प्रॉपर्टी मार्केट में घरेलू निवेशकों ने फूंकी जान, 60 डील के दम पर टूटा 7 साल का रिकॉर्ड, $4.3 बिलियन का निवेश

वित्त वर्ष 2026 में भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में कुल 4.3 बिलियन डॉलर की डील्स हुई है. यह वित्त वर्ष 2025 के मुकाबले 13 फीसदी और वित्त वर्ष 2025 के मुकाबले 16 फीसदी की वृद्धि रही है.
प्रॉपर्टी मार्केट में घरेलू निवेशकों ने फूंकी जान, 60 डील के दम पर टूटा 7 साल का रिकॉर्ड, $4.3 बिलियन का निवेश

Representative Image

देश के रियल एस्टेट कैपिटल मार्केट ने वित्त वर्ष 2026 में बेहतरीन वापसी करते हुए, पिछले दो साल की सुस्ती को तोड़ दिया है. प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एनारॉक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 में भारत के रियल एस्टेट में कुल 4.3 बिलियन डॉलर की डील्स हुई है. यह वित्त वर्ष 2024 के मुकाबले 13 फीसदी और वित्त वर्ष 2025 के मुकाबले 16 फीसदी की बढ़ोतरी है. ऐसे में यह आंकड़ा एक मजबूत रिकवरी को दर्शाता है. पिछले सात सालों में सबसे ज्यादा 60 डील्स रिकॉर्ड की गई हैं, जो पिछले सात साल में सबसे ज्यादा है. इससे प्रॉपर्टी मार्केट में एक्टिविटी और निवेशकों को भरोसा दोनों बढ़े हैं.

सिंगल बड़ी डील का दबदबा हुआ खत्म

एनारॉक के मुताबिक बाजार में किसी भी तरह की कोई सिंगल बड़ी डील का दबदबा खत्म हो गया है. इस साल सबसे बड़ी डील का हिस्सा कुल गतिविधि का महज 9 फीसदी रहा है, जो FY24 और FY25 में 37% और 41% तक हुआ था.

Add Zee Business as a Preferred Source

इक्विटी की 77 फीसदी हिस्सेदारी

  • इस वित्त वर्ष निवेश के तरीके में इक्विटी का बोलबाला रहा है, जिसकी कुल डील वैल्यू में 77 फीसदी की हिस्सेदारी दर्ज की गई है.
  • 14 कमर्शियल ऑफिस स्पेस डील्स के साथ 1.6 बिलियन डॉलर के निवेश के साथ सबसे बेहतरीन सेक्टर बनकर उभरा है.
  • कमर्शियल रियल एस्टेट में बढ़ोतरी का कारण ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) की मजबूत मांग रही है.
  • वित्त वर्ष 2026 में ब्लैकस्टन द्वारा 377 मिलियन डॉलर में कोलकाता के साउथ सिटी मॉल का अधिग्रहण किया, यह सबसे बड़ी इक्विटी डील रही.

किस डील की कितनी हिस्सेदारी

सेक्टरप्रमुख आंकड़े / हिस्सेदारी
कमर्शियल ऑफिस14 डील्स, $1.6 बिलियन का कुल निवेश
रिटेलकुल डील वैल्यू का 9% हिस्सा, $377 मिलियन की सबसे बड़ी इक्विटी डील
रेजिडेंशियल (हाउसिंग)26 डील्स, औसत डील साइज $25 मिलियन
इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स10% हिस्सेदारी (FY25 के 47% से गिरावट)

रेजिडेंशियल सेक्टर में कुल 26 डील्स

वित्त वर्ष 2026 में रेजिडेंशियल सेक्टर में कुल 26 डील्स हुई है, क्योंकि बैंक लोन सस्ता होने के कारण डेवलपर्स की प्राइवेट इक्विटी पर निर्भरता फिलहाल कम हुई है.

लॉजिस्टिक्स सेक्टर की 10% हिस्सेदारी

  • लॉजिस्टिक्स सेक्टर की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2025 के 47 फीसदी से हटकर 10 रह गई है. घरेलू निवेश ने सात साल का हाई छुआ, यह बढ़कर 1.642 बिलियन डॉलर हो गया है.
  • विदेशी पूंजी की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2022 के 82 फीसदी से घटकर 52 फीसदी रह गई है.
  • नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) 23 फीसदी की हिस्सेदारी के साथ निवेश में सबसे आगे रहा है, इसके बाद 17 फीसदी हिस्सेदारी के साथ MMR का नंबर है.
  • निवेश में बेंगलुरु 13% हिस्सेदारी के साथ तीसरे नंबर पर रहा है. पैन इंडिया डील्स की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2025 में 50% से गिरकर 18% रह गई, जो दर्शा रहा है कि निवेशकों का फोकस कुछ चुनिंदा शहरों में है.

किस शहर की कितनी हिस्सेदारी

शहर/क्षेत्रनिवेश में हिस्सेदारी (%)
NCR23%
MMR17%
बेंगलुरु13%
चेन्नई9%
कोलकाता9%
पैन-इंडिया18% (FY25 के 50% से भारी गिरावट)

Zee Business Live TV यहां पर देखें

औसत डील साइज 7 साल का सबसे कम स्तर

रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 में भले ही कुल निवेश 7 साल के अपने उच्चतम स्तर पर बना है, लेकिन औसत डील का साइज 71 मिलियन रहा है, जो पिछले सात साल में सबसे कम है. रिपोर्ट के मुताबिक इसका मतलब यह नहीं कि निवेशकों की दिलचस्पी घट नहीं रही बल्कि बाजार में ज्यादा प्लेयर्स आ गए हैं, जो छोटे से लेकर बड़े हर तरह के टिकट-साइज में निवेश कर रहे हैं. कुल निवेश में इक्विटी की हिस्सेदारी 77 फीसदी औ डेट की हिस्सेदारी 23 फीसदी रही है. पिछले वित्त वर्ष में कोई भी हाइब्रिड डील नहीं हुई है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: वित्त वर्ष 2026 में रियल एस्टेट में कुल कितना निवेश हुआ है?

जवाब:
वित्त वर्ष 2026 में रियल एस्टेट में कुल 4.3 बिलियन डॉलर का निवेश हुआ है.

सवाल: वित्त वर्ष 2026 में कुल कितनी डील्स हुई हैं?

जवाब:
वित्त वर्ष 2026 में कुल 60 डील्स हुई हैं.

सवाल: वित्त वर्ष 2026 के कुल निवेश में इक्विटी की हिस्सेदरी कितनी रही है?

जवाब:
वित्त वर्ष 2026 में इक्विटी की निवेश में सबसे ज्यादा 77 फीसदी रही है.

सवाल: निवेश सबसे ज्यादा किस सेक्टर से आया है?

जवाब:
कमर्शियल ऑफिस सेक्टर में 14 डील्स के जरिए 1.6 बिलियन डॉलर का निवेश हुआ है.

सवाल: वित्त वर्ष 2026 की सबसे बड़ी डील कौन सी थी?

जवाब:
ब्लैकस्टोन ने कोलकाता के साउथ सिटी मॉल का 377 मिलियन डॉलर में अधिग्रहण किया था.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6