नागरिक होनी चाहिए. आवेदक या परिवार के नाम पर उस शहर के नगरीय क्षेत्र में कोई रेजिडेंशियल भूखंड या भवन नहीं होना चाहिए, जहां वह संपत्ति खरीद रहे हैं.

ई नीलामी की बड़ी शर्तें

ई नीलामी की शर्तों के मुताबिक यूपी के किसी दूसरे शहरी क्षेत्र में उनके पास एक से ज्यादा रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज नहीं होनी चाहिए. हालांकि, यह शर्त मल्टी स्टोरी फ्लैट्स पर लागू नहीं होती है.

निर्माण की अवधि: प्लॉट का कब्जा मिलने के पांच साल के अंदर निर्माण काम पूरा करना जरूरी होगा, वरना नियम के मुताबिक अनिर्माण शुल्क देना होगा.

पूरी राशि के भुगतान पर छूट: यदि कोई खरीदार आवंटन पत्र जारी होने के दो महीने के अंदर पूरी राशि का भुगतान करता है तो उसे बने बनाए भवन के मूल्य पर 2 फीसदी और प्लॉट पर 1 फीसदी छूट दी जाएगी.

टोकन राशि की जब्ती: नीलामी में सफल होने के बाद यदि कोई बोलीदाता संपत्ति खरीदने से मना करता है या भुगतान नहीं करता तो पूरी धनराशि जब्त कर ली जाएगी.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

सवाल: यह ई-नीलामी कौन आयोजित कर रहा है और कब?

जवाब: यह ई-नीलामी उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा 18 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की जा रही है.

सवाल: सबसे सस्ता घर कहां और कितने में मिल रहा है?

जवाब: सबसे सस्ता बना-बनाया घर हरदोई की शाहबाद योजना में उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹12.23 लाख है.

सवाल: इस नीलामी में सबसे महंगी प्रॉपर्टी कौन सी है?

जवाब: इस नीलामी में सबसे महंगी प्रॉपर्टी लखनऊ की वृंदावन योजना में एक आवासीय प्लॉट है, जिसकी कीमत लगभग ₹3.68 करोड़ है.

सवाल: नीलामी के लिए पंजीकरण कैसे और कब तक कर सकते हैं?

जवाब: आप ई-नीलामी पोर्टल upavpauction.procure247.com पर 8 अक्टूबर से 17 अक्टूबर, 2025 तक ऑनलाइन पंजीकरण और टोकन राशि जमा कर सकते हैं.

सवाल: क्या नीलामी में सिर्फ प्लॉट ही बिक रहे हैं या बने-बनाए मकान भी हैं?

जवाब: नीलामी में आवासीय प्लॉट के साथ-साथ हरदोई और सुल्तानपुर जैसे शहरों में बने-बनाए आवासीय घर और लखनऊ में डुप्लेक्स भी उपलब्ध हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6