&format=webp&quality=medium)
Gaziabad Affordable Housing: दिल्ली एनसीआर में घर खरीदने का सपना देख रहे खरीदारों के लिए यूपी आवास विकास परिषद सस्ते फ्लैट्स लेकर आया है. गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार योजना और मंडोला में 4500 से ज्यादा खाली 1BHK फ्लैट 15 फीसदी की छूट के साथ खरीदने का मौका है. यह योजना पहले आओ, पहले पाओ के तर्ज पर है. योजना 30 अक्टूबर से शुरू हो गई है और 31 जनवरी 2026 तक बुकिंग की जा सकती है. यही नहीं, इस योजना में किसी भी तरह के ड्रॉ की प्रक्रिया के झंझट से पूरी तरह मुक्ति मिलेगी.
गाजियाबाद की सिद्धार्थ विहार योजना में आर्थिक तौर से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए लो-राइज (G+3/G+4) बिल्डिंग से लेकर सामान्य वर्ग के लिए हाई राइज (G+14) इमारतों के लिए 1,2,3 और 4BHK अपार्टमेंट तक के विकल्प मौजूद है. इन फ्लैट्स की कीमत 11.66 लाख रुपए से शुरू है.
गेटेड टाउनशिप, 24x7 बिजली, पानी की सप्लाई
इन लोकेशन के पास
| यूनिट टाइप | कैटेगरी | एरिया (वर्ग मीटर) | एरिया (वर्ग फुट) (लगभग) | अनुमानित लागत (लाख रु.) |
| 1 BHK | EWS | 30.72 वर्ग मीटर | 330.67 वर्ग फुट | 11.66 – 17.50 लाख |
| 1 BHK | GEN/SFS | 47.73 वर्ग मीटर | 513.76 वर्ग फुट | 29.80 – 36.40 लाख |
यूपी आवास विकास परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक यदि कोई आवंटी फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के दो महीने (60 दिनों) के अंदर पूरी राशि का भुगतान करता है, तो उसे फ्लैट की कुल कीमत पर 15 फीसदी की छूट मिलेगी.
61 से 90 दिनों तक छूट
कौन कर सकता है आवेदन
5% बुकिंग शुल्क
यूपी आवास विकास परिषद की इस स्कीम के तहत फ्लैट की बुकिंग के लिए upavp.in वेबसाइट पर जाकर सीधी अपनी पसंद का खाली फ्लैट को चुन सकते हैं. इसके बाद कुल लागत का मात्र 5 फीसदी बुकिंग राशि जमा कर तुरंत अपने नाम करा सकते हैं. यही नहीं हर फ्लैटों पर 10 साल की मंथली ईएमआई वाले होम लोन की सुविधा भी उपलब्ध है. इस लोन के लिए ब्याज दर MCLR + 1% होगी. यानी MCLR रेट से 1 फीसदी ज्यदा होगा.
सवाल: FCFS स्कीम क्या है?
जवाब: FCFS (First Come First Serve) एक ऐसी योजना है जिसके तहत खाली पड़े फ्लैटों को 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर बेचा जा रहा है। इसमें कोई लॉटरी या ड्रॉ नहीं होता.
सवाल: इस स्कीम में कौन आवेदन कर सकता है?
जवाब: कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 18+ वर्ष है और वह भारतीय नागरिक है, इस योजना के तहत आवेदन कर सकता है.
सवाल: बुकिंग राशि (Booking Fee) कितनी है?
जवाब: फ्लैट की कुल लागत का 5% बुकिंग शुल्क के रूप में देना होगा.
सवाल: फ्लैट पर छूट के क्या नियम हैं?
जवाब: पूरा भुगतान 60 दिनों के भीतर करने पर 15% और 61 से 90 दिनों के भीतर करने पर 10% की छूट मिलेगी.
सवाल: एक व्यक्ति कितने फ्लैट बुक कर सकता है?
जवाब: कोई भी व्यक्ति कितने भी फ्लैट बुक कर सकता है, इस पर कोई रोक नहीं है.